by aditi | Oct 13, 2025 | लाइफस्टाइल
Priyanka Chopra Diwali Party Look 2025: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 11 अक्टूबर 2025 को न्यूयॉर्क में आयोजित ‘ऑल दैट ग्लिटर्स दिवाली बॉल’ पार्टी में अपनी चमकदार मौजूदगी दर्ज की। यह प्री-दिवाली बश उनकी मैनेजर अंजुला आचारिया द्वारा होस्ट किया गया था, जहां उन्होंने एक इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल दिखाया। जो सोशल मीडिया पर अब तक वायरल हो रहा है। देसी गर्ल के इस दिवाली लुक की हर लड़की दीवानी हो चुकी है। चलिए आपको भी दिखाते हैं आखिर उन्होंने क्या पहना और किस डिजाइनर ने ये ड्रेस तैयार की थी।
दिवाली पार्टी में सफेद चांद बनीं प्रियंका
20 अक्टूबर को देश भर में दिवाली मनाई जाने वाली है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में प्री-दिवाली सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। बीते दिनों न्यूयॉर्क में आयोजित ‘ऑल दैट ग्लिटर्स दिवाली बॉल’ पार्टी में प्रियंका चोपड़ा का लुक सफेद-चांदी के शेड्स में नजर आया था, जो दिवाली की चमक को बखूबी कैद कर रहा था। प्रियंका का लुक उनके पति निक जोनास के आउटफिट से परफेक्टली मैच करता था। निक ने आइवरी शेरवानी पहनी – एक ऑफ-व्हाइट कुर्ता-पजामा को फ्लोरल-प्रिंटेड शेरवानी के साथ पेयर किया। यह कपल लुक ‘ट्विनिंग इन आइवरी’ का बेस्ट एग्जांपल था, जो फेस्टिव सीजन के लिए इंस्पिरेशन देता है।
डिजाइनर और स्टाइल
प्रियंका ने लेबनानी डिजाइनर ज़ुहैर मुराद के रेडी-टू-वियर रिसॉर्ट 2026 कलेक्शन से एक इनडो-वेस्टर्न थ्री-पीस सेट पहना। यह आउटफिट आइवरी टोन में था, जो गोल्ड या रेड की बजाय व्हाइट को दिवाली का नया ‘गोल्ड’ साबित करता है।
एक सरॉन्ग-स्टाइल चोली (मेकशिफ्ट हल्टर टॉप), जो व्हाइट ट्यूल मटेरियल से बनी थी। यह हल्का और फ्लर्टी था, जो बॉडी को हाइलाइट करता था।
ऊपर लेयर की गई शीयर फुल-स्लीव्ड जैकेट, जिसमें सिल्वर मिरर वर्क और डेलिकेट एम्ब्रॉयडरी का खूबसूरत कॉम्बिनेशन था। यह जैकेट आउटफिट को फेस्टिव शिमर देती थी, जो लाइट्स में चमकती हुई दिवाली की रौनक बढ़ाती।
मैचिंग हाई-वेस्टेड फ्लेयर्ड ट्राउजर्स, जो सिल्वर मिरर बीडिंग से सजाए गए थे। ये पैंट्स मॉडर्न सिल्हूट देते थे, लेकिन इंडियन एथनिक वाइब को बनाए रखते थे।
बालों को स्लीक मिडिल-पार्टेड बन में स्टाइल किया गया, जिसमें व्हाइट गजरा (सफेद फूलों की माला) और सुंदर मांग टीका लगाया गया।
प्रियंका चोपड़ा ने किया एंजॉय
यह लुक न सिर्फ फेस्टिव है, बल्कि वर्सटाइल भी है। आप इसे अगली पार्टी में कॉपी कर सकती हैं।
by aditi | May 6, 2025 | बॉलीवुड
Priyanka Chopra and Nick Jonas Met Gala 2025: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी एक बार फिर मेट गाला के कार्पेट में नजर आई। इस जोड़े ने अपनी शानदार उपस्थिति से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा। बता दें, प्रियंका की मेट गाला में पांचवीं बार भागीदारी थी और उन्होंने इस मौके पर अपनी ग्लोबल फैशन आइकन की छवि को और मजबूत किया। यह कपल न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित फैशन इवेंट में रेड कार्पेट पर एक साथ नजर आया और उनकी केमिस्ट्री व स्टाइल ने सभी को प्रभावित किया।
मेट गाला 2025 की थीम और प्रियंका का लुक
इस साल मेट गाला की थीम थी ‘Superfine: Tailoring Black Style’, जो अफ्रीकी-अमेरिकी फैशन और सांस्कृतिक प्रभावों पर केंद्रित थी। प्रियंका ने इस थीम को ध्यान में रखते हुए Balmain के क्रिएटिव डायरेक्टर Olivier Rousteing द्वारा डिज़ाइन किया गया एक शानदार कस्टम कॉउचर लुक चुना।

