by aditi | May 11, 2025 | बॉलीवुड
RRR: एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म ‘आरआरआर’ को तीन साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी जब ये मूवी टीवी पर देखी जाती है तो फैंस पहले दिन की तरह की केजी होते हैं। इस मूवी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। अब एक बार फिर आरआरआर की उपलब्धि में एक और कड़ी जुड़ने जा रही है।
क्या है वो नई उपलब्धि
राजामौली की ‘आरआरआर’ अब लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल अल्बर्ट हॉल में दिखाई जाएगी। यहां फिल्म का लाइव प्रदर्शन होगा। इसके लिए आरआरआर की टीम लंदन रवाना हो गई है। आरआरआर के गाने ‘नाटू-नाटू’ के लिए ऑस्कर जीतने वाले संगीतकार एमएम कीरवानी आज रात में लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा के साथ ‘आरआरआर’ का साउंडट्रैक लाइव प्रस्तुत करेंगे।

महेश बाबू भी होंगे शामिल
सुपरस्टार महेश बाबू भी इस दौरान आरआरआर की टीम के साथ लंदन में मौजूद रहेंगे और इस कॉन्सर्ट में हिस्सा लेंगे। बता दें, महेश बाबू एसएस राजामौली की अगली फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ में नजर आएंगे। मौजूदा वक्त में फिल्म की शूटिंग चल रही है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग हैदराबाद और ओडिशा में हुई थी।

‘एसएसएमबी 29’ में पहली बार महेश बाबू एसएस राजामौली के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में महेश बाबू के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। काफी समय के बाद पीसी इंडिया की फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है।
आरआरआर की कमाई
बता दें, राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस मूवी का बजट 550 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1,387 करोड़ रुपये (RRR movie total collection) का कलेक्शन किया था। राजामौली ने साल 2018 में RRR की अनाउंसमेंट की थी। इस फिल्म को भारत में करीब 9 हजार स्क्रीन्स और ओवरसीज में करीब 6 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन कैमियो रोल में नजर आए थे। आलिया का इस फिल्म से साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू हुआ था।
by aditi | May 10, 2025 | बॉलीवुड
IND-PAK Conflict: इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर जंग छिड़ी हुई है। दोनों देशों के बीच रात भर हमले हो रहे हैं। हालांकि, इसकी शुरुआत हमेशा की तरह पाकिस्तान ने की है और भारत इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है, जिसका नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ रखा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग शांति की मांग कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी शांति की अपील की है और इससे जुड़ी एक पिटीशन साइन भी की है।
सोनी राजदान ने क्या कदम उठाया?
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को रोकें। वहीं एक्ट्रेस ने कैप्शन के जरिए बताया कि यह शांति स्थापित के लिए है, जिस पिटीशन पर हस्ताक्षर करें, जिसका लिंक बायो में है।
क्या है इस पिटीशन का उद्देश्य
याचिका का मुख्य उद्देश्य है दोनों देशों के बीच तनाव को रोकना, जिसके लिए कई याचिकाकर्ता हस्ताक्षर कर चुके हैं। अभी तक इस पर 4431 हस्ताक्षर आ चुके हैं। हालांकि, इस पोस्ट पर लोग कमेंट नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि एक्ट्रेस ने कमेंट सेक्शन बंद किए हुए हैं।
सोनी राजदान का करियर
उन्होंने 1981 में फिल्म ’36 चौरंगी लेन’ से डेब्यू किया, जो अपने समय की चर्चित फिल्मों में से एक रही थी। इसके बाद उन्होंने सारांश (1984), मंडी, मंडी मर्डर केस, राज, नाम और नजर जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया।
by aditi | May 9, 2025 | बॉलीवुड
Jayam Ravi Girlfriend Kenishaa Francis: तमिल अभिनेता रवि मोहन, जिन्हें पहले जयम रवि के नाम से जाना जाता है। पिछले काफी समय से एक्टर अपने निजी जीवन को लेकर चर्ता में हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी वाइफ आरती से अलग होने का एलान किया था, जिसके बाद उनके चाहने वाले काफी हैरान हुए थे। वहीं अब अभिनेता का तलाक के पीछे की वजह सामने आई है। दरअसल, एक्टर को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया है।
कौन है रवि मोहन की गर्लफ्रेंड
रवि मोहन (Ravi Mohan) को सिंगर केनिशा फ्रांसिस (Kenishaa Francis) के साथ चेन्नई में निर्माता इशारी गणेश की बेटी की शादी में एक साथ देखा गया। इस मौके पर इस कपल को मैचिंग आउटफिट में देखा गया। जहां अभिनेता पारंपरिक शर्ट और धोती में नजर आए, वहीं केनिशा ने बॉर्डर पर कढ़ाई वाली सुनहरे रंग की साड़ी में खूबसूरत दिखी।

