Raksha Bandhan 2025: राखी के दिन दिखना है सबसे अलग, तो पहनें इस तरह के खूबसूरत कपड़े
Look Festive And Elegant This Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्यौहार आने को है। ऐसे में बाजारों में रौनक लगनी शुरू हो चुकी है। हर बहन अपने भाई के लिए शॉपिंग करती नजर आ रही हैं। बहन भाई के साथ-साथ बहन अपने कपड़ों की शॉपिंग कर रही है। यूं तो लड़कियों के लिए कई ऑपशन होते हैं, लेकिन वह कहते हैं ना जितने फैशन के ऑपशन उतनी ही कन्फ्यूजन। ऐसे में आज कल सूट में ट्रेडीशन भी बना रहे और स्टाइल भी पीछे ना छूटे, इसके लिए कई हीरोईन के लुक्स भी वायरल हो रहे हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर कैसा सूट पहनना है और रेडी कैसे होना है, आइए टिप्स देखते हैं।
रंग और डिजाइन
रक्षाबंधन के लिए हल्के और जीवंत रंग जैसे पीला, गुलाबी, हरा, या क्रीम चुनें। ये रंग उत्सव की खुशी को दर्शाते हैं। फ्लोरल प्रिंट, जरी वर्क, या गोटा-पट्टी डिज़ाइन इस अवसर के लिए उपयुक्त हैं। राखी के त्योहार पर थोड़ा सिंपल लुक रखना चाहती हैं तो अनन्या पांडे का ये लुक भी परफेक्ट है उन्होंने रेड अनारकली सूट कैरी किया है। एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टा और प्लाजो पैंट कैरी किया है। हाथों में कड़ा और कानों में चांद बालियां खूबसूरत लग रही हैं।

साड़ी लुक
अनन्या पांडे का साड़ी लुक खूब चर्चा में है। नीली साड़ी में अनन्या पांडे के इवेंट में नजर आईं तो उनका लुक समर का लेटेस्ट फैशन गोल बन गया है। फ्लोरल प्रिंट की साड़ी में अनन्या का लुक खूब जंच रहा था।

ananya pandey blue saree
लहंगा
किसी भी त्योहार पर अगर आप एथनिक पहनना चाहती हैं तो लहंगा आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। रक्षाबंधन के त्योहार पर भी आप लहंगा पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं। इसके लिए आप लाइट कलर के लहंगे पहन सकते हैं। इस पर एक्सेसरीज में हल्की ज्वेलरी जैसे झुमके, चूड़ियाँ, मांग टीका या नेकलेस पहनें। राखी बांधते समय चूड़ियाँ विशेष रूप से शुभ मानी जाती हैं। एक छोटा बिंदी और मेहंदी आपके लुक को और आकर्षक बनाएगी। एक स्टाइलिश क्लच या पोटली बैग आपके लुक को पूरा करेगा।

फुटवियर
कपड़ों के साथ-साथ सबका ध्यान फुटवियर पर भी जाता है। जो काफी अहम भी होती है। ऐसे में कोल्हापुरी चप्पल, जूती या हील्स आपके परिधान के साथ अच्छी लगेंगी।