उनका आउटफिट व्हाइट को-ऑर्ड सेट था, जिसमें ब्लैक पोल्का डॉट्स थे, जो रेट्रो हॉलीवुड ग्लैमर और मॉडर्न एलिगेंस का मिश्रण था। इस लुक को Bvlgari के हाई ज्वेलरी कलेक्शन के दुर्लभ पीस, खास तौर पर एक बड़े पेंडेंट ने पूरा किया, जिसने उनके लुक को रॉयल टच दिया।
निक जोनस का लुक और कपल की केमिस्ट्री
इस मौके पर निक जोनस अपनी वाइफ प्रियंका के साथ Balmain का ही एक शार्प ब्लैक एंड व्हाइट को-ऑर्डिनेटेड लुक को कैरी करते नजर आए। उनका सूट मॉडर्न और क्लासिक स्टाइल का था, जो प्रियंका के आउटफिट के साथ परफेक्टली मैच कर रहा था।

इस कपल की रेड कार्पेट पर केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया। एक वायरल वीडियो में निक को प्रियंका का गाउन ठीक करते देखा गया। एक अन्य पल में, दोनों का लिपलॉक मोमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना, जिसने मेट गाला के माहौल को और रोमांचक बना दिया।
सोशल मीडिया और फैंस का रिएक्शन
मेट गाला 2025 से प्रियंका और निक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। X पर कई पोस्ट्स में फैंस ने उनके लुक और केमिस्ट्री की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “पावर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक मेट गाला 2025 में फैशन की खूबसूरती को चार चांद लगाते हुए।” एक अन्य पोस्ट में कहा गया, “पति का हाथ थामें रेड कार्पेट पर पहुंची प्रियंका ने रेट्रो लुक से चुराया सबका चैन।” फैंस ने प्रियंका को “मेट गाला की क्वीन” और निक को “परफेक्ट पार्टनर” करार दिया।

प्रियंका और निक का वर्कफ्रंट
मेट गाला के अलावा, प्रियंका अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। वह 2025 में बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं। वह एस.एस. राजामौली की फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। निक जोनस भी अपने म्यूजिक करियर और ब्रॉडवे शो के साथ सक्रिय हैं। इस कपल की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों ही फैंस के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
by aditi | Apr 8, 2025 | बॉलीवुड
Priyanka Chopra Pune Property: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सालों पहले इंडिया छोड़ अमेरिका में जा बसी हैं। उन्होंने शादी भी अमेरिकन सिंगर निक जोनस से की और साल 2022 में बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की मां बनीं। हालांकि, प्रियंका (Priyanka) काम के चलते इंडिया आती रहती हैं। विदेश जाने से पहले पीसी मुंबई अंधेरी वेस्ट के एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती थी। एक्ट्रेस की भारत में भी कई प्रॉपर्टीज है, जिन्हें उनकी मां और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा संभालते हैं। अब खबर है कि एक्ट्रेस का पुणे वाला बंगला उनके परिवार वालों ने किराए पर दे दिया है।
कितने स्क्वायर फीट में फैला है बंगला
स्क्वायर यार्ड्स द्वारा रिव्यू किए गए आईजीआर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, मधु और सिद्धार्थ चोपड़ा द्वारा किराए पर दी गई प्रॉपर्टी का एरिया 4,800 स्कवाय़र फुट है। इस लेनदेन में 39,000 रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 1,000 रुपये की रजिस्टेशन फीस शामिल है। रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेट्स में 13.5 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपोजिट और लीज के लिए 36 महीने की लॉक-इन पीरियड स्पेसिफाई किया गया है। ये लेनदेन फरवरी 2025 में रजिस्टर्ड किया गया था। अगर आप भी इस बंगले में रहना चाहते है तो आप इसे किराए पर ले सकते हैं।

