छावा एक्टर Vicky Kaushal ने संगम में लगाई डुबकी,  बोले- ‘बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं’

छावा एक्टर Vicky Kaushal ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- ‘बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं’

Bollywood Baithak:  देशभर में पिछले एक महीने से प्रयागराज में महाकुंभ का मेला लगा हुआ है। हर किसी में इस मेले का क्रेज देखने को मिल रहा है। 13 जनवरी से शुरू हुआ ये मेला अब खत्म होने को जा रहा है।

ऐसे में अब तक कई करोड़ों लोगों ने स्नान किया है। इस बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स भी प्रयागराज में स्नान करने पहुंचे। इस दौरान एक्टर ने अपनी फिल्म छावा के लिए भी मां गंगा से प्रार्थना की। बता दें, ये फिल्म 160 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है।

विक्की कौशल ने किया स्नान 

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी फिल्म छावा  (Chhaava) को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली है। विक्की कौशल महाकुंभ में शामिल हुए। अभिनेता ने मीडिया से बातचीत की और कहा, बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत समय से इंतजार कर रहे थे कि हमें यहां कब आने का मौका मिलेगा। आए हैं तो बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि हम महाकुंभ का हिस्सा बन रहे हैं। इसके बाद अभिनेता ने संगम में स्नान भी किया।

https://x.com/hashtag/VickyKaushal?src=hashtag_click&f=live

 

14 फरवरी को रिलीज होगी छावा

विक्की और रश्मिका की फिल्म छावा (Chhaava) 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। गुरुवार रात मुंबई में छावा की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान विक्की कौशल अपनी पूरी फैमिली के साथ फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। विक्की के साथ उनकी वाइफ कटरीना कैफ ने स्क्रीनिंग में शिरकत की।

 

छावा की कहानी

छावा (Chhaava) की बात करें तो ये कहानी छत्रपति शिवाजी (Chhatrapati Shivaji)  क बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में उनके और मुगलों के बीच युद्ध को दिखाया गया है। छावा को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है।

महाकुंभ मेले में रहने के लिए नहीं मिला होटल तो यहां करें अपनी बुकिंग, टेंट विला में मिलेंगी ये खास सुविधाएं

महाकुंभ मेले में रहने के लिए नहीं मिला होटल तो यहां करें अपनी बुकिंग, टेंट विला में मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Bollywood Baithak:  प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ बस पांच दिन बाद शुरू होने जा रहा है। पूरे शहर में इस मेले की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोगों का आना हो रहा है। यूपी के छोटे से शहर प्रयागराज में जनवरी से लेकर फरवरी तक करोड़ों लोगों की भीड़ एक देखने को मिलेगी। ऐसे में हर कोई पहले से ही अपनी रहने की बुकिंग करवा रहा है। ये बुकिंग वहां के होटलों में हो रही है।

यहां है लग्जरी टेंट

इस बार सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए काफी कुछ बदलाव किए हैं। कई नई-नई सुविधाएं भी दी जा रही हैं, जिसमें से एक है लग्जरी टेंट। इसमें फाइव स्टार होटल वाली सारी लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी।

 

जानें कैसे करवाएं टेंट की बुकिंग

यहां रुकने के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com/mahakumbhgram पर कुंभ ग्राम टेंट सिटी की बुकिंग करावा सकते हैं। आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctc.co.in है।

 

जानें टेंट की सुविधाएं

इस टेंट सिटी में सुपर डीलक्स टेंट हाउस हैं और विला टेंट हाउस हैं। इसमें बाथरूम होगा जिसमें चौबीस घंटे गर्म पानी मिलेगा। टेंट में बेड लिनन, टॉबल और टॉयलेटरीज भी दी जाएंगी। टेंट के किराए में खाना भी शामिल है। इसके अलावा टेंट में रुकने वालों के लिए टेंट सिटी में सीसीटीवी की सुविधा, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, चौबीस घंटे आपातकालीन सहायता भी होगी।

 

कहां बनी है टेंट सिटी

इस टेंट सिटी को प्रयागराज के नैनी में सेक्टर 25 अरैल रोड पर बनाया गया है। टेंट सिटी  त्रिवेणी संगम से करीब 3.5 किलोमीटर दूर है। टेंट सिटी से घाट पर पहुंचने के लिए भी कई खास सुविधाएं दी गई हैं।

 

जानें टेंट का किराया

अगर आप सुपर डीलक्स टेंट में रुकते हैं तो इसके लिए आपको एक दिन रात का किराया ₹18000 है। अगर विला में रुकने का प्लान हैं तो इसके लिए 24 घंटे का किराया ₹20000 रखा गया है।

Mahakumbh 2025: अगर होना चाहते हैं महाकुंभ में शामिल तो पढ़ ले ये खास बातें, मिलेगा लाभ

Mahakumbh 2025: अगर होना चाहते हैं महाकुंभ में शामिल तो पढ़ ले ये खास बातें, मिलेगा लाभ

Bollywood Baithak: देशभर में इन दिनों एक ही चर्चा हो रही है और वो है महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025)। कुंभ मेला हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु कुंभ पर्व स्थल प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक जैसे शहर में होता हैं। इन दिनों ये मेला प्रयागराज में होने जा रहा है, जो बेहद खास है। ऐसे में हर कोई इस मेले में जाकर स्नान करना चाहता है। आप भी इसमें से एक होंगे। आपको बता दें, महाकुंभ में डुबकी लगाते समय कुछ खास बातों का पूरा-पूरा ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको इन्हीं नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कब शुरू होगा महाकुंभ

ये मेला 13 जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने जा रहा है। प्रयागराज में पूरी तैयारी हो चुकी है। प्रयागराज में 12 साल के लंबे इंतजार के बाद ये मेला लगने वाला है। बता दें, इस मौके पर पवित्र नदियों का जल अमृत बन जाता है। इसलिए महाकुंभ के दौरान गंगा, यमुना आदि नदियों में स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति भक्तों को होती है।

 

13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ

प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से होगी और 26 फरवरी तक रहेगी। ऐसे में आप नागा साधुओं से पहले डुबकी न लगाएं।

 

महाकुंभ की खास बातें

महाकुंभ के दौरान सबसे पहले नागा साधु स्नान करते हैं। नागा साधुओं के स्नान के बाद ही अन्य लोग स्नान कर सकते हैं।

गृहस्थ लोगों को 5 बार डुबकी लगानी चाहिए। धार्मिक मतानुसार गृहस्थ लोग जब महाकुंभ में 5 बार डुबकी लगाते हैं, तभी उनका कुंभ स्नान पूरा माना जाता है।

 

कुंभ में स्नान करने के बाद प्रयागराज में स्थिति लेटे हुए हनुमान जी और नाग वासुकी मंदिर के दर्शन करने चाहिए।

महाकुंभ में स्नान के बाद अपने दोनों हाथों से सूर्य देव को जल का अर्घ्य आपको अवश्य दें। महाकुंभ के स्नान के साथ ही सूर्य देव को अर्घ्य देने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।