by aditi | May 29, 2025 | ओटीटी
Jio Hotstar: यूं तो ओटीटी पर हर हफ्ते फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं, लेकिन वो दर्शकों की पसंद आए ये कहना थोड़ा मुश्किल होता है। एक हफ्ते में अलग 4 से 5 सीरीज या फिल्में रिलीज होती है तो दर्शकों क उसमें से एक ही पसंद वाली होती है, जो कई बार देखने को मिला है। हालांकि, इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका होने जा रहा है। ओटीटी ऑडियंस के लिए ये हफ्ता काफी शानदार बीतने वाला है क्योंकि जियो हॉटस्टार इस हफ्ते में एक नहीं बल्कि दो दो ब्लॉकबस्टर फिल्में एक साथ दिखाने जा रहा है।
जियो हॉट स्टार कर रहा है धमाका
अगर आप के पास जियो हॉट स्टार ऐप है तो आप तो इस हफ्ते खुशी से झूमने वाले हैं। यदि नहीं है तो डाउनलोड कर ले। आने वाले हफ्ते में जियो हॉटस्टार पर हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ के साथ साथ हॉलीवुड की भी शानदार फिल्में रिलीज हो रही है। 28 मई को आप जियो हॉटस्टार पर हॉलीवुड की हिट फिल्म कैप्टन अमेरिका – ब्रेव न्यू वर्ल्ड देख सकते हैं। 29 मई को वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस का सीजन 4 शुरू होने जा रहा है। इस सीरीज के पिछले सभी सीजन हिट रहे हैं।
थुडरम ओटीटी पर आ रही है
30 मई को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मोहनलाल की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म थुडरम स्ट्रीम होने जा रही है। ये फिल्म मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी डब होकर देखने को मिलेगी। 2 जून को डायरेक्टर शशि कुमार की फिल्म टूरिस्ट फैमिली स्ट्रीम की जाएगी। इस तमिल फिल्म की रजनीकांत , राजामौली और नानी जैसे बड़े स्टार भी तारीफ कर चुके हैं।
मार्को यह फिल्म एक प्रसिद्ध परिवार के दत्तक पुत्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने भाई के हत्यारों का पता लगाने के लिए यात्रा पर निकलता है। यह उसके संघर्षों और चुनौतियों के बारे में है, जिनका वह अपने रास्ते में सामना करता है। फिल्म में उन्नी मुकुंदन, युक्ति थरेजा, कबीर दुहान सिंह, जगदीश, एंसन पॉल, रियाज खान और ईशान शौकत महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
by aditi | May 17, 2025 | ओटीटी
The Diplomat OTT: अभिनेता जॉन अब्राहम (John Abraham) इन दिनों अपनी फिल्म “द डिप्लोमैट” (The Diplomat) को लेकर चर्ता में है। ये फिल्म 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ये ओटीटी पर आ चुकी है। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर एवरेज थी, लेकिन ओटीटी पर यह फिल्म काफी ट्रेंडिंग कर रही है और टॉप पर पहुंच गई है। बता दें, यह एक राजनीतिक थ्रिलर मूवी है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
कई बार रिजेक्ट हुई फिल्म
यह फिल्म भारत-पाकिस्तान संबंधों और कूटनीति के इर्द-गिर्द घूमती है। बता दें, फिल्म को शुरू में कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन इसकी थिएट्रिकल सफलता और दर्शकों की प्रशंसा के बाद नेटफ्लिक्स ने इसके डिजिटल राइट्स हासिल किए। जी हां यह नेटफ्लिक्स पर उपल्बध है। यह हिंदी भाषा में है और नेटफ्लिक्स पर सबटाइटल या डबिंग विकल्प (जैसे अंग्रेजी) उपलब्ध है।

फिल्म का कथानक
“द डिप्लोमैट” एक सच्ची घटना पर आधारित राजनीतिक थ्रिलर है, जो 2017 में उजमा अहमद के पाकिस्तान में फंसने और भारत वापसी की कहानी को दर्शाती है। फिल्म भारतीय राजनयिक जे. पी. सिंह (जॉन अब्राहम) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान में भारतीय दूतावास में डिप्टी हाई कमिश्नर हैं।

उजमा अहमद (सादिया खतीब), एक भारतीय महिला, दूतावास में शरण मांगती है। वह दावा करती है कि उसे ताहिर नाम के एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने धोखे से शादी में फंसाया और बुनर के एक दूरस्थ गांव में ले जाकर प्रताड़ित किया। उज़मा, जिसकी पिछली शादी से एक थैलेसीमिया से पीड़ित बेटी है, का कहना है कि वह ताहिर से प्यार समझ कर मिली थी, लेकिन उसे कैद कर लिया गया। इस फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है, जिन्होंने पहले “नाम शबाना” और वेब सीरीज “स्पेशल ऑप्स” का निर्देशन किया है।
by aditi | Apr 23, 2025 | ओटीटी
Wednesday Season 2 Teaser Trailer: नेटफ्लिक्स की फेमस हॉलीवुड वेब सीरीज ‘वेडनेसडे’ (Wednesday) साल 2022 में पर रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इसे इतना पसंद किया था कि मेकर्स ने दूसरे सीजन की घोषणा भी कर दी थी। इस कॉमेडी और हॉरर वेब सीरीज के पहले सीजन में आठ एपिसोड रिलीज हुए थे, जिसकी कहानी ‘एडम्स फैमिली’ के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई थी। अब इसके फैंस दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब इस सीरीज को लेकर एक नया अपडेट आया है।
Wednesday सीज़न 2 ट्रेलर रिलीज
Netflix ने 23 अप्रैल 2025 को Wednesday सीज़न 2 का पहला टीजर ट्रेलर रिलीज किया, जिसमें जेना ऑर्टेगा (Jenna Ortega) की वेडनेसडे एडम्स (Wednesday Addams) की नेनवमोर अकादमी (Nevermore Academy) में वापसी की झलक दिखाई गई है।
यह टीजर ट्रेलर सीजन 2 की डार्क, रहस्यमयी और हॉरर से भरी दुनिया का परिचय देता है। साथ ही इसकी रिलीज डेट की भी पुष्टि करता है। टीजर लगभग 2 मिनट का है और इसमें The Sound of Music के गाने “My Favorite Things” का एक डरावना, इंस्ट्रूमेंटल वर्जन बैकग्राउंड में बजता है, जो वेडनेसडे के डार्क और विडंबनापूर्ण व्यक्तित्व को उजागर करता है।
इसकी शुरुआत न्यूर्क एयरपोर्ट (Newark Airport) पर एक सिक्योरिटी चेक सीन से होती है। जहां वेडनेस्डे, पूरी तरह काले कपड़ों में, मेटल डिटेक्टर से गुजरती है। डिटेक्टर बीप करता है और उसे अपनी जेबें खाली करने को कहा जाता है।
दो हिस्सों में रिलीज होगा सीजन 2
वेडनेसडे सीजन 2 (Wednesday Season 2) दो हिस्सों में रिलीज होगा। पहला हिस्सा (एपिसोड 201-204) 6 अगस्त 2025 को और दूसरा हिस्सा (एपिसोड 205-208) 3 सितंबर 2025 को प्रीमियर होगा। शो के निर्माता और शो-रनर अल्फ्रेड गॉफ और माइल्स मिलर इस बार भी कहानी को रोमांचक मोड़ दिया है। बता दें, सीजन 2 की शूटिंग मई 2024 में आयरलैंड में शुरू हुई और नवंबर 2024 में पूरी हुई। पहले सीजन की शूटिंग रोमानिया में हुई थी, लेकिन “लॉजिस्टिकल चुनौतियों” के कारण लोकेशन बदली गई।
by aditi | Apr 17, 2025 | बॉलीवुड
Jaideep Ahlawat: जयदीप अहलावत इन दिनों अपनी आपनी आने वाली ओटीटी फिल्म फिल्म ज्वेल थीफ द हीस्ट बिगिन्स को लेकर चर्चा में है। हाल ही में मूवी का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस ट्रेलर से पहले मूवी का गाना जादू (Jaadu song) रिलीज हुआ था, जिसके चलते जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) डांस करते नजर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उसकी जमकर चर्चा हो रही है और उनका डांस मूव्स उनके सभी फैंस के लिए बहुत बड़े सरप्राइज की तरह है। अभिनेता ने अपने डांस पर चुप्पी भी तोड़ी है।
सोशल मीडिया पर छाया जयदीप का जादू
ज्वेल थीफ का पहला ट्रैक जादू लगभग एक हफ़्ते पहले रिलीज़ हुआ था और तब से ही इंटरनेट पर जयदीप अहलावत के शानदार मूव्स की धूम मची हुई है। इससे पहले किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि अपनी एक्टिंग से दिलों पर राज करने वाला यह एक्टर अपने बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस से भी सभी को दीवाना बना सकता है।
‘कभी ऐसी स्क्रिप्ट नहीं मिली’
मिड-डे से इस बारे में बात करते हुए जयदीप ने माना कि फिल्म के निर्माता सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद को भी उनके डांस में रुचि के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि, जब उनसे ऐसा करने के लिए कहा गया, तो अहलावत ने मुस्कुराते हुए तुरंत कहा, “मैं इतना डांस कर सकता हूं।” अभिनेता ने आगे बताया कि उन्हें हमेशा से पता था कि वह डांस कर सकते हैं, लेकिन उन्हें कभी ऐसी स्क्रिप्ट नहीं मिली। आगे उन्होंने कहा, “वे आसानी से केवल सैफ और निकिता के साथ ही गाना शूट कर सकते थे, लेकिन कुणाल और मुझे शामिल किया गया। मैंने अवसर देखा और इसे स्वीकार कर लिया।”
इस दिन रिलीज होगी ज्वेल थीफ
ये फिल्म 25 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसका डायरेक्शन कूकी गुलाटी और रोब्बी ग्रेवाल ने मिलकर किया। सिद्धार्थ आनंद ने अपनी पत्नी ममता आनंद के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।