बॉलीवुड को लगा एक और सदमा, एक्ट्रेस Kamini Kaushal का हुआ निधन

बॉलीवुड को लगा एक और सदमा, एक्ट्रेस Kamini Kaushal का हुआ निधन

Kamini Kaushal Passes Away: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड गलियारों में एक के बाद एक नाखुश की खबर सामने आ रही हैं। देखा जाए तो अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर तक कई सितारों का निधन हो चुका है। इसी के साथ दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र इस वक्त जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को अभिनेत्री कमिनी कौशल (Kamini Kaushal) का निधन हो गया है।

परिवार के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की है कि वे लंबे समय से उम्रजनित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं, और उनका निधन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। परिवार ने इस दुखद समय में गोपनीयता की अपील की है, और अंतिम संस्कार के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
वे 98 वर्ष की आयु में 14 नवंबर 2025 को स्वर्ग सिधार गईं। उनका जन्म 24 फरवरी 1927 को लाहौर में हुआ था। उनका असली नाम उमा कश्यप था। वे दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटी थीं। वे केवल सात वर्ष की थी जब उनके पिता का निधन हो गया। उमा कश्यप बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं।  एक्ट्रेस ने अपने जीवन एक लंबा वक्त उन्होंने सिनेमा को दिया था। कामिनी कौशल 90 पार की उम्र के बाद भी सिनेमा की दुनिया में सक्रिय रहीं।

एक्ट्रेस के करियर की झलक

कामिनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत देश को आजादी मिलने से पहले चेतन आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नीचा नगर’ से की थी। यह की पहली भारतीय फिल्म रही है, जिसका प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ। वहां इस फिल्म को ‘गोल्डन पाम’ पुरस्कार मिला। यह चेतन आदर्श के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। 20 साल की उम्र में वे स्टारडम के शिखर पर पहुंच गई थीं। करियर की दूसरी पारी में वे अभिनेता मनोज कुमार की ऑन स्क्रीन मां के रूप में चर्चित रहीं। साल 2022 में उन्हें आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया। इससे पहले वह 2019 की फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर की दादी का किरदार निभाती नजर आई थीं।

 

 

Zubeen Garg को न्याय दिलाने के लिए सिंगर की पत्नी ने फैंस से की अपील, उठाएगी ये बड़ा कदम

Zubeen Garg को न्याय दिलाने के लिए सिंगर की पत्नी ने फैंस से की अपील, उठाएगी ये बड़ा कदम

Zubeen Garg Death Investigation जुबीन गर्ग (Zubeen Garg) असम के सबसे प्रसिद्ध गायक, संगीतकार, अभिनेता और गीतकार थे। उनका जन्म 18 नवंबर 1972 को मेघालय के तुरा में एक असमिया ब्राह्मण परिवार में हुआ था। सिंगर की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान 19 सितंबर को मौत हुई थी। वे 20 सितंबर को होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर गए थे। इवेंट से एक दिन पहले उन्होंने वाटर एडवेंचर एक्टिविटी में हिस्सा लिया था।

इस मामले में आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें, जुबीन गर्ग की मौत मामले में गिरफ्तार उनके चचेरे भाई संदीपन गर्ग को DSP पद से सस्पेंड कर दिया गया है। वे असम पुलिस सर्विस के अधिकारी हैं और अब तक राज्य के कामरूप जिले में तैनात थे। उन्हें बुधवार को सिंगर की मौत मामले में गिरफ्तार किया गया था।

जुबीन की पत्नी ने की तेज जांच की अपील

शुक्रवार देर रात गुवाहाटी के बाहरी इलाके कमरकुची में जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार स्थल पर गरिमा ने अपने पति की मौत की तेज जांच की अपील की है। आधी रात को जुबीन के कई फैंस भी अंतिम संस्कार स्थल पर भारी संख्या में मौजूद थे।  पीटीआई की खबर के अनुसार जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार स्थल पर पत्नी गरिमा ने कहा, ‘मेरी एक प्रार्थना है। जुबीन को न्याय मिले, इसलिए हर समय हैशटैग का इस्तेमाल करते रहें। हमें जानना है कि क्या हुआ था। अब 22 दिन हो गए हैं और हमें अभी भी नहीं पता कि क्या हुआ था।’

