by aditi | May 26, 2025 | बॉलीवुड
Kangana Ranaut Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब दिल्ली के सरकारी आवास में रही है। एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद हैं, अब वह दिल्ली के सरकारी आवास में शिफ्ट हो गई हैं। एक्ट्रेस को फिल्मों में अब कम ही देखा जा रहा है। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने सपनों के राजकुमार के बारे में बता रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस बातचीत में कुछ ऐसा बता दिया कि वहां बैठे लोग हंस-हंसके पागल होने लगे।
कंगना रनौत का राजकुमार
कंगना रनौत की ये वीडियो पुरानी है, जब वो कपिल शर्मा शो में नजर आई थी। उस दौरान उनसे सवाल पूछा गया था कि उन्हें कैसे लड़के पसंद हैं, जिस पर कंगना ने बताया कि उन्हें कम बोलने वाले लड़के पसंद हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्हें ज्यादा बोलने वाले लोग पसंद नहीं हैं क्योंकि वो खुद ही बहुत बोलती हैं। वो चाहती हैं कि सामने वाला उनको ही सुने। कंगना (Kangana) को झूठे और बनावटी लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।4

वो चाहती हैं कि लड़का सीधा और ईमानदार हो। कंगना (Kangana Ranaut) ने कहा कि लड़का ऐसा हो जो महिलाओं को बराबरी की नजर से देखे और उनकी रिस्पेक्ट करे। उनसे आगे पूछा गया कि लड़का कंजूस होना चाहिए या फिर खर्चीला, जिस पर वो कहती हैं कि लड़का कंजूस होना चाहिए क्योंकि खर्चा मुझे करना है। कंगना का फनी अंदाज में ये जवाब सुनकर वहां पर मौजूद सभी लोग हंस रहे थे, साथ में एक्ट्रेस खुद भी हंस रही थीं।
कंगना आखिरी बार किस फिल्म में आई नजर
वर्कफ्रंट की बात करें, तो इनकी हाल ही में फिल्म इमरजेंसी आई थी। यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को रिलीज की गई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, जिसमें वो भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आईं थीं।

इसके अलावा अभनेत्री की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह आर माधवन के साथ अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसके टाइटल की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
by aditi | May 19, 2025 | टीवी
Youtuber Armaan Malik: जाने-माने यूट्यूबर अरमान मलिक (Armaan Malik) जिन्हें दो बीवीयों के पति के नाम से भी जाना जाता है। अरमान मलिक, जो अपनी दो पत्नियों, पायल मलिक और कृतिका मलिक, के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन ये कपल सोशल मीडिया पर व्लॉग्स साझा करते है। अब खबर है कि वह पांचवीं बार पापा बनने जा रहे हैं। जी हां, आपने सही सुना अरमान फिर से पापा बनने वाले हैं।
अरमान मलिक का परिवार
अरमान मलिक (Armaan Malik Family) ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक हैं, जिनसे उनकी शादी 2011 में हुई थी और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक हैं, जिनसे उन्होंने 2018 में विवाह किया था। दोनों पत्नियां भी यूट्यूबर हैं और अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अरमान के चार बच्चे हैं पायल से तीन बच्चे (चिरायु, और जुड़वां बच्चे अयान और तुबा) और कृतिका से एक बेटा (जायान)।
कृतिका मलिक फिर से है प्रेग्नेंट
इस बार अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक मां बनने वाली हैं। इसका खुलासा उन्होंने अपने ब्लॉग में किया है। अपने लेटेस्ट ब्लॉग में कृतिका ने सभी घरवालों को एक सरप्राइज गिफ्ट दिया, जिसमें कृतिका की प्रेग्नेंसी टेस्ट किट थी। इस किट में कृतिका की प्रेग्नेंसी पॉजिटिव दिख रही थी, जिसे देखकर पायल और घर के सभी लोग हैरान रह जाते हैं। इस ब्लॉग में कृतिका कहती हैं, ‘फ्रेंड्स मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मुझे काफी समय से फैंस पूछ रहे थे कि जैद का भाई या फिर बहन कब आएगा और अब आखिरकार मैं प्रेग्नेंट हूं।’
