Deepika Padukone को लेकर ये क्या बोल गई Genelia Dsouza, हो गई वायरल
Genelia Dsouza On Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को लेकर बीते दिनों खबर थी कि उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट बाहर कर दिया है। इसके पीछे का कारण एक्ट्रेस की शिफ्ट टाइमिंग को बताया गया। दीपिका चाह रही थी कि वह 8 घंटे ही काम करें, लेकिन डायरेक्टर को मंजूर नहीं था। अब इस पर एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने एक इंटरव्यू के दौरान काम के घंटों को लेकर बात की है और कहा है कि वे दिन में 10 घंटे काम कर रही हैं। उनका ये रिएक्शन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड के चलते संदीप रेड्डी वांगा की स्प्रिट से निकाले जाने के बाद आया है।
घंटों काम को लेकर क्या बोलीं जेनेलिया डिसूजा?
जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) ने हाल ही में जूम से बात करते हुए कहा कि, काम करते समय, फिल्म के निर्देशक ने शूटिंग को 12 घंटे तक बढ़ा दिया है, जो उन्हें “ठीक” लगता है. उन्होंने कहा, “यह कठिन है लेकिन इम्पॉसिबल नहीं है। मैं दिन में 10 घंटे काम करती हूं और ऐसे दिन भी आते हैं जब निर्देशक इसे 11 या 12 घंटे तक बढ़ाने के लिए कहते हैं, मुझे लगता है कि यह ठीक है लेकिन हमें उन एडजस्टमेंट को करने के लिए समय चाहिए। जब आपके पास एक या दो दिन होते हैं, जब आपको ज़्यादा काम करना पड़ता है, तो यह एक समझ और एक प्रक्रिया है जिसे करने की ज़रूरत होती है।

दीपिका पादुकोण की क्या डिमांड थी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने 8 घंटे की शिफ्ट, फिल्म के मुनाफे में हिस्सा और तेलुगु में अपने डायलॉग्स न बोलने की मांग की थी, जिसके बाद डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को फिल्म से ही बाहर कर दिया. बाद में फिल्म में दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया है।

जेनेलिया की आने वाली फिल्म
जेनेलिया काफी समय बाद पर्दे पर लौट रही हैं। एक्ट्रेस आमिर खान की अपकमिंग स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा सितारे ज़मीन पर में दिखाई देंगी। इसमें अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं. आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।




