इस कारण से झड़ने लगते हैं आपके सिर के बाल, जानें कैसे रखें इनका ख्याल

इस कारण से झड़ने लगते हैं आपके सिर के बाल, जानें कैसे रखें इनका ख्याल

Bollywood Baithak: औरत से लेकर आदमी समेत अब हर किसी के अंदर बाल झड़ने की समस्या देखने को मिल रही है। आज की लाइफस्टाइल और खान-पान दोनों ही हेयर फॉल को प्रमोट करने लगे हैं। इसके अलावा लोगों में तनाव बहुत अधिक के चलते भी बाल गिरते हैं। ज्यादातर लोग इससे बचने के लिए ‘विग’ का इस्तेमाल करते हैं। 50%  लोग दुनिया के सामने विग लगाकर घर से निकलते हैं, लेकिन क्या आपने समझा की ऐसा क्यों होता है। बाल जिस तेजी से झड़ रहे हैं जिससे शरीर में किसी चीज की कमी है। नहीं तो चलिए हम आपको बतातें है।

ऑक्सीजन की कमी

अक्सर देखा जाता है कि शरीर में पोषक तत्व की कमी के कारण होते हैं।  इसी के साथ ब्लड सर्कुलेशन की खराबी के चलते भी बाल झड़ते हैं। अगर ऑक्सीजन सिर तक नहीं पहुंचता तो अक्सर ऐसा होता है।

आपको इस समस्या से बचना है तो आप सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान दें। हेल्दी बालों के लिए आपके दैनिक जीवन में कुछ खास पोषक तत्वों का होना बहुत जरूरी है।

किसी भी व्यक्ति में हेयर फॉल होने के चार कारण होते है। पहला हार्मोनल बदलाव,  दूसरा-किसी गंभीर बीमारी या मेडिकल कंडीशन के कारण, तीसरा अनुवांशिकता और चौथा बढ़ती उम्र।

कैसे रखें ध्यान

आपको बता दें, बालों को सप्ताह में दो बार धोना चाहिए। अगर बाल लंबे हैं तो उन्हें ज्यादा खोलकर ना रखें और ऐसा करने से आपके बाल कम गंदे होंगे और न ही झडेंगे।

बालों को धोने के लिए आंवला-रीठा-शिकाकाई का इस्तेमाल करें।

बालों को चौड़े दांत वाली कंघी से बाहें।

दो महीने में दो मुंहे बालों को काटने चाहिए।

हो जाए सावधान! अगर आप भी इन सर्दियों में पी रहे हैं कम पानी, तो हो सकती है ये बीमारी

हो जाए सावधान! अगर आप भी इन सर्दियों में पी रहे हैं कम पानी, तो हो सकती है ये बीमारी

Bollywood Baithak: भारत जैसे देश में एक नहीं बल्कि  चार तरह के मौसम होते हैं और इन मौसम के चलते सबसे पहले खानपान में बदलाव आता है। कपड़ों से पहले लोगों की खान-पान की आदतें बदल जाती हैं। इन दिनों सर्दियां का मौसम चल रहा है। ऐसे में हर कोई सुबह-शाम बस गर्म खाना खाने में लगा हुआ हैं। ऐसे में लोग एक सबसे बड़ी गलती भी कर रहे हैं। सर्दी के इस मौसम में पानी से काफी दूर जा रहे हैं।  माना की ठंड के मौसम की वजह से प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की कमी मत होने दो।  अगर आप भी ये गलती कर रहे हो तो आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं।

पानी की कमी से शरीर में होते ये लक्षण

सर्दी के मौसम में कम पानी पीने की वजह से सिर दर्द होने लगता है। ज्यादातर सिर में भारीपन या दर्द रहता है। यदि आपके साथ ऐसा हो रहा है तो समझ लीजिए कि आप कम पानी पी रहे हैं। पानी की कमी से दिमाग की कोशिकाएं सिकुड़ने लगती हैं।

मुंह का सूखना

 

सर्दियों में देखा जाता है कि अक्सर लोगों के होंठ फट जाते हैं या फिर वह सूखे पड़ जाते हैं। इसके अलावा मुंह में सूखापन महसूस होता है। ये सब कम पानी पीने के लक्षण है।

त्वचा का सूख जाना

यदि अक्सर त्वचा में रूखापन हो रहा है तो इसे आप हल्के में न ले। यह पानी की कमी का कारण हो सकता है। पानी की मात्रा कम होने के चलते सर्दियों में यह समस्या काफी बढ़ जाती है।

पेशाब में जलन

कम पानी पीने की सबसे बड़ी समस्या पेशाब में जलन भी है। जो अक्सर महिलाओं में देखने को मिलती है। बता दें, कम पानी पीने से तुरंत पेशाब पर असर पड़ता है।