by aditi | Oct 26, 2025 | लाइफस्टाइल
Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में से एक हैं और वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक बार फिर करीना का बिकिनी लुक देखने को मिला।
करीना का क्वालिटी टाइम
बेबो काम से दूर अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसकी झलक एक्ट्रेस ने अब अपने फैंस के साथ भी शेयर की हैं। 25 अक्टूबर को करीना कपूर ने अपने लेटेस्ट वेकेशन से कई फोटोज शेयर की। इन तस्वीरों में करीना कपूर बीच पर अपने दोनों बेटों तैमूर और जेह अली खान के साथ मस्ती करती हुई भी नजर आई।
तैमूर ने खेला बैडमिंटन
इन तस्वीरों में से एक में तैमूर बैडमिंटन खेलता हुए नजर आए। फोटोज में उनका फेस दिखाई नहीं दे रहा। इसके अलावा बेबो अपने लाडले बेटे जेह अली खान को बाइक राइड देती हुई भी दिखाई दी है।
by aditi | Jun 26, 2025 | बॉलीवुड
Malaika Arora Birthday Wish For Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही है। एक्ट्रेस करीना कपूर ने अर्जुन को विश किया है लेकिन सबसे खास बात है कि अर्जुन को उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी विश किया है। बता दें, इस कपल का साल 2024 में ब्रेकअप हो गया था और ब्रेकअप के बाद पहली बार मलाइका ने उन्हें विश किया है। जो काफी चर्चा में है।
मलाइका अरोड़ा ने किया विश
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अर्जुन की एक मजेदार क्लिप शेयर की, जिसमें एक्टर मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। साथ में उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे अर्जुन।’ बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर दोनों के एक होने की चर्चा फिर से जोरो से हो रही है। कहा जा रहा है कि ये दोनों फिर से डेट कर रहे हैं, लेकिन इस बार दुनिया से छुपकर कर रहे हैं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो अर्जुन और मलाइका ही जानते हैं।
2018 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था
मलाइका और अर्जुन ने 2018 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था और तब से दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ वेकेशन पर जाते थे और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते थे। हालांकि, 2024 में उनकी राहें अलग हो गईं। अर्जुन ने एक इवेंट में खुद को सिंगल बताकर ब्रेकअप की पुष्टि की थी। ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखा। उदाहरण के लिए, सितंबर 2024 में मलाइका के पिता अनिल मेहता के निधन के दौरान अर्जुन उनके साथ खड़े रहे और उन्हें सपोर्ट किया।
by aditi | Mar 31, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Kareena Kapoor Khan Eid: 30 मार्च को पूरे देशभर में ईद (Eid) का जश्न देखने को मिला। सभी मुस्लिम भाई बहनों ने इस त्योहार को धूमधाम से मनाया। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने ईद के जश्न में कोई कसर नहीं छोड़ी। सलमान खान (Salman Khan) से लेकर आमिर खान (Aamir Khan) सभी ने अपने-अपने अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया।
इस बीच कइयों ने सोशल मीडिया पर भी फोटोज और वीडियो शेयर किए। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan)। सोहा ने इंस्टाग्राम पर ईद सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की है। इस दौरान करीना कपूर खान भी नजर आई।
सोहा अली खान की ईद
हा ने इस खास मौके पर मीठी सेवइयां भी बनाई। इस मौके पर एक्ट्रेस के पति कुणाल खेमू (Kunal Khemu) भी पूरी मदद करते नजर आए। फोटो में देख सकते हैं कि फोटो सेवई बनाते समय फोटो पर भी पूरा-पूरा ध्यान है।

सैफ अली खान और करीना कपूर खान
सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने ईद (Eid) अपने भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर खान के साथ सेलिब्रेट की। इस मौके पर बेबी बेहद सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। नो मेकअप लुक में करीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

