Karan Kundra ने गर्लफ्रेंड Tejasswi Prakash से कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Karan Kundra ने गर्लफ्रेंड Tejasswi Prakash से कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Karan Kundrra And Tejasswi Prakash Engagement: पिछले कुछ समय से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में सेलेब्स शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं। अब तक कई मशहूर जोड़ियों में अपने रिश्ते को सात फेरों में बांध लिया है। वहीं अब छोटे पर्दे के एक फेमस कपल की भी शादी की चर्चा काफी जोरों से हो रही है। हम बात कर रहे हैं एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और उनकी लेडी लव तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की।

क्या हो गई सगाई ?

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra  Wedding) की प्रेम कहानी की शुरुआत ‘बिग बॉस 15’ से हुई थी और तब से लेकर आज मीडिया में दोनों की शादी की खबर कई बार सामने आ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले तेजस्वी प्रकाश की मम्मी ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में हिंट दिया था कि दोनों इसी साल शादी कर सकते हैं। हालांकि करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने उनके हिंट पर जवाब देते हुए कहा था, “अरे वो एआई था। सोशल मीडिया पर तेजरण की कुछ फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें दोनों पूजा करते  नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को देखकर कहा जा रहा है कि इनकी सगाई हो गई है।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों के परिवार वाले एक साथ नजर आ रहे हैं। वहीं करण और तेजस्वी साथ बैठे बतौर जोड़े के रूप में पूजा करते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश सफेद नेट की साड़ी पहने सिर पर पल्ला लिए नजर आ रही हैं। वहीं करण कुंद्रा गुलाबी रंग के कुर्ते पायजामे में दिख रहे हैं।

क्या बोले अभिनेता 

अब करण कुंद्रा ने शादी की प्लानिंग के सिलसिले में टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग भी बातचीत की है। अभिनेता ने कहा है कि “मेरी तो हर साल शादी करा ही देते हैं ये लोग। कुछ न कुछ होता ही रहता है।” वहीं तेजस्वी प्रकाश की मम्मी के दावों पर करण कुंद्रा ने कहा, “इतनी सीधी हैं आंटी, उसने फराह मैम ने पूछ लिया और उन्होंने बोला हां हो जाएगी। वो तो बेचारी…वो बहुत प्यारी हैं।” करण कुंद्रा की इन बातों पर इंटरव्यू में उनसे पूछ लिया गया कि क्या 2025 में उनका शादी का कोई प्लान नहीं है। इसपर करण कुंद्रा ने जवाब दिया, “मैंने ये तो नहीं कहा। मैंने ये भी नहीं कहा कि प्लान है।” करण कुंद्रा ने अपनी बातों से फैंस को असमंजस में डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी।