रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ करवा चौथ पर नजर आए हार्दिक पांड्या, जानें कौन है क्रिकेटर का नया प्यार

रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ करवा चौथ पर नजर आए हार्दिक पांड्या, जानें कौन है क्रिकेटर का नया प्यार

Mahika Sharma: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी फील्ड पर अपनी शानदार परफॉरमेंस के लिए, तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ के चलते। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, क्रिकेटर इन दिनों अपने नए प्यार को लेकर चर्चा में हैं। हार्दिक इन दिनों माहिका शर्मा (Mahika Sharma) के साथ चर्चा में है। इससे पहले उनका नाम जैस्मिन वालिया से जुड़ा था। हार्दिक पांड्या के साथ जिन माहिका शर्मा का नाम जुड़ रहा है आखिर वो हैं कौन, आपको बताते हैं। 

कौन है माहिका शर्मा

माहिका शर्मा (Hardik Pandya) एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और समाजसेवी हैं। वे पूर्वोत्तर भारत की एक प्रमुख मॉडल हैं और मिस टीन नॉर्थईस्ट का खिताब जीत चुकी हैं। दिल्ली में जन्मी माहिका ने अपनी शिक्षा दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से पूरी की और बाद में इकोनॉमिक्स तथा फाइनेंस में डिग्री हासिल की। मॉडलिंग और अभिनय में कदम रखने से पहले उन्होंने इंटर्नशिप की और फ्रीलांसर के रूप में करियर शुरू किया। इसके अलावा  उन्होंने ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री निर्देशक ऑरलैंडो वॉन आइन्सिडेल की ‘इनटू द डस्क’ और ओमंग कुमार की ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ (2019) भी शामिल है। इसमें वो विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा वो कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।

इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे, रितु कुमार, तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अमित अग्रवाल जैसे प्रमुख डिजाइनरों के नाम शामिल हैं। उनके काम के लिए उन्हें 2024 के इंडियन फैशन अवार्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज) का पुरस्कार भी मिला। वो एले मैग्जीन द्वारा मॉडल ऑफ द सीजन भी रह चुकी हैं।

नई गर्लफ्रेंड के साथ कहां नजर आए

दोनों आज यानी 10 अक्टूबर की सुबह एयरपोर्ट पर नजर आए। जहां माहिका आगे चल रही थी और हार्दिक उनके पीछे चलते नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं हार्दिक और माहिका दोनों ही ब्लैक आउटफिट में नजर आए। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपनी तक इन डेटिंग के अफवाहों पर कोई ऑफिशियल नहीं किया है।

 

अकेले नहीं रह पा रही हैं Natasa Stankovic, हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद ढूंढ रही है नया प्यार

अकेले नहीं रह पा रही हैं Natasa Stankovic, हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद ढूंढ रही है नया प्यार

Natasa Stankovic On Finding Love: टीवी सेलिब्रिटी  नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर साल 2024 में खबर आई थी कि दोनों का तलाक हो चुका है। एक तरफ जहां तलाक के बाद हार्दिक का नाम एक्ट्रेस जैस्मिन वालिया संग जुड़ा। तो वहीं नताशा का नाम उनके दोस्त एलेक्जेंडर इलिक के साथ जुड़ रहा था। अब नताशा ने खुद इस बात को कंफर्म किया है कि वे तलाक के बाद दोबारा प्यार की तलाश कर रही हैं।

नताशा को प्यार की तलाश

ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने कहा- ‘जैसा कि मैं आने वाले साल को देखती हूं, मैं बिल्कुल नए एक्सपीरियंस, मौकों और शायद प्यार के लिए तैयार हूं। मैं प्यार में पड़ने के खिलाफ नहीं हूं। मैं जो भी जिंदगी मेरे सामने लाती है, उसे कबूल करना चाहती हूं। आगे नताशा ने बताया कि, ‘मेरा मानना ​​है कि सही समय आने पर सही रिश्ते नैचुरली बनते हैं। मैं मीनिंगफुल रिश्तों को अहमियत देती हूं, जो यकीन और समझ पर टिके होते हैं। मुझे लगता है कि प्यार को मेरी जर्नी की तारीफ करनी चाहिए न कि उसे डिफाइन करना चाहिए।

 

‘पिछला साल काफी चुनौती से भरा था’

नताशा (Natasa) ने इस रिपोर्ट में अपने पिछले साल को लेकर भी खुलकर बात की है। उन्होंने कहा- ‘पिछला साल काफी चुनौती से भरा था और मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं। चुनौतियों से गुजरते हुए हम समझदार बनते हैं और मुझे ये बहुत पसंद है। कई अच्छे और बुरे एक्सपीरियंस हुए, इसलिए मेरा मानना ​​है कि हम उम्र के साथ नहीं बल्कि एक्सपीरिंस के साथ मैच्योर होते हैं।  जिंदगी हमेशा प्लान के मुताबिक नहीं चलती, लेकिन आप चुनौतियों का किस तरह से सामना करते हैं, ये आपकी सक्सेस को तय करता है। किसी को गलत साबित करने की कोशिश न करें, क्योंकि इससे आप अपनी शांति खो देंगे। ये इसके लायक नहीं है। बस माफ करें और आगे बढ़ें।

सर्बिया की रहने वाली हैं नताशा 

बता दें, नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) एक मॉडल रही हैं साथ ही वो बेहतरीन डांसर भी हैं। इसके बाद साल 2013 से वो फिल्मों में नजर आना शुरू हुईं। पहली बार वो फिल्म सत्याग्रह में दिखी थीं। नताशा ने अपने  करियर में लगभग 14 फिल्मों में काम किया।  सर्बिया बेस्ड नताशा स्टेनकोविक ने बॉलीवुड में कुछ सॉन्ग्स भी किए हैं।