Met Gala 2025: बेबी बंप के साथ Kiara Advani ने मेट गाला पर किया डेब्यू, सामने आई तस्वीरें

Met Gala 2025: बेबी बंप के साथ Kiara Advani ने मेट गाला पर किया डेब्यू, सामने आई तस्वीरें

Met Gala 2025:  फैशन की सबसे खूबसूरत रात मेट गाला 2025 (Met Gala 2025) का आयोजन 5 मई को न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हुआ। इस खास मौके पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने अपना डेब्यू किया। इस लिस्ट में शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) का नाम भी शामिल है। तो चलिए देखते हैं कियारा का मेट गाला लुक।

कियारा आडवाणी का लुक

मॉम टू बी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने साल 2025 के मेट गाला पर अपना डेब्यू किया। एक्ट्रेस के लिए बेहद खास रहा क्योंकि कियारा ने अपने बेबी बंप के साथ मेट गाला कार्पेट पर वॉक किया था।  इस मौके पर कियारा ने ब्लैक गाउन कैरी किया था। उनका ज्वेलरी स्टाइल भी ऑन पाइंट था।

 

किसन की थी ड्रेस डिजाइन 

अभिनेत्री की यह ड्रेस फेमस डिजाइनर गौरव गुप्ता ने बनाई थी। उन्होंने इसे खास कलर व्हाइट और गोल्डन रंगों से सजाया था। उनके इस आउटफिट को तैयार होने में एक महीने से ज्यादा का समय लगा था।

ड्रेस की सबसे खास बात थी गोल्डन ब्रेस्टप्लेट, जिसे चेन के साथ एक हार्ट से जोड़ा गया। ये चेन एक बच्चे और उसके मां के रिश्ते को दर्शा रही थी। अपनी ड्रेस के साथ उन्होंने एक सफेद रंग की काफी लंबी सी ट्रेल भी एड की थी। गोल्डन कोर्सेट के साथ ये ड्रेस उभर कर सामने आ रही थी। उनकी इस ड्रेस को नाम दिया गया था ‘ब्रेवहार्ट्स’, जो महिलाओं की शक्ति, मातृत्व और बदलाव के नए चरण का प्रतीक है।

कियारा का मेकअप 

कियारा के मेकअप की बात करें तो वो भी खास रहा। उन्होंने अपनी आंखों और होंठों को हाइलाइट कैरी किया था। जो उनके पूरे लुक को काफी सटल रखा था। न्यूड मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इसके साथ उन्होंने बालों में आगे की तरफ से बीच की मांग निकालकर हल्का पफ बनाया था, जबकि पीछे की साइड बालों को खुला छोड़ा था।

 

 

 

Kiara Advani के करीब आए पैपराजी पर भड़के सिद्धार्थ मल्होत्रा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Kiara Advani के करीब आए पैपराजी पर भड़के सिद्धार्थ मल्होत्रा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Sidharth Malhotra Slams Paps:  बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी गुड न्यूज शेयर की थी, जिसमें बताया था कि जल्द ही वो पेरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे में सिद्धार्थ अपनी वाइफ का पूरा-पूरा ख्याल रख रहे हैं। इस बीच इस कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिड पैपराजी पर चिल्लाते नजर आ रहे हैं। अब एक्टर ने ऐसा क्यों किया ये  आपको वीडियो देखकर ही पता चलेगा।

वाइफ के साथ क्लीनिक पहुंचे सिड

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए काफी बेताब है। ऐसे में बुधवार को ये कपल मुंबई में एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुआ। इस मौके पर कियारा बेबी बंप के साथ नजर आई। एक्ट्रेस ने फेस पर मास्क पहना हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

पैप्स पर भड़कते अभिनेता

इसी दौरान से सिद्धार्थ (Sidharth Video) का एक अलग रूप देखने को मिला। सिड अपनी वाइफ को पैप्स की भीड़ से प्रोटेक्ट करते हुए उन पर भड़कते नजर आए। वीडियो में कियारा गाड़ी में बैठती हैं पैप्स अपने कैमरे के साथ उनकी गाड़ी के करीब पहुंच जाते हैं। ऐसे में सिद्धार्थ आते ही चिल्लाते हैं- ‘पीछे हटो, तमीज में रहो। मुझे गुस्सा मत दिलाओ, बिल्कुल पीछे हटो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सिद्धार्थ मल्होत्रा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरी बार फिल्म ‘योद्धा’ में नजर आए थे। अब एक्टर ‘परम सुंदरी’ में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर भी बतौर लीड एक्ट्रेस होंगी।

 

 

 

 

 

Kiara Advani समेत ये एक्ट्रेसेस इस साल बनेंगी मां, दूसरे नवंबर वाली तो है बेहद खास

Kiara Advani समेत ये एक्ट्रेसेस इस साल बनेंगी मां, दूसरे नवंबर वाली तो है बेहद खास

Kiara Advani Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने दो साल पहले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) संग राजस्थान में पूरे धूमधाम से शादी रचाई थी। इस कपल की शादी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं अब ठीक दो साल बाद इस कपल ने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। शुक्रवार को कपल ने इंस्टाग्राम पर अनाउंस किया है कि जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं।

कियारा बनेगी मां

आडवाणी और मल्होत्रा (Kiara and Sidharth)  में  इस वक्त खुशियों का माहौल है। हर किसी को नन्हे मेहमान के आने की खुशी है। कियारा और सिद्धार्थ ने एक बेहद क्यूट फोटो शेयर कर लिखा है,  ‘हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा आने वाला है।’  इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है। तस्वीर में कियारा और सिद्धार्थ (Sidharth And Kiara) के हाथ नजर आ रहे हैं और इन पर ऊन से बने हुए नन्हे-नन्हे व्हाइट कलर के शूज हैं।

ये एक्ट्रेसेस भी बनेंगी मां

ये साल कई एक्ट्रेसेस के घर गुड न्यूज लेकर आ रहे है। कियारा आडवाणी समेत अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भी मां बनने वाली है। कहा जा रहा है कि वह अप्रैल में बच्चे को जन्म देंगी।

इलियाना डिक्रूज

इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz)  और माइकल डोलन (Michael Dolan) ने अगस्त 2023 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। वहीं अब वह अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

एमी जैक्सन

एक्ट्रेस एमी जैक्सन (Amy Jackson) इस साल अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ये बच्चा उनका और एड वेस्टविक का है। पहला बेटा एमी और उनके पहले मंगेतर जॉर्ज पानायियोटौ का है।