by aditi | Apr 13, 2025 | बॉलीवुड
Jaat Box Office Collection Day 4: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘जाट’ (Jaat) ने 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जाट फैंस को पसंद तो आ रही है, लेकिन सनी पाजी के फैंस में वो क्रेज नहीं देखने को मिल रहा है जो साल 2023 गदर 2 के दौरान सिनेमाघरों में देखा जा रहा था। मूवी को रिलीज हुए पूरे 4 दिन हो चुके है, लेकिन कलेक्शन रोजाना घटता ही नजर आ रहा है। आइए देखते है जाट (Jaat Box Office Collection) ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की।
जाट बॉक्स ऑफिस अपडेट
चौथे दिन (Collection Day 4) यानी 13 अप्रैल 2025 रविवार को फिल्म ने कुछ क्षेत्रों में दर्शकों का ध्यान खींचा, लेकिन कुल मिलाकर यह कम ही रहा। Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, जाट ने अब तक कुल मिलाकर ₹40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जाट ने रिलीज के चौथे दिन ₹14.06 करोड़ कमाए। हालांकि, यह फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन रहा है।

जाट बॉक्स ऑफिस अपडेट
फिल्म ने पहले दिन ₹9.5 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन, कलेक्शन ₹7 करोड़ रहा, जबकि तीसरे दिन कलेक्शन ₹9.75 करोड़ रहा। फिल्म ने कुल ₹40.31 करोड़ की कमाई की है। ‘जाट’ की तुलना में ‘गदर 2’ ने पहले दिन 40.1 करोड़ और कुल 525.45 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘जाट’ इस स्तर तक पहुंचने से कोसों दूर है।
100 करोड़ में बनी है जाट
जाट को पुष्पा 2 और गुड बैड अग्ली जैसी फिल्मों के प्रोडक्शन हाउस मैथ्री मूवी मेकर्स ने तैयार किया है। फिल्म की प्रोडक्शन कॉस्ट 100 करोड़ रुपये है और इसे साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल लीड में हैं और रणदीप हुड्डा-विनीत कुमार सिंह नेगेटिव रोल में. रेजिना कैसेंड्रा, राम्या कृष्ण्न, सैयामी खेर और जगपति बाबू भी अहम रोल में दिखे हैं।
by aditi | Apr 11, 2025 | बॉलीवुड
Jaat Collection Day 2: सनी देओल (Sunny Deol) और रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) स्टारर फिल्म जाट पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस मूवी ने दो दिन में शानदार कमाई की। दर्शकों को सनी पाजी की वापसी खूब पसंद आ रही हैं। फिल्म ने पहले दिन 9.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं अब दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
दूसरे दिन की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ताजा अपडेट के अनुसार, रिलीज के दो दिन जाट ने बॉक्स ऑफिस पर ₹7 करोड़ पार करने में सफल रही है। दूसरे दिन की कमाई पहले दिन से कुछ कम रही। दोनों दिनों के कलेक्शन को मिलाकर कुल आंकड़ा ₹16.5 करोड़ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म आने वाले दिनों में आगे बढ़ती है।

हेमा और ईशा ने की तारीफ
हाल ही में एक कार्यक्रम में हेमा मालिनी (Hema Malini) और एशा देओल (Esha Deol) ने सनी देओल की फिल्म जाट पर अपना रिएक्शन दिया है। हेमा ने कहा, “मैंने सुना है कि फिल्म ने बहुत बड़ी बंपर कमाई की है। बहुत ही अच्छा लग रहा है कि लोगों को बहुत अच्छा लग रहा है। धरम जी बहुत खुश हैं। मुझे भी बहुत खुशी है।” फिल्म बहुत अच्छी है, ऐसा मेरा मानना है!”
एशा देओल (Esha Deol) से फिल्म को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा, ‘मुझे भी बहुत खुशी हो रही है कि लोगों को फिल्म पसंद आ रही है। एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, ‘मैं बहुत खुश हूं और यह सब उनकी मेहनत का कमाल है। लोगों का प्यार है उनके लिए इतना..तो मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म ने बड़ी ओपनिंग की है..ऐसा हमेशा उनके साथ होता है।
सनी देओल की आने वाली फिल्म
बता दें कि सनी देओल अपनी फिल्म जाट के बाद भी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल ‘रामायण – पार्ट: I’, ‘रामायण- पार्ट: I’, ‘बॉर्डर 2’, ‘लाहौर, 1947’, ‘गदर 3’, ‘मां तुझे सलाम 2’ और ‘सफर’ में नजर आएंगे।
by aditi | Apr 10, 2025 | बॉलीवुड
Jaat Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड सनी देओल (Sunny Deol) की मच अवेटेड फिल्म जाट (Jaat) आज यानी गुरुवार 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। करीब दो साल बाद सनी पाजी को फिर से पर्दे पर देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। यह साफ है कि प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसके चलते ‘जाट’ शानदार ओपनिंग रही। सोशल मीडिया पर पहले ही दिन की कमाई को लेकर कई तरह की खबर सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं जाट कमाई के मामले में कितनी खरी उतर रही है।
जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की है। जाट ने ओपनिंग डे पर 4:05 बजे तक 5.29 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, अभी फाइनल डेटा आने में समय है। एक बार फाइनल डेटा आ जाता है तो साफ पता चल जाएगा कि सनी पाजी ने विक्की कौशल की फिल्म छावा (33.10 करोड़) और सलमान खान सिकंदर (30.06 करोड़) को पीछे छोड़ा है या नहीं।

जाट की कहानी
फिल्म ‘जाट’ (Jaat Story) एक भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। फिल्म की कहानी एक रोमांचक और एक्शन से भरपूर कथानक पर आधारित है, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह, और सैयामी खेर जैसे कलाकार महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आते हैं। कहानी आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के एक सुदूर तटीय गांव रामायपट्टनम पर केंद्रित है। यहां एक क्रूर अपराधी, वरदाराजा रणतुंगा (रणदीप हुड्डा), स्थानीय लोगों पर अत्याचार करता है और गांव को अपने आतंक के अधीन रखता है।

कहानी में मोड़ तब आता है जब एक यात्रा पर निकला अजनबी, भास्कर सिंह (सनी देओल), संयोग से वरदाराजा के गुर्गों से भिड़ जाता है। इस घटना के बाद वह गांव वालों की पीड़ा और वहां फैले गहरे भ्रष्टाचार को देखता है। भास्कर सिंह, जो एक साहसी और मजबूत व्यक्तित्व का मालिक है, गांव को इस दमन से मुक्त करने का फैसला करता है। कुल मिलाकर, ‘जाट’ एक विशिष्ट बॉलीवुड एक्शन फिल्म है, जिसमें सनी देओल का दमदार किरदार और रणदीप हुड्डा का खलनायक अवतार कहानी को रोचक बनाते हैं। यह फिल्म न केवल एक्शन प्रेमियों के लिए, बल्कि उन दर्शकों के लिए भी है जो एक मजबूत नायक और खलनायक के बीच की टक्कर का आनंद लेना चाहते हैं।