कृतिका ने किया प्रैंक
कृतिका ने पहले व्लॉग में बताया था कि वो मां बनने वाली हैं और वो लक्ष्य के साथ प्रैंक करती हैं कि तू सबको बताना कि वो प्रेग्नेंट हैं. जिसके बाद घर के हर शख्स का रिएक्शन देखने वाला होगा। मगर लक्ष्य को भी नहीं पता है कि कृतिका उनके साथ प्रेग्नेंसी को लेकर प्रैंक कर रही हैं। कृतिका ने लेटेस्ट प्रैंक में दिखाया है कि वो और अरमान मिलकर प्रेग्नेंसी का प्रैंक करते हैं वो जैद के टाइम की किट सभी को दिखाती हैं।
by aditi | May 19, 2025 | बॉलीवुड
Anubhav Sinha And Shah Rukh Khan: अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) भारतीय फिल्म निर्देशक हैं। वह अक्सर अपनी फिल्म और बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड के किंग यानी शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि, जिससे वह काफी चर्चा में है। अनुभव सिन्हा ने बताया कि शाहरुख खान अपने परिवार को खुश देखकर खुश होते हैं। यह उनकी अब तक की सबसे मध्यम वर्गीय बात है।
मध्य वर्गीय हैं शाहरुख खान
फेय डिसूजा के साथ बातचीत करते हुए निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि शाहरुख (Shah Rukh Khan) दिल से एक मध्यम वर्गीय हैं। शाह रुख खान सुपरस्टार होने के साथ-साथ एक ऐसे व्यक्ति भी हैं जो अपने बच्चों के लिए खाना बनाना, उनके हाई-स्कूल ड्रामा सुनना और जब भी संभव हो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं।

डायरेक्टर ने आगे बताया कि, खान के पास दुनिया का पैसा है, लेकिन यह ऐसी चीज नहीं है जो उन्हें खुश करती है। अनुभव सिन्हा ने कहा ‘क्या आपकी बहन की खुशी आपको खुश करती है?’ उन्होंने आगे कहा कि ‘मध्यम वर्ग’ का यह सितारा अपनी बहन शहनाज और अपने बच्चों को मुस्कुराते हुए देखकर खुश होता है। एक ऐसा व्यक्ति होना मुश्किल है जो सार्वभौमिक रूप से लोकप्रिय हो और जड़ और जमीन से जुड़ा हो।’
“रईस” में दोनों के किया था काम
अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने फिल्म “रईस” (2017) में एक साथ काम किया था, जहां सिन्हा सह-निर्माता थे। इस फिल्म में शाह रुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी और यह एक क्राइम ड्रामा थी जो गुजरात के एक शराब तस्कर की कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म के दौरान सिन्हा ने शाह रुख खान की प्रोफेशनलिज्म और उनके किरदार में गहराई लाने की क्षमता की तारीफ की थी।
by aditi | May 17, 2025 | ट्रेंडिंग
Thug Life Trailer Released: कमल हासन और मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ठग लाइफ’ का ट्रेलर 17 मई 2025 को रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया और सिनेमा प्रेमियों के बीच तहलका मचा दिया।
शानदार है ट्रेलर
2 मिनट के इस ट्रेलर में दिग्गज अभिनेता का दमदार एक्शन फैंस का ध्यान खींच रहा है। ट्रेलर में इमोशन्स, ड्रामा और धुंआधार एक्शन देखने को मिल रहा है। ट्रेलर की शुरुआत कमल हासन के किरदार रंगाराय शक्तिवेल नायकर से होती है, जो एक शक्तिशाली गैंगस्टर है और मृत मान लिया गया था। ट्रेलर में उनका एक गहरा डायलॉग, “तुमने मुझे मौत से वापस लाया”, उनके किरदार की गहराई और रहस्य को दर्शाता है।
