Jaat Box Office Collection Day 1: सनी देओल की ‘जाट’ ने तोड़े कई रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

Jaat Box Office Collection Day 1: सनी देओल की ‘जाट’ ने तोड़े कई रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

Jaat Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड सनी देओल (Sunny Deol)  की मच अवेटेड फिल्म जाट (Jaat) आज यानी गुरुवार 10  अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। करीब दो साल बाद सनी पाजी को फिर से पर्दे पर देख फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। यह साफ है कि प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसके चलते ‘जाट’ शानदार ओपनिंग रही। सोशल मीडिया पर पहले ही दिन की कमाई को लेकर कई तरह की खबर सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं जाट कमाई के मामले में कितनी खरी उतर रही है।

जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की है। जाट ने ओपनिंग डे पर 4:05 बजे तक 5.29 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, अभी फाइनल डेटा आने में समय है। एक बार फाइनल डेटा आ जाता है तो साफ पता चल जाएगा कि सनी पाजी ने विक्की कौशल की फिल्म छावा (33.10 करोड़) और सलमान खान सिकंदर (30.06 करोड़) को पीछे छोड़ा है या नहीं।

जाट की कहानी 

फिल्म ‘जाट’ (Jaat Story) एक भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। फिल्म की कहानी एक रोमांचक और एक्शन से भरपूर कथानक पर आधारित है, जिसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह, और सैयामी खेर जैसे कलाकार महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आते हैं। कहानी आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के एक सुदूर तटीय गांव रामायपट्टनम पर केंद्रित है। यहां एक क्रूर अपराधी, वरदाराजा रणतुंगा (रणदीप हुड्डा), स्थानीय लोगों पर अत्याचार करता है और गांव को अपने आतंक के अधीन रखता है।

 
कहानी में मोड़ तब आता है जब एक यात्रा पर निकला अजनबी, भास्कर सिंह (सनी देओल), संयोग से वरदाराजा के गुर्गों से भिड़ जाता है। इस घटना के बाद वह गांव वालों की पीड़ा और वहां फैले गहरे भ्रष्टाचार को देखता है। भास्कर सिंह, जो एक साहसी और मजबूत व्यक्तित्व का मालिक है, गांव को इस दमन से मुक्त करने का फैसला करता है। कुल मिलाकर, ‘जाट’ एक विशिष्ट बॉलीवुड एक्शन फिल्म है, जिसमें सनी देओल का दमदार किरदार और रणदीप हुड्डा का खलनायक अवतार कहानी को रोचक बनाते हैं। यह फिल्म न केवल एक्शन प्रेमियों के लिए, बल्कि उन दर्शकों के लिए भी है जो एक मजबूत नायक और खलनायक के बीच की टक्कर का आनंद लेना चाहते हैं।

 

 

 

 

Movies Releasing in April 2025: अप्रैल में सिनेमाघरों पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट का डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में

Movies Releasing in April 2025: अप्रैल में सिनेमाघरों पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट का डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में

Movies Releasing On April 2025:  अप्रैल महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सिनेमाघरों पर भी एंटरटेनमेंट का पिटारा खोल चुका है। बात करें, बड़े पर्दे की तो इस महीने एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज होती नजर आ रही है। ऐसे में दर्शकों के लिए महीना बहुत खास है, क्योंकि इस महीने कई बड़े सितारों की एक्शन से लेकर हॉरर और देशभक्ति से भरी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं।

केसरी चैप्टर 2’

अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन स्टारर ‘केसरी चैप्टर 2’ इस महीने रिलीज होने जा रही है। शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है और जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनकही कहानी को दर्शाती है। ये 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

जाट’

सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस मूवी में सनी एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आएंगे।

‘अकाल’

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म ‘अकाल’ भी इसी महीने रिलीज होने जा रही है। एक पीरियड ड्रामा मूवी है। ये खालसा योद्धाओं पर आधारित है. इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

फुले’

प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म ‘फुले’ सामाजिक कार्यकर्ता ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले पर बेस्ड है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 11 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

भूतनी

संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी स्टारर ‘भूतनी’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। ये फिल्म बड़े पर्दे पर 18 अप्रैल को रिलीज होगी। द भूतनी के कलाकारों में संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह (Sunny Singh), पलक तिवारी, (Palak Tiwari) आसिफ खान, निक और अन्य शामिल हैं।

 

ग्राउंड जीरो

इमरान हाशमी स्टारर ये फिल्म रियल लाइफ की घटनाओं से प्रेरित है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 25 अप्रैल को दस्तक देगी। ‘ग्राउंड जीरो’ की कहानी साल 2001 में हुए संसद हमले से संबंधित है, जिसमें एक बीएसएफ अधिकारी की पड़ताल 2 साल तक चलती है।