‘भारत’ को लेकर आपस में भिड़ी दो मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस, Hania Aamir पर लगाया बड़ा आरोप

‘भारत’ को लेकर आपस में भिड़ी दो मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस, Hania Aamir पर लगाया बड़ा आरोप

Nadia khan And Hania Aamir:  एक तरह जहां कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Attack) में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 27 लोगों की मौत और कई लोग बुरी तरह से घायल हुए है। इस हमले के बाद एक बार देशभर में शोक की लहर है। तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री में दो हसीनाओं की आपस में बहस हो रही है।

कौन है ये दो हसीनाएं

पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर और नादिया खान इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। नादिया ने हानिया पर तंज कसा है। दरअसल, हानिया को भारत पसंद है। वह अक्सर बॉलीवुड की तारीफ भी करती रहती हैं। इतना ही नहीं उनकी रैपर-सिंगर बादशाह के साथ उनकी दोस्ती है। इस पर पाकिस्तानी अभिनेत्री नादिया खान ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ‘हानिया भारत का प्रमोशन कर रही हैं। ऐसा करके वे सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रही हैं’।

क्या बोलीं नादिया खान

पाकिस्तानी अभिनेत्री नादिया खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘हनिया भारत का पीआर” कर रही हैं। वह सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रही हैं, क्योंकि इससे उन्हें कभी कोई मदद नहीं मिलने वाली।, दिलजीत दोसांझ के साथ उनकी आने वाली फिल्म पर पहले से ही बैन लगाने की मांग की जा रही है। यह नेटवर्किंग बेकार है’। नादिया पाकिस्तानी टॉक शो ‘क्या ड्रामा है विद मुकर्रम कलीम’ में पहुंचीं। यहां उन्होंने कहा कि हानिया की भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में नेटवर्क बनाने की कोशिशें बेकार साबित हो रही हैं।

हानिया ने दी थी होली की मुबारकबाद

हानिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होली के मौके पर कई तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा था, एक काबिल इंसान ने एक बार कहा था: मैं न बुरा सुनूं, न बुरा देखूं, इसलिए मैं न बुरा बोलूं।’ सभी को होली की मुबारकबाद’। इस पोस्ट पर भी लोगों ने

 

 

 

 

Pahalgam में आतंकी हमले के बाद फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का हुआ बहिष्कार

Pahalgam में आतंकी हमले के बाद फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का हुआ बहिष्कार

Abir Gulaal Boycott: 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Attack) में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 से 27 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग बुरी तरह से घायल हुए है, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस हमले के बाद एक बार देशभर में शोक की लहर है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फिल्म अबीर गुलाल को लेकर भी काफी बहिष्कार किया जा रहा है।

क्यों हो रहा है ‘अबीर गुलाल’ का बहिष्कार

दरअसल, फिल्म ‘अबीर गुलाल’ (Abir Gulaal) का बीते दिनों टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस वाणी कपूर और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान नजर आ रहे हैं। एक बार हिंदी फिल्मों में पाक कलाकारों की एंट्री होती नजर आ रही है, जिसके चलते अब लोग बहिष्कार कर रहेर है कि बॉलीवुड सिनेमा में पाकिस्तानी कलाकार नहीं चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vaani Kapoor (@vaanikapoor)

फिल्म के बहिष्कार की मांग

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा ‘भारत के किसी भी सिनेमा में अबीर गुलाल की रिलीज की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘क्या हम अभी भी पाकिस्तानी अभिनेता वाली फिल्म अबीर गुलाल के रिलीज की इजाजत देने वाले हैं?’ एक और यूजर ने लिखा है ‘क्या भारतीय सिनेमा अभी भी पाकिस्तानी अभिनेताओं के पक्ष में है?’ राजनीतिक पार्टी ‘महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना’ इस फिल्म के महाराष्ट्र में रिलीज होने के खिलाफ है।

अगले महीने रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का निर्देशन आरती एस बागड़ी कर रही हैं। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।