दोनों के बीच अफेयर्स की चर्चाएं तेज
पिछले साल अभिनेता रवि मोहन और गायिका केनिशा फ्रांसिस ने अपने रिश्तों को लेकर कहा था कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों की इस शादी समारोह में उपस्थिति ने फिर से इनके रिश्तों को लेकर अफवाहों को हवा दे दी है।
सितंबर में पत्नी से हुए थे अलग
रवि मोहन (Ravi Mohan) ने साल 2009 में एक्स वाइफ आरती (Aarthi) से शादी की थी। आरती फिल्म निर्माता सुजाता विजयकुमार की बेटी हैं। इस कपल के बेटे भी है, जिनका नाम आरव और अयान। हालांकि, 2024 में रवि और आरती ने अलग होने का फैसला किया और रवि ने तलाक के लिए अर्जी दायर की। इस फैसले के बाद अभिनेता ने अपना नाम जयम रवि से रवि मोहन कर लिया था, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम भी बदल दिया था और कहा था कि उनकी जिंदगी का नया अध्याय शुरू हो रहा है।
by aditi | May 7, 2025 | टीवी
Aly Goni:टीवी के मशहूर अभिनेता अली गोनी सालों से छोटे पर्दे पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने कई फेमस शोज में काम कर अपनी पहचान बनाई। सालों से वह सपनों की नगरी मुंबई में रह रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि अभिनेता के लिए मुंबई जैसे बड़े शहर में रहना आसान नहीं रहा। उन्हें यहां कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ा, जिस पर अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
मुस्लिम होने पर नहीं मिल रहा था घर
अली गोनी, जो ‘बिग बॉस 14’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ जैसे रियलिटी शो के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में बताया मुंबई में उनके साथ वो सब हुआ, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। धर्म को लेकर उनके कई भेदभाव हुए। उन्होंने कहा कि, मुस्लिम होने के कारण मुंबई के कई मकान मालिकों ने उन्हें किराए पर घर देने से इनकार कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि लगभग 50 से अधिक इमारतों और मकान मालिकों से संपर्क किया था। हालांकि, बार-बार उन्हें उनके धर्म के आधार पर मना कर दिया गया। कई मकान मालिकों ने स्पष्ट रूप से कहा, “हम मुस्लिमों को घर नहीं देते। खासकर बुजुर्ग मकान मालिकों ने उनसे ऐसा कहा।

aly goni
गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे हैं अली
बता दें, अली गोनी और उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन अब मुंबई में एक साथ रह रहे हैं। ये कपल जल्द शादी करने वाले हैं, जिसके चलते इस कपल ने शादी से पहले एक साथ रहने का फैसला किया। खबरों की माने तो इस साल के आखिर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपनी शादी पर कोई खुलासा नहीं किया है।

एकता ने दिया अली का साथ
अली ने इस दौरान अपने करियर के संघर्ष के बारे में भी बात की। अली ने कहा कि इंडस्ट्री में ऑडिशन से लेकर कास्टिंग तक कई चुनौतियां आती हैं। हालांकि, एकता कपूर ने उनका बहुत साथ दिया और उन्हें अपने कई शोज में मौका दिया।
by aditi | May 6, 2025 | टीवी
Soniya Bansal Decides To Quit Acting: बिग बॉस 17 में अपने अभिनय के लिए मशहूर अभिनेत्री सोनिया बंसल ने अभिनय की दुनिया को अलविदा कहने का फैसला किया है। यह निर्णय उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने अपने जीवन में शांति और आत्मिक संतुष्टि की तलाश में यह कदम उठाया।
क्यों लिया सोनिया ने ये फैसला
सोनिया बंसल (Soniya Bansal Acting) ने हाल ही में ईटाइम्स से बात करते हुए शोबिज छोड़ने और आत्म-खोज के रास्ते पर चलने के अपने फैसले के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘हम दूसरों के लिए सब कुछ करने में इतने व्यस्त हैं कि हम खुद को भूल जाते हैं। मुझे एहसास हुआ कि मैं अब यह भी नहीं जानती कि मेरा असली उद्देश्य क्या है। परफेक्ट बनने, प्रासंगिक बने रहने और ज्यादा कमाने की इस दौड़ में, मैंने खुद को खो दिया। पैसा, शोहरत, लोकप्रियता सब कुछ मेरे पास था। जो मेरे पास नहीं था वह थी शांति और अगर आप शांति में नहीं हैं तो आप पैसे का क्या करेंगे? आपके पास बाहरी रूप से सब कुछ हो सकता है, लेकिन अगर आप अंदर से खाली हैं, तो यह बहुत ही अंधकारमय जगह है।’

सोनिया बंसल का अभिनय करियर
सोनिया बंसल (Soniya Bansal Quit Acting) का जन्म 28 अक्टूबर 1996 को आगरा, उत्तर प्रदेश में एक आर्मी बैकग्राउंड वाले परिवार में हुआ था। उनके पिता बैजनाथ बंसल सेना में अधिकारी थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई आगरा, कानपुर और दिल्ली में पूरी की और मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। मॉडलिंग के बाद उन्होंने बॉलीवुड और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

-
तेलुगु फिल्में:
-
धीरा: एक तेलुगु फिल्म जिसमें उनकी भूमिका को सराहा गया।
-
यस बॉस: इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह संभवतः उनकी आखिरी फिल्म होगी।
-
वेब सीरीज:
-
शूरवीर: हॉटस्टार पर उपलब्ध इस एक्शन ड्रामा में उन्होंने अभिनय किया।
-
म्यूजिक वीडियो: सोनिया ने ज़ी, टी-सीरीज़ और वीनस जैसे बड़े बैनरों के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया।
-
रियलिटी शो: