
Miss World 2025: भारत होस्ट करेगा मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट, Nandini Gupta करेंगी पार्टिसिपेट
Miss World 2025 India:हर साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (Miss World 2025) का आयोजन होता है। इस बार भी होने वाला है, लेकिन इस बार ये विदेश में नहीं बल्कि भारत में होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बता दें बीते साल भी इंडिया ने मिस वर्ल्ड होस्ट किया था। चलिए बताते हैं इंडिया में कब और कहा आयोजन होगा और कितना खर्च होने वाला है।
जानें कहा होने जा रहा है
इस साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (Miss World 2025) का आयोजन भारत की खूबसूरत सिटी हैदराबाद में होने जा रहा है। खबर है कि इसके लिए सरकार 200 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है। इंडिया में होने जा रही इस प्रतियोगिता को लेकर लोग बहुत एक्साइटेड हैं। बीते दिन इसकी एक ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई थी, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स ने भाग लिया था, जिनमें मिस वर्ल्ड 2024 की विजेता क्रिस्टीना भी शामिल थी, जिन्होनें अपनी प्रेजेंस से भारत के लोगों का दिल जीत लिया है।
120 देशों की सुंदरियां होगी शामिल
मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट (Miss World 2025) में लगभग 120 से लेकर 140 देशों की सुंदरियां शामिल होने जा रही हैं। भारत की तरफ से नंदिनी गुप्ता प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली हैं। सभी की निगाहें नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) पर टकी हुई है। बता दें, नंदिनी कोटा की रहने वाली हैं और अपनी स्कूल की पढ़ाई सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से थी। इसके अलावा मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
कब से होगा शुरू
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 (Miss World 2025) का आयोजन 7 मई से शुरू होने जा रहा है और 31 मई तक चलने वाला है। बता दें, पिछले साल मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ था। मिस वर्ल्ड 2024 चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने जीता था। क्रिस्टीना इस साल की विनर को अपना ताज पहनाएंगी।