वह कहती हैं, ‘जुबीन को न्याय दिलाने के लिए सभी को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना चाहिए। हमें यह मांग, यह अनुरोध हर दिन करना होगा। हम धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमें न्याय मिलना ही चाहिए। हम कोई परेशानी नहीं चाहते, हम शांतिपूर्वक न्याय चाहते हैं।’

‘मैं उसे खोने के बहुत करीब थी…’, Priyanka Chopra ने जब सुनाया बेटी मालती मैरी का वो किस्सा

‘मैं उसे खोने के बहुत करीब थी…’, Priyanka Chopra ने जब सुनाया बेटी मालती मैरी का वो किस्सा

Priyanka Chopra Daughter Malti:  बॉलीवुड से हॉलीवुड पर राज करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ को लेकर चर्चा में है, जिसका वह जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बी खुलासा किया है। उन्होंने एक बार फिर अपनी लाडली बेटी मालती मैरी को लेकर बात कही है। सभी जानते है कि प्रियंका ने निक जोनस से शादी से साल 2018 में शादी की थी और 15 जनवरी 2022 को वो सरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी की मां बनी थी। जन्म हुआ था।

‘मालती ने क्रू से भाषा सीखी’

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ‘ई! न्यूज’ संग बातचीत में बताया कि 3 साल की मालती पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे साथ थी। हम प्रोवेंस में लोकेशन पर थे और जब वह सेट पर थी तो वो और उसकी दादी इस बेकरी में क्रोइसैन लेने जाती थीं और उन्हें घर ले आती थीं। जब हम इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो उसने सबसे शानदार समय बिताया।’ मालती (Malti) ने क्रू से भाषा भी सीखी। प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘उसे सेट बहुत पसंद आया। उसने कलाकारों की तरह ही क्राफ्ट सर्विसेज को ‘क्राफ्टी’ कहा। यह बहुत प्यारा था।’

‘खुद को डिज्नी प्रिंसेस मानती है मालती’

इस अलावा ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ पर प्रियंका ने बताया कि मालती खुद को डिज्नी प्रिंसेस के रूप में कैसे देखती हैं। उन्होंने कहा, ‘वो खुद को मालती मैरी मोआना चोपड़ा जोनास के रूप में पेश करती है। वो जोर देकर कहती है कि वो मोआना है। वो जोर देकर कहती है कि ये उसका नाम है, जैसे स्कूल में उसका ऑफिशियल नाम है।’ साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ‘एड्रेनालाईन जंकी’ और एक ‘गर्लिश गर्ल’ दोनों है।

priyanka chopra

priyanka chopra

इसके अलावा प्रियंका ने एली के साथ पिछले इंटरव्यू में मालती के जन्म के बाद के नाजुक शुरुआती दिनों को याद किया था। उन्होंने कहा था, ‘मैं उसे इतनी बार खोने के इतने करीब थी कि वो किसी भी चीज से बच सकती है और मैं बस उसे खुश देखना चाहती हूं। मुझे ये भी नहीं पता कि मैं उसे कैसे अनुशासित कर पाऊंगी क्योंकि मेरे अंदर यह सब नहीं है।’

फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’

हेड्स ऑफ स्टेट एक आगामी अमेरिकी एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन इल्या नाइशुलर ने किया है। यह फिल्म 2 जूलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रियंका और जॉन सीना के अलावा इदरीस एल्बा, जैक क्वैड, पैडी कॉन्सिडाइन, स्टीफन रूट और कार्ला गुगिनो मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी दो विश्व नेताओं पर आधारित है, जिन्हें एक क्रूर विदेशी विरोधी का निशाना बनने के बाद वैश्विक साजिश को विफल करने के लिए अपनी प्रतिद्वंद्विता को अलग रखना चाहिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Akhanda 2 Teaser: नंदमुरी बालकृष्ण ने फैंस को जन्मदिन पर दिया तोहफा, ‘अखंड 2’ का शानदार टीजर रिलीज

