Fawad Khan की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के गाने यूट्यूब से किए डिलीट, भारत में बैन हुई फिल्म

Fawad Khan की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के गाने यूट्यूब से किए डिलीट, भारत में बैन हुई फिल्म

Fawad Khan Post:  पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले के बाद देश में सभी के अंदर आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस समय हर किसी के दिल में बदले की भावना है। तो वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार ने पाकिस्तान को लेकर कई कड़े नियम लागू कर दिए हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) पर भी लोग गुस्सा निकाला है। इस आतंकी हमले के बाद से फवाद खान और उनकी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ (Abir Gulaal) निशाने पर आ गई। सोशल मीडिया पर भारत में इस फिल्म को बैन करने की मांग  की जा रही है।

अबीर गुलाल के गाने डिलीट

निर्माताओं ने अपने यूट्यूब इंडिया चैनल से फिल्म के गाने भी हटा दिए हैं। बीते दिनों फिल्म के दो दो गाने रिलीज हुए थे। पहला खुदाया इश्क नाम का एक रोमांटिक ट्रैक और अंग्रेजी रंगरसिया नाम का एक पेपी डांस नंबर। हालांकि, दोनों गाने यूट्यूब से हटा दिए गए हैं। बता दें, फिल्म का नया गाना तैन तैन बुधवार को रिलीज होना था जो अब नहीं हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vaani Kapoor (@vaanikapoor)

 

फवाद खान ने का पोस्ट

फवाद खान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की दुख जाहिर किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए स्ट्रेंथ और हीलिंग की प्रार्थना करते हैं।

 

भारत में बैन हुई फिल्म


पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर फिल्म अबीर गुलाल की रिलीज को रोकने के लिए आवाज उठाई गई। गुरुवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अभिनीत फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

 

 

 

 

Pahalgam में आतंकी हमले के बाद फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का हुआ बहिष्कार

Pahalgam में आतंकी हमले के बाद फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का हुआ बहिष्कार

Abir Gulaal Boycott: 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Attack) में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 से 27 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग बुरी तरह से घायल हुए है, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस हमले के बाद एक बार देशभर में शोक की लहर है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फिल्म अबीर गुलाल को लेकर भी काफी बहिष्कार किया जा रहा है।

क्यों हो रहा है ‘अबीर गुलाल’ का बहिष्कार

दरअसल, फिल्म ‘अबीर गुलाल’ (Abir Gulaal) का बीते दिनों टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस वाणी कपूर और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान नजर आ रहे हैं। एक बार हिंदी फिल्मों में पाक कलाकारों की एंट्री होती नजर आ रही है, जिसके चलते अब लोग बहिष्कार कर रहेर है कि बॉलीवुड सिनेमा में पाकिस्तानी कलाकार नहीं चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vaani Kapoor (@vaanikapoor)

फिल्म के बहिष्कार की मांग

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा ‘भारत के किसी भी सिनेमा में अबीर गुलाल की रिलीज की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘क्या हम अभी भी पाकिस्तानी अभिनेता वाली फिल्म अबीर गुलाल के रिलीज की इजाजत देने वाले हैं?’ एक और यूजर ने लिखा है ‘क्या भारतीय सिनेमा अभी भी पाकिस्तानी अभिनेताओं के पक्ष में है?’ राजनीतिक पार्टी ‘महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना’ इस फिल्म के महाराष्ट्र में रिलीज होने के खिलाफ है।

अगले महीने रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का निर्देशन आरती एस बागड़ी कर रही हैं। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।