20 साल पुरानी शादी तोड़ रही है Mary Kom, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

20 साल पुरानी शादी तोड़ रही है Mary Kom, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Mary Kom Divorce:  भारत की महान मुक्केबाज और देश का गौरव मैरी कॉम (Mary Kom) इस वक्त चर्चा में हैं, लेकिन चर्चा का विषय उनका खेल नहीं बल्कि उनकी शादी है। कहा जा रहा है कि मैरी अपनी 20 साल पुरानी शादी को हमेशा के लिए खत्म कर रही हैं। जो उन्होंने ओनलेर कारोंग से की थी।

क्यों पति से अलग हो रही है मैरी

मैरी कॉम (Mary Kom Divorce)  कथित तौर पर अपनी 20 साल लंबी शादी को खत्म करने की तैयारी कर रही हैं। खबरों के मुताबिक, मैरी कॉम और उनके पति ओनलेर कारोंग तलाक की ओर बढ़ रहे हैं  और कानूनी प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। दोनों लंबे समय से अपनी शादी को लेकर दिक्कतें झेल रहे थे। इसी वजह से दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। वहीं सूत्रों की मानें तो मैरी कॉम अपने पति से लंबे समय से अलग रह रही हैं।

पति से अलग रह रही है मैरी

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक दोनों साल 2022 से अलग रहे हैं। मैरी कॉम अपने बच्चों के साथ फरीदाबाद चली गई हैं, वहीं मैरी कॉम के पति अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे हैं। बताया यह भी जा रहा है कि चुनाव के बाद से ही दोनों के बीच में मतभेद शुरू हुए हैं, जिसका असर उनकी शादी पर पड़ा है अलग रहने की वजह से रिश्ते में दरारें और बढ़ गईं और अब तलाक की खबरें तेजी से फैल रही हैं। हालांकि इस मुद्दे पर अभी तक मैरी कॉम का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। दोनों के अलग होने की खबर ने लोगों को चौंका दिया है।

मैरी पर बन चुकी है फिल्म

मैरी कॉम पर साल 2014 में फिल्म भी बनाई गई, जिसमें उनका किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था।