Eid 2025:  भारत में कब मनाएगी जाएगी ईद-उल-फितर, जानें कब दिखेगा चांद

Eid 2025: भारत में कब मनाएगी जाएगी ईद-उल-फितर, जानें कब दिखेगा चांद

Eid 2025:  इन दिनों दुनिया भर में रमजान का महीना चल रहाहै और सभी को ईद  (Eid) का बेसब्री से इंतजार भी होरहा है। रमजान का ये महीने महज कुछ दिनों में खत्म होने जा रहा है। ऐसे में अब हरकोई ईद की तैयारियों में लग चुका है। रमजान के महीने की ईद को मीठी ईद या ईद-उल-फितर  (Eid Al-Fitr) भी कहा जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईदगाह में नमाज अदा की जाती है और मीठी सेवाईंयों के साथ ही तरह-तरह के पकवानबनाए जाते हैं। हालांकि, इस बार ईद को लेकर थोड़ी सी कन्फ्यूजन है कि आखिरकार इस बार ईद भारत में किस दिन मनाई जाएगी।

कैसे मनाई जाती है ईद 

आपको बता दें, मुस्लिम धर्म से जुड़े अधिकतर त्योहार चंद्रमा पर आधारित होते हैं। चांद नजर आने के बाद ही पक्की तारीख तय की जाती है। इसी तरह रमजान महीने के आखिरी दिन भी ईद का चांद नजर आने के बाद ही शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाने की परंपरा है। चांद दिखने के बाद इस्लामी विद्वान और धार्मिक संस्थाओं द्वारा आधिकारिक तौर पर ईद की तारीख की घोषणा की जाती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस बार भारत में ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 को होने वाली है।

 

31 मार्च या 1 अप्रैल

मुस्लिम विद्वानों की माने तो, चांद 10 डिग्री में नजर आ जाता है। हालांकि यह चांद बहुत बारीक और छोटा होता है। रविवार 30 मार्च 2025 को भारत में चांद की ऊंचाई 14 डिग्री बताई जा रही है। ऐसे में अधिक संभावना है कि 31 मार्च 2025 को भारत में ईद का त्योहार मनाया जा सकता है। अगर किसी कारणवश इस दिन ईद नहीं मनाई गई तो 30 रोजा पूरा होने के बाद 1 अप्रैल को मुसलमान ईद मनाएंगे।