
Salman Khan ईद के मौके पर फैंस से हुए रूबरू, बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से दी मुबारकबाद
Salman Khan Greets Fans: दुनियाभर में धूमधाम से ईद (Eid) का त्योहार मनाया गया, लेकिन जब बात मुंबई वालों की आती है तो ये त्योहार उनके लिए डबल खुशी लेकर आता है। ईद के मौके पर यहां फैंस अपने -अपने सुपरस्टार का दीदार करते हैं। फिर चाहे वो शाहरुख खान (ShahRukh Khan) हो या सलमान खान (Salman Khan)। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। ईद (Eid 2025) की शाम सलमान खान ने अपने फैंस से मुलाकात की।
सलमान खान का वीडियो
सलमान खान ने एक्स अकाउंट पर ईद का खास वीडियो शेयर किया है। इसमें वे उनके घर के बाहर खड़ी लाखों फैंस की भीड़ को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का स्वागत किया और सलाम भी किया। इस मौके पर एक्टर के भांजा और भांजीस भी नजर आए। वीडियो के कैप्शन में लिखा-धन्यवाद,धन्यवाद और सभी को ईद मुबारक!

परिवार के साथ भाईजान ने मनाई ईद
हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान ने अपने पूरे परिवार के साथ ईद का जश्न सेलिब्रेट किया। बता दें, पूरा खान परिवार ईद के मौके पर गैलेक्सी अपार्टमेंट में इकट्ठा होता है। इस साल सलमान ने अपने घर की सुरक्षा बढ़ा दी। स्थानीय लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी की सुरक्षा के लिए नए बुलेटप्रूफ ग्लास से देखते नजर आए। बता दें, ऐसा इसलिए किया क्योंकि पिछले साल उन्हें लॉरेंस बिश्नोई की तरह से मारने की धमकी दी गई थी। जिस बालकनी से सलमान अपने फैंस को हाथ हिलाते हैं, वह अब पूरी तरह से बुलेटप्रूफ ग्लास से ढकी हुई है।
सिकंदर लेकर आए भाईजान
सलमान 2023 के बाद पहली बार सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर लौटे हैं, जिसे एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी भी अहम भूमिका में हैं। सिकंदर दो साल में सलमान की पहली ईद रिलीज हुई है।