Hania Aamir ने पहलगाम आतंकी हमले पर फर्जी बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘बिना सबूत के दोष’

Hania Aamir ने पहलगाम आतंकी हमले पर फर्जी बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘बिना सबूत के दोष’

Hania Aamir New Post:  पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत औप पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। एक तरह जहां भारत ने पाकिस्तानी स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर बैन लगाया, जिसमें से अभिनेत्री हनिया आमिर (Hania Aamir) भी शामिल है। ऐसे में अब एक्ट्रेस का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

क्या है हानिया का पोस्ट

बता दें, पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने अपने फर्जी बयान पर चुप्पी तोड़ी है। इस बयान में दावा किया गया था कि हानिया ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की थी, साथ ही आम पाकिस्तानी नागरिकों को सजा न देने की गुहार लगाई थी। इस वायरल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खासी हलचल मचाई, जिसके बाद हानिया ने स्पष्ट किया कि यह बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत है और उनके विचारों का गलत प्रतिनिधित्व करता है।

हानिया ने आगे कहा, “यह बहुत संवेदनशील और भावनात्मक समय है। हाल ही में हुई त्रासदी में मारे गए निर्दोष लोगों और प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। इस तरह का दर्द वास्तविक है और यह सहानुभूति का हकदार है राजनीतिकरण का नहीं। हानिया ने अपने बयान में इस बात पर जोर दिया कि वह झूठी अफवाहों और गलत बयानों के जरिए विवाद में नहीं घसीटी जाना चाहतीं। उन्होंने अपने प्रशंसकों और जनता से आग्रह किया कि वे ऐसी गलत सूचनाओं पर विश्वास न करें और संवेदनशील मुद्दों पर सहानुभूति और समझदारी से काम लें।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म से बाहर हुई एक्ट्रेस

पहलगाम हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ गुस्सा बढ़ गया। हानिया, जो भारत में अपनी लोकप्रियता के लिए जानी जाती थीं। 
  • खबरें आईं कि हानिया को दिलजीत दोसांझ की पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 से हटा दिया गया है, हालांकि मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
  • 30 अप्रैल 2025 को हानिया, माहिरा खान, सजल अली और अन्य पाकिस्तानी हस्तियों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भारत में ब्लॉक कर दिए गए। यह कदम भारत सरकार द्वारा 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध के बाद उठाया गया।

 

 

 

 

 

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में वेकेशन मना रहे शोएब और दीपिका कक्कड़, अभिनेता ने दिया अपडेट

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में वेकेशन मना रहे शोएब और दीपिका कक्कड़, अभिनेता ने दिया अपडेट

Shoaib Ibrahim And Dipika Kakar Pahalgam:  मंगलवार की दोपहर ने देशभर को हिलाकर रख दिया जब सोशल मीडिया पर खबर सामने आई कि जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पहलगाम (Pahalgam) में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर हमला किया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर ए तैयब्बा के संगठन टीआरएफ ने ली है।

इस हमले में 26 से 27 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज वहीं के अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच टीवी एक्टर दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम (Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim) भी इन दिनों कश्मीर में वेकेशन पर थे। पहलगाम में हुए अटैक के बाद फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर चिंता में पड़ गए। ऐसे में शोएब ने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर की और उन्हें अपनी सारी अपडेट दी है।

शोएब ने फैंस को दी अपडेट

ये कपल अपने परिवार के साथ बीते दिनों कश्मीर (Kashmir) घूमने निकला था। सोशल मीडिया पर लगातार अपनी फोटोज और वीडियोज भी साझा कर रहे थे। ऐसे में पहलगाम में हुए अटैक के बाद इस कपल के फैंस काफी परेशान होने लगे और सोशल मीडिया पर मैसेज करने लगे। ऐसे में शोएब ने अपनी सारी अपडेट दी है। शोएब ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर लिखा है, चिंता ना करें..हम सब सुरक्षित हैं, आज सुबह ही कश्मीर से निकले हैं। अब हम दिल्ली पहुंच चुके हैं। आप सभी की कंसर्न के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। जल्द ही नया व्लॉग आएगा।

पहली बार कश्मीर गया था ये कपल

बता दें, दीपिका और शोएब पहली बार कश्मीर घूमने पहुंचे थे। इस दौरान उनका बेटा भी उनके साथ रहा। उन्होंने कश्मीर से कई ब्वॉलिंग वीडियो भी साझा किए थे, जिसमें उन्होंने बताया कि यहां उनका काफी अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। शोएब ने बताया कि अपने छोटे बेटे रूहान के साथ यात्रा करने के कारण वे कई जगहों पर नहीं जा पाए, लेकिन उन्होंने अपनी यात्रा का भरपूर आनंद लेने की कोशिश की।