by aditi | Jun 26, 2025 | बॉलीवुड
Malaika Arora Birthday Wish For Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही है। एक्ट्रेस करीना कपूर ने अर्जुन को विश किया है लेकिन सबसे खास बात है कि अर्जुन को उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी विश किया है। बता दें, इस कपल का साल 2024 में ब्रेकअप हो गया था और ब्रेकअप के बाद पहली बार मलाइका ने उन्हें विश किया है। जो काफी चर्चा में है।
मलाइका अरोड़ा ने किया विश
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अर्जुन की एक मजेदार क्लिप शेयर की, जिसमें एक्टर मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। साथ में उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अर्जुन।’ बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर दोनों के एक होने की चर्चा फिर से जोरो से हो रही है। कहा जा रहा है कि ये दोनों फिर से डेट कर रहे हैं, लेकिन इस बार दुनिया से छुपकर कर रहे हैं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो अर्जुन और मलाइका ही जानते हैं।
2018 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था
मलाइका और अर्जुन ने 2018 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था और तब से दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ वेकेशन पर जाते थे और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते थे। हालांकि, 2024 में उनकी राहें अलग हो गईं। अर्जुन ने एक इवेंट में खुद को सिंगल बताकर ब्रेकअप की पुष्टि की थी। ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखा। उदाहरण के लिए, सितंबर 2024 में मलाइका के पिता अनिल मेहता के निधन के दौरान अर्जुन उनके साथ खड़े रहे और उन्हें सपोर्ट किया।
by aditi | Jun 15, 2025 | बॉलीवुड
Malaika Arora Arjun Kapoor Relationship Status: बॉलीवुड का एक्स कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक दूसरे को सालों तक डेट किया। इस एक्स कपल के चर्चे बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक थे। हालांकि, साल 2024 में दोनों ने ब्रेकअप भी कर लिया। दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते या ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अब एक छोटी सी सोशल मीडिया एक्टिविटी ने फैंस को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है।
मलाइका अरोड़ा संडे पोस्ट
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने संडे की सुबह अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की, जिनमें वो आरामदायक पायजामा में नजर आईं। इसी के साथ एक दिल छू लेने वाला रूमी का कोट भी लिखा था कि ‘मैं तुम्हें अपने दिल और दिमाग से नहीं, अपनी आत्मा से प्यार करती हूं। इस पोस्ट को मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन ने भी लाइक किया है।

अर्जुन का लाइक करना सबको चौंका दिया
ये देखकर फैंस ने इस पर झट से रिएक्ट करना शुरू कर दिया, क्योंकि ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक-दूसरे की पोस्ट पर ज्यादा रिएक्ट या बातचीत नहीं की थी, ऐसे में अर्जुन का लाइक करना सबको चौंका गया। एक यूजर्स ने लिखा- अर्जुन वापस आ गया है। दूसरे एक यूजर ने लिखा- आज फादर्स डे है सेल्फ डे नहीं। तो वहीं एक ने लिखा- ये तुम्हारा नुक्सान है अर्जुन,तुम वापस से उसके पास चले जाओ।

6 साल तक चली थी डेटिंग
अर्जुन और मलाइका करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे। वो अक्सर पार्टीज, डिनर और वेकेशन में साथ नजर आते थे। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर हमेशा प्राइवेट रहने की कोशिश की लेकिन सोशल मीडिया और पब्लिक अपीयरेंस से बातें साफ हो जाती थीं।

बता दें, मलाइका ने पहले एक्टर-फिल्म मेकर अरबाज खान से शादी की थी। वे 1998-2017 तक शादीशुदा थे। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान खान है।
by aditi | Apr 8, 2025 | बॉलीवुड
Saif Ali Khan Hotel Brawl Case: मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। आज तक अभिनेत्री को किसी कानूनी पचड़े में पड़ते नहीं देखा होगा, लेकिन इस अदाकारा ऐसे की किसी एक पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। आइए जानते है क्या है ये पूरा मामला।
क्या है मलाइका का ये मामला
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का ये मामला सीधे सीधे उनसे नहीं जुड़ा है, बल्कि बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से जुड़ा है। साल 2012 में सैफ अली खान पर एक एनआरआई बिजनेसमैन के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। इस घटना के समय मलाइका अरोड़ा भी वहां पर मौजूद थीं लेकिन गवाह के तौर पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं थी।

5,000 रुपये का जमानती वारंट
इस मामले की सुनवाई पिछले साल शुरू हुई थी। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Case) को गवाह के तौर पर लिस्ट किया गया है, क्योंकि वो 21 फरवरी 2012 को रेस्टोरेंट में डिनर करने वाले ग्रुप के साथ मौजूद थीं। अमृता ने बताया कि खान, शकील, अमरोही, करीना, करिश्मा कपूर, मलाइका, डिजाइनर विक्रम फड़नीस और अन्य लोगों ने रेस्टोरेंट में डिनर करने का फैसला किया था।

सैफ अली खान ने की थी मारपीट
यह मामला कोलाबा पुलिस स्टेशन में दर्ज है। पुलिस ने बताया कि बिजनेसमैन इकबाल मीर शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। सैफ ने इकबाल मीर शर्मा को धमकी दी और उनकी नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे उनकी नाक पर चोट आई। इकबाल ने ये भी आरोप लगाया कि सैफ और उनके दोस्तों ने उनके ससुर रमन पटेल को भी पीटा। वहीं सैफ ने इस मामले में कहा था कि उनके साथ मौजूद लेडीज के साथ बदतमीजी हुई। उसके बाद ये सारा मामला आगे बढ़ा था।

29 अप्रैल को होगी सुनवाई
15 फरवरी को मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था, लेकिन वो अदालत में पेश नहीं हुईं जिसके बाद ये वारंट सोमवार को दोबारा जारी किया गया है।
by aditi | Mar 31, 2025 | बॉलीवुड
Malaika Arora Dating: मलाइका अरोड़ा हमेशा अपनी फीटनेस और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अदाकारा का कुछ समय पहले ही अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से ब्रेकअप हुआ है। वहीं अब मलाइका (Malaika Arora) का नाम किसी ओर शख्स के साथ भी जुड़ता नजर आ रहा है, जिसके साथ उन्हें स्पॉट भी किया गया है। हालांकि, अभी इस एक्ट्रेस ने इस खबर पर कोई चुप्पी नहीं थोड़ी है।
किसे डेट कर रही हैं मलाइका
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Dating) का नाम श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara) संग जुड़ता नजर आ रहा है। दोनों के डेट करने की खबर सामने आ रही है। ये खबर तब उड़ी जब मलाइका रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच देखने पहुंची। इस दौरान वह राजस्थान रॉयल्स के पूर्व मुख्य कोच कुमार संगकारा के साथ गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में नजर आई।

मलाइका की तस्वीर हुई वायरल
सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रहाी है, जिसमें दोनों ने राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। बता दें कि संगकारा ने कई सीजन के लिए रॉयल्स के हेड कोच के रूप में काम किया और वर्तमान में आरआर टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद संभाल रहे हैं।

यूजर्स कर करे वीडियो पर कमेंट
इस फोटो पर अब नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, “ मलाइका अरोड़ा संगाकारा के साथ में बैठी हैं। कुछ तो चल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- आज पता लगा कुमार संगकारा भी राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट टीम का हिस्सा हैं। मलायका अरोड़ा को धन्यवाद। तीरसे यूजर ने लिखा- क्या मलाइका अरोड़ा संगकारा को डेट कर रही हैं? अब यह एक लीप है?
मलाइका का वर्कफ्रंट
मलाइका अरोड़ा इन दिनों हिप हॉप इंडिया सीजन 2 में रेमो डिसूजा के साथ जज करती नजर आ रही हैं। इससे पहले भी मलाइका कई रियलिटी शो जज कर चुकी हैं।
by aditi | Jan 19, 2025 | ट्रेंडिंग
Bollywood Baithak: बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही अपने डांस से लोगों का दिल तो कब जा जीत चुकी हैं। अब उन्होंने अमेरिकन मेनस्ट्रीम म्यूजिक वीडियोज में भी अपना जलवा दिखा दिया है। जी हां नोरा फतेही ने अमेरिकन मेनस्ट्रीम म्यूजिक वीडियोज में डेब्यू किया है। वो अमेरिकी सिंगर जैसन डेर्यूलो (Jason Derulo) के साथ उनके गाने स्नेक में नजर आईं, जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस गाने पर फैंस काफी रील भी बने रहे हैं। अब अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने भी अपना जलवा दिखाया।
मलाइका का डांस
नोरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक रियलिटी शो के स्टेज पर मलाइका और जेसन के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में नोरा और मलाइका ने अपने किलर मूव्स से तहलका मचा रही हैं। कैप्शन में नोरा ने लिखा- INSANE VIBES. स्नेक. हमारा नया गाना देखते रहिए।
https://www.instagram.com/p/DE-LUwPCfdJ/
मलाइका-नोरा का लुक
इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा ब्लैक कलर की लेदर साड़ी में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस लुक को व्हाइट ब्लाउज के साथ पेयर किया हुआ है और अपने बालों को खुला रख है। तो वहीं नोरा फतेही को ग्रीन कलर की साड़ी में देखा जा रहा है। नोरा ने अपने लुक को मैचिंग ब्लाउज और साइड पार्टेड हेयरस्टाइल से कंप्लीट किया हुआ है।