Akhanda 2 Teaser: नंदमुरी बालकृष्ण ने फैंस को जन्मदिन पर दिया तोहफा, ‘अखंड 2’ का शानदार टीजर रिलीज

Akhanda 2 Teaser:  साउथ अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अखंड 2’ (Akhanda 2) पिछले काफी समय से चर्चा में है। फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म को रिलीज होने में अभी तोड़ा समय है, लेकिन नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म उनकी साल 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अखंड’ का ही सीक्वल है। उससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर आज सोमवार को जारी किया है।

महाकुंभ में शुरू हुई थी शूटिंग

मंगलवार को बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna Birthday) के जन्मदिन से पहले मेकर्स ने फिल्म का पावर पैक्ड टीजर जारी किया है। इसमें बालकृष्ण सिग्नेचर अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका रुआब देखने लायक है। बता दें, फिल्म ‘अखंड 2’ की शूटिंग इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में आयोजित पवित्र महाकुंभ मेले में शुरू हुई थी।

फिल्म का टीजर काफी रोमांचक है और दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। नंदमुरि इसमें एक्शन करते नजर आए हैं। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही इसमें खलनायक के रूप में आदि पिनिसेट्टी नजर आएंगे, जो इससे पहले यह ‘सराईनोडु’ फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ चुके हैं। वहीं इस फिल्म में अभिनेत्री के रूप में संयुक्ता मेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अखंड 2 का टीजर देखने के बाद सिनेमा लवर्स की एक्साइटमेंट इसे लेकर बढ़ गई है।

कब रिलीज होगी फिल्म

‘अखंड 2’ का निर्माण 14 रील्स प्लस बैनर के तहत राम अचंता और गोपीचंद अचंता द्वारा किया जा रहा है। नंदमुरी बालकृष्ण अभिनीत फिल्म ‘अखंड 2’ सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज की जाएगी। नंदमुरी के फैंस ने तो इसके टीजर पर भी बेशुमार प्यार लुटाना शुरू कर दिया है।

 

 

 

 

Diljit Dosanjh बॉर्डर 2’ में आएंगे नजर, जानें क्या होगा सिंगर का किरदार

Diljit Dosanjh बॉर्डर 2’ में आएंगे नजर, जानें क्या होगा सिंगर का किरदार

Diljit Dosanjh: सनी देओल की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ हिट हुई ही थी, लेकिन अब इस मूवी के दूसरे पार्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म में सनी देओल तो लीड रोल में नजर आएंगे। साथ ही वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के भी होने की खबर है। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग दिलजीत दोसांझ बाकी को-एक्टर्स के साथ शुरू करेंगे।

इस महीने से शुरू करेंगे दिलजीत शूटिंग

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर दिलजीत दोसांझ (diljit dosanjh) 10 जून से फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। सनी देओल अपने किरदार की काफी हद तक शूटिंग पूरी कर चुके हैं। दिलजीत अब जून में सनी के साथ शूटिंग करेंगे और जुलाई में वरुण धवन के साथ शूटिंग करेंगे।

दिलजीत निभाएंगे ये किरदार 

दिलजीत दोसांझ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, वह इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी थे और 1971 के युद्ध में अपने शौर्य के लिए याद किए जाते हैं। उन्हें मरणोपरांत  परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है, यह फिल्म गणतंत्र दिवस के अवसर से पहले 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

 

क्या है कहानी

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की कहानी की जहां तक बात है तो यह इस बार 1971 के वॉर पर आधारित होगी। भारतीय सैनिकों और सैन्य अधिकारों ने इस युद्ध में जिस शौर्य का परिचय दिया था, वही सब इस फिल्म में दिखाया जाएगा। अनुराग सिंह ने ‘बॉर्डर 2’ के निर्देशन की कमान संभाली है। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘बॉर्डर’ 1997 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। खास बात यह है कि बॉर्डर को 2026 में 29 साल पूरे हो रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब देखना होगा पार्ट 2 कितना हिट होता है।