ट्रेलर में कमल हासन का एक्शन और इमोशनल अवतार छाया हुआ है। 70 साल की उम्र में उनका धुंआधार एक्शन दर्शकों को हैरान करता है। एक दृश्य में वे एक बच्चे से कहते हैं, “जान तूने ही बचाई है मेरी, यमराज के चंगुल से बाहर निकाल लाया है मुझे”, जो उनके किरदार की जटिलता को दर्शाता है।
सिलंबरासन ‘अमर’ नाम के किरदार में नजर आते हैं, जो ट्रेलर में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिख रहे हैं। उनका लुक और अभिनय प्रशंसकों को प्रभावित कर रहा है।
कलाकार और क्रू
-
मुख्य कलाकार: कमल हासन, सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, सान्या मल्होत्रा, अशोक सेलवन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, नासर, अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ, और वैयापुरी।
-
निर्देशक और लेखक: मणिरत्नम (निर्देशक) और कमल हासन (सह-लेखक)।
-
निर्माता: राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज, और रेड जायंट मूवीज।
-
संगीत: ए.आर. रहमान। ट्रेलर का बैकग्राउंड स्कोर हर फ्रेम में रोमांच और गहराई जोड़ता है, जिससे दर्शकों में गानों और ऑडियो लॉन्च का इंतजार बढ़ गया है। फिल्म 5 जून 2025 को रिलीज होने वाली है।
by aditi | May 17, 2025 | लाइफस्टाइल
Nancy Tyagi At Cannes: हर साल की तरह इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। जो 13 मई से लेकर 24 मई तक होने जा रहा है। इस फैशन शो में दुनिया भर से कई सेलेब्स से लेकर कई फैशन इन्फ्लुएंसर रेड कार्पेट पर पहुंच रहे हैं। इस बीच भारत की नैंसी त्यागी (Nancy Tyagi) भी कान्स में जा पहुंची। 23 साल कीफैशन इन्फ्लुएंसर और सेल्फ-टॉट डिजाइनर साल 2025 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार उपस्थिति से दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं।
दूसरी बार कान्स पहुंची नैंसी
नैंसी त्यागी (Nancy Tyagi Cannes) लगातार दूसरी बार कान्स में पहुंची है। जहां वो अपने खूबसूरत अंदाज में नजर आई। रेड कार्पेट पर उतरते ही नैंसी का लुक वायरल हो गया। नैंसी के लुक की सबसे खास बात ये है कि नैंसी खुद से डिजाइन की हुई ड्रेस में रेड कार्पेट पर उतरीं।
नैंसी ने पहना खुदका डिजाइन किया गाउन
इस खास मौके पर नैंसी ने एक मिंट ग्रीन गाउन पहना, जिसे उन्होंने दिल्ली के सीलमपुर के कपड़ों से बनाया। इस गाउन में फ्लोरल ड्रामा और कॉउचर डिटेलिंग का मिश्रण था, जो भारतीय शिल्पकला को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करता था। इस कस्टम क्रिएशन में प्लंजिंग नेकलाइन, चमकदार सेक्विन से सजी कोर्सेटेड चोली और मल्टी-लेयर्ड ट्यूल स्कर्ट शामिल थी।
गाउन के स्ट्रक्चर्ड डिजाइन के साथ नीचे की ओर बने गुलाब के फूल नैंसी के लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। नैंसी के लुक को स्टेटमेंट-मेकिंग ज्वेल पीस, नेल आर्ट और स्लीक सेंटर-पार्टेड ट्विस्टेड बन के साथ पूरा किया गया। उनके मेकअप लुक में सिल्वर स्मोकी आईज, विंग्ड आईलाइनर और ब्राउन लिप शेड शामिल थे। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा गांव से ताल्लुक रखने वाली नैंसी ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और जुनून के दम पर एक छोटे से गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर तय किया।
नैंसी त्यागी का कान्स 2024 में डेब्यू
नैंसी ने 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (14 मई से 25 मई, 2024) में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की, जहां उन्होंने ब्रुट इंडिया स्क्वॉड के हिस्से के रूप में रेड कार्पेट पर कदम रखा। उनकी यह उपलब्धि तब और खास हो गई, जब उन्होंने अपने द्वारा डिज़ाइन और सिले गए परिधानों को पहनकर सभी का ध्यान खींचा।