सबसे महंगा और फेमस इलाका है
बता दें कि कोरेगांव पार्क पुणे के सबसे महंगे और फेमस इलाकों में से एक है। इस एरिया में हेरिटेज बंगलों, मॉर्डन अपार्टमेंटों और कमर्शियल शॉप्स की भरमार है। इस प्रॉपर्टी को उन्होंने ने अगस्त 2017 में 5.6 करोड़ रुपये में खरीदा था।

इस फिल्म में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो एसएस राजामौली की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी। ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा का इंडियन सिनेमा में ग्रैंड कमबैक होगा। इस फिल्म में महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। ये एक एक्शन, एडवेंचर फिल्म है। इस एसएस राजामौली के पिता वि विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा है।
by aditi | Feb 6, 2025 | बॉलीवुड
Bollywood baithak: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब ननद बनने जा रही हैं। जी हां उनके छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा बहुत जल्द दूल्हा बनने वाले हैं। पिछले दो दिनों से मुंबई में सिद्धार्थ के वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार फोटोज और वीडियो वायरल भी हो रहे हैं। वहीं आज यानी गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा के भाई की संगीत सेरेमनी हुई। सोशल मीडिया पर इसकी भी एक झलक वायरल हो रही है। इस मौके पर निक जोनस भी शामिल हुए।
प्रियंका चोपड़ा का लुक
बॉलीवुड की देसी गर्ल का अपने भाई की संगीत सेरेमनी में ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra look) भाई के संगीत सेरेमनी के मौके पर ब्लू कलर के शिमरी लहंगे में बेहद सुंदर नजर आई। इस मौके पर प्रियंका ने अपने पति निक जोनस संग शानदार एंट्री की। इस मौके पर दोनों ने पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए।

देसी गर्ल का मेकअप
ब्लू लहंगे के साथ प्रियंका ने अपना लुक सेटल मेकअप, खुले स्ट्रेट बालों और डायमंड नेकपीस पहनकर पूरा किया। वहीं निक जोनस बीवी के मैचिंग आउटफिट में नजर आए। निक जोनस ब्लू कलर की शेरवानी पहने नजर आए।

प्रियंका की सास का ग्लैमरस अवतार
वहीं सिद्धार्थ की संगीत सेरेमनी में प्रियंका की सास डेनिस जोनस का भी ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। उन्होंने ऑफ शोल्डर गाउन कैरी किया था। बता दें, सोशल मीडिया पर डेनिस के लुक की काफी चर्चा हो रही है।

किसने तैयार किया पीसी का लहंगा
बता दें, एक्ट्रेस का ये लहंगा फेमस डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक द्वारा डिज़ाइन किया गया था। कस्टम-मेड ए-लाइन लहंगा , जटिल कढ़ाई और चमकदार सेक्विन का एक खूबसूरत नमूना था। नीला रंग प्रियंका की त्वचा के रंग को पूरी तरह से मैच हो रहा है। अभिनेत्री ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए बुलगारी के शानदार डायमंड ज्वैलरी सेट पहना। यह एक लग्जरी इटैलियन ब्रांड है, जिसके साथ वह सालों से जुड़ी हुई हैं। इस सेट में एक स्टेटमेंट नेकलेस और इयररिंग्स शामिल थे, जिसने प्रियंका के पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। इसके अलावा पीसी ने मेहंदी फंक्शन में के राहुल मिश्रा द्वारा डिजाइन किया गया एक शानदार फ्लोरल गाउन पहना थाष