आने वाले हफ्ता Jio Hotstar के नाम,  साउथ की इन फिल्मों का लगेगा ओटीटी पर तड़का

आने वाले हफ्ता Jio Hotstar के नाम, साउथ की इन फिल्मों का लगेगा ओटीटी पर तड़का

Jio Hotstar: यूं तो  ओटीटी पर हर हफ्ते फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं, लेकिन वो दर्शकों की पसंद आए ये कहना थोड़ा मुश्किल होता है। एक हफ्ते में अलग 4 से 5 सीरीज या फिल्में रिलीज होती है तो दर्शकों क उसमें से एक ही पसंद वाली होती है, जो कई बार देखने को मिला है। हालांकि, इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका होने जा रहा है। ओटीटी ऑडियंस के लिए ये हफ्ता काफी शानदार बीतने वाला है क्योंकि जियो हॉटस्टार इस हफ्ते में एक नहीं बल्कि दो दो ब्लॉकबस्टर फिल्में एक साथ दिखाने जा रहा है।

जियो हॉट स्टार कर रहा है धमाका

अगर आप के पास जियो हॉट स्टार ऐप है तो आप तो इस हफ्ते खुशी से झूमने वाले हैं। यदि नहीं है तो डाउनलोड कर ले। आने वाले हफ्ते में जियो हॉटस्टार पर हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ के साथ साथ हॉलीवुड की भी शानदार फिल्में रिलीज हो रही है। 28 मई को आप जियो हॉटस्टार पर हॉलीवुड की हिट फिल्म कैप्टन अमेरिका – ब्रेव न्यू वर्ल्ड देख सकते हैं। 29 मई को वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस का सीजन 4 शुरू होने जा रहा है। इस सीरीज के पिछले सभी सीजन हिट रहे हैं।

थुडरम ओटीटी पर आ रही है

30 मई को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मोहनलाल की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म थुडरम स्ट्रीम होने जा रही है। ये फिल्म मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी डब होकर देखने को मिलेगी।  2 जून को डायरेक्टर शशि कुमार की फिल्म टूरिस्ट फैमिली स्ट्रीम की जाएगी। इस तमिल फिल्म की रजनीकांत , राजामौली और नानी जैसे बड़े स्टार भी तारीफ कर चुके हैं।

मार्को यह फिल्म एक प्रसिद्ध परिवार के दत्तक पुत्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने भाई के हत्यारों का पता लगाने के लिए यात्रा पर निकलता है। यह उसके संघर्षों और चुनौतियों के बारे में है, जिनका वह अपने रास्ते में सामना करता है। फिल्म में उन्नी मुकुंदन, युक्ति थरेजा, कबीर दुहान सिंह, जगदीश, एंसन पॉल, रियाज खान और ईशान शौकत महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


 

 

 

 

 

 

HIT 3 Trailer:  एक्शन से भरपूर ‘हिट 3’ का ट्रेलर रिलीज, गुंडो की पिटाई करते दिखे नानी

HIT 3 Trailer: एक्शन से भरपूर ‘हिट 3’ का ट्रेलर रिलीज, गुंडो की पिटाई करते दिखे नानी

HIT 3 Trailer:  साउथ सुपरस्टार नानी की आने वाली फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ (HIT 3 Trailer) का बज पिछले काफी समय से फैंस के बीच बना हुआ है। अब सोमवार यानी 14 अप्रैल 2025 को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। 

हिट: थर्ड केस का ट्रेलर

3 मिनट 31 सेकंड का ये ट्रेलर जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। एक्शन और मारधाड़ से भरपूर इस ट्रेलर में नानी पुलिस अधिकारी के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘हिट’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसका निर्देशन शैलेश कोलानू ने किया है।

इस सीरीज की पिछली दो फिल्में, हिट: द फर्स्ट केस और हिट: द सेकंड केस पहले ही अपनी सस्पेंस थ्रिलर कहानी और दमदार अभिनय के लिए सराही जा चुकी हैं। अब तीसरे पार्ट में नानी के किरदार अर्जुन सरकार के इर्द-गिर्द कहानी बुनी गई है, जो एक क्रूर और बेखौफ पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। कहानी में सस्पेंस का तड़का है और ऐसा लगता है कि यह फिल्म पिछली दोनों कड़ियों से ज्यादा तीव्र और डार्क होगी।

कलाकार और प्रोडक्शन

  • मुख्य कलाकार:
    • नानी: अर्जुन सरकार के किरदार में जो एक क्रूर और बेलगाम पुलिसवाले का रोल निभा रहे हैं।
    • श्रीनिधि शेट्टी: फिल्म में उनकी भूमिका अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन ट्रेलर में वे एक मजबूत किरदार में दिख रही हैं।
    • अन्य सहायक कलाकारों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन पहले भागों के कुछ किरदारों का कैमियो हो सकता है।
  • निर्देशक: शैलेश कोलानू, जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी की दोनों पिछली फिल्में भी निर्देशित की थीं।
  • प्रोडक्शन: फिल्म को वॉल पोस्टर सिनेमा और यूनिनामस प्रोडक्शंस ने मिलकर बनाया है।

फिल्म की रिलीज डेट

‘हिट 3’ का ट्रेलर (HIT 3 Trailer) एक एक्शन से भरपूर सस्पेंस और ड्रामे का शानदार मिश्रण है। जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का वादा करता है।  यह फिल्म 2025 की सबसे बड़ी साउथ इंडियन फिल्मों में से एक हो सकती है।  1 मई 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।