ट्रेडिशनल लुक में नजर पटौदी
इस तस्वीरों में एक्टर सैफ अली खान भी अपने दोनों बहनों के साथ पोज देते दिखे। सभी इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आए।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोहा ने कैप्शन में लिखा कि, ‘सेवइयों के बिना ईद भी क्या होती है? हमारी तरफ से आपको ईद मुबारक’। बता दें, सैफ अली खान ने जहां करीना कपूर से शादी की है। तो वहीं सोहा अली खान हिंदू एक्टर कुणाल खेमू संग शादी की। दोनों परिवार में हर त्योहार को धूम-धाम से मनाया जाता है। सोहा के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘छोरी 2’ में दिखाई देंगी. जिसमें नुसरत भरुचा भी उनके साथ नजर आएंगी।
by aditi | Jan 22, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Bollywood Baithak: बॉलीवुड के नवाब यानी सैफ अली खान अब अपने घर आ चुके हैं। 21 जनवरी को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज मिला, जिसके बाद अब वह घर पर ही आराम कर रहे हैं। 16 जनवरी की देर रात अनजान शख्स ने उनके ही घर पर घुसकर उनपर चाकू से करीब 6 बार हमला किया था।
इसके चलते एक्टर लीलावती अस्पताल में एडमिट थे। जहां उनकी 2 सर्जरी भी हुई। खबर थी कि उन्हें हमले की एक ऑटो ड्राइवर अपने ऑटो रिक्शे में अस्पताल पहुंचाया था। ऐसे में सैफ ने उसने मुलाकात की और उसे इनाम भी दिया।
सैफ अली खान ने की ऑटो ड्राइवर से मुलाकात
सैफ अली खान पर हुए हमले वाली रात जब उनके ड्राइवर घर पर नहीं थे तो उनकी घर के पास से गुजर रहा एक ऑटो ड्राइवर ने उन्हें अपने ऑटो रिक्शा में बैठकर अस्पताल पहुंचाया था, जिसका नाम है भजन सिंह राणा। अब सोशल मीडिया पर अभिनेता और भजन की दो तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं।

सैफ ने भजन को दिया खास इनाम
घर जाने से पहले सैफ ने भजन से मुलाकात की और उन्हें थैंक्यू कहकर इनाम के तौर पर 51 हजार रुपए दिए। सैफ अली खान के साथ-साथ उनकी मां शर्मिला टैगोर ने भी भजन सिंह का शुक्रिया अदा किया।

by aditi | Jan 21, 2025 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Bollywood Baithak: पांच दिन पहले यानी 16 जनवरी की सुबह सुबह सोशल मीडिया पर खबर सामने आई कि अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में हमला हुआ। इस खबर ने सबको हिलाकर रख दिया था। पिछले कुछ दिनों से सैफ के चाहने वाले और फैमिली उनकी जल्द ठीक होने की दुआ कर रहता नजर आए। वहीं अब सोमवार को सैफ को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। करीना और उनकी बेटी सारा अली खान डिस्चार्ज करना पहुंची थी। अब सोशल मीडिया पर उनकी कई वीडियोज और फोटोज भी सामने आ रही है, जिसमें अभिनेता बिल्कुल बेहतर नजर आ रहे हैं।
घर पहुंचे सैफ अली खान
सैफ अली खान को मीडिया और फैंस से बचाकर अस्पताल की इमरजेंसी एग्जिट से बाहर निकला गया। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी काले रंग की सेडान कार से घर जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया को देख स्माइल भी की।
हमले के बाद सैफ की पहली झलक
इसके अलावा सैफ अली खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने घर की बिल्डिंग में जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके आसपास कई सारे पुलिस वाले भी दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर वह सफेद रंग की शर्ट, लाइट ब्लू डेनिम जींस और आंखों पर काला चश्मा लगाए नजर आ रहे है। इस मौके पर उन्होंने हाथ हिलाकर मीडिया की ओर देखा और हाथ जोड़े। इतना ही नहीं वह मुस्कुराए और फिर घर के अंदर चले गए।
https://www.instagram.com/p/DFFfNSOzEpd/?hl=en
गले पर दिखा घाव का निशान