Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के अंदाज में विजय वर्मा ने किया अपनी फिल्म का प्रमोशन, देखें  वीडियो

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के अंदाज में विजय वर्मा ने किया अपनी फिल्म का प्रमोशन, देखें वीडियो

Vijay Varma Promotes Gustaakh Ishq: विजय वर्मा ने अपनी अपकमिंग फिल्म गुस्ताख इश्क को लेकर काफी सुर्खियों में हैं, जिसका वह जमकर का प्रमोशन भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी के स्टाइल में नजर आ रहे हैं। 

विजय वर्मा ने तुलसी स्टाइल में किया प्रमोशन

इस वीडियो में विजय वर्मा अपनी फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। विजय वर्मा (Vijay Varma) ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की तुलसी के स्टाइल में ‘गुस्ताख इश्क’ को प्रमोट किया है और कुछ पोस्टर की झलक दिखाई। विजय वर्मा का ये वीडियो तीन दिन पुराना है, लेकिन फिल्म की रिलीज नजदीक होने के कारण यह अचानक वायरल हो गया और इंस्टा ट्रेंड में आ गया। एक्टर विजय ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं तुलसी तेरे आंगन की @manishmalhotra05 गुस्ताख इश्क कैजुअली @manishmalhotraworld हेडक्वार्टर पर कब्जा कर रहा है।’ उनका ये अंदाज देखकर फैंस हैरान भी हुए और खुश भी, क्योंकि किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि विजय वर्मा ‘तुलसी स्टाइल’ में इस तरह प्रमोशन करेंगे। ‘गुस्ताख इश्क’ 28 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में लिड रोल में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख हैं। वहीं नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Varma (@itsvijayvarma)

 

अंगद और वृंदा की शादी से तुलसी को लगेगा झटका

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 टीवी पर 25 साल बाद लौटा है, जिसमें इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अब अंगद और वृंदा की शादी का ट्रैक चल रहा है, जिसके चलते मेकर्स शो में नया नया ट्विस्ट लाने को तैयार हैं। नए एपिसोड में देखने को मिलता है कि अंगद, वृंदा को लेकर मंदिर में शादी करने चला जाता है और वहीं तुलसी उसके पीछे जाती है, लेकिन वह उनकी शादी नहीं रोक पाती है।

 

 

 

 

 

एकता कपूर लेकर आ रही है Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi सीजन 2, जानें कौन बनेगी अब ‘तुलसी’

एकता कपूर लेकर आ रही है Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi सीजन 2, जानें कौन बनेगी अब ‘तुलसी’

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2:   90 के दशक में टीवी पर एकता कपूर (Ekta Kapoor) नेखूब राज किया। उन्होंने एक नहीं दो नहीं बल्कि कई सुपरहिट शो छोटे पर्दे को दिए, जिसमें से एक क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ भी शामिल था। जुलाई 2000 से नवंबर 2008 तक स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था।

इन 8 सालों में स्मृति ईरानी ने ही तुलसी विरानी‘ का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने भर-भर कर प्यार दिया था। अब खबर है कि एकता इस शो का पार्ट 2 भी लेकर आ रही हैं। ऐसे में सवाल यह है कि तुलसी विरानी‘ का किरदार कौन करेंगा। क्या फिर से टीवी पर स्मृति ईरानी (Smriti Irani) अपनी वापसी करेंगी। 

क्या स्मृति ईरानी करेंगी वापसी

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार,  क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2)  के कमबैक की पुष्टि कर दी है। उन्होंने न केवल शो की वापसी कंफर्म की है बल्कि यह भी खुलासा किया कि दूसरा सीज़न 150 एपिसोड लंबा होगा। उन्होंने कहा, “इस प्रोग्राम के लिए हमारे प्यार ने इससे जुड़े सभी लोगों को फिर एक साथ लाकर 150 एपिसोड पूरे करके 2000 एपिसोड तक पहुंचाया है, यह शो इसका हकदार है।

एकता कपूर (Ekta Kapoor New Show) ने आगे बताया कि रीबूट में एक पॉलिटिशियन भी होगा, जिससे शो में स्मृति ईरानी की ‘तुलसी विरानी’ के रूप में वापसी का हिंट मिलता है। एकता ने कहा,”हम पॉलिटिक्स को एंटरटेनमेंट में ला रहे हैं, या बेहतर होगा कि पॉलिटिशियन को एंटरटेनमेंट में ला रहे हैं।

मिहिर विरानी‘ का किरदार कौन निभाएगा?


रीबूट सीरीज में ओरिजनल कास्ट अमर उपाध्याय ‘मिहिर विरानी’ और स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ‘तुलसी विरानी’ के रूप में नज़र आएंगे। हालांकि, एकता ने यह पुष्टि नहीं की कि ‘मिहिर’ की भूमिका कौन निभाएगा, लेकिन कुछ लोग कह रहे हैं कि हितेन तेजवानी, अमर उपाध्याय और रोनित रॉय से इस बारे में बातचीत चल रही है।

अब आने वाले समय में पता चलेगा कि इस सीरियल की पुरानी कास्ट में से कौन-कौन नजर आएगा। इसे के साथ-साथ ये भी देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार शो को कितना प्यार मिलता है।