Salman Khan  ईद के मौके पर फैंस से हुए रूबरू,  बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से दी मुबारकबाद

Salman Khan ईद के मौके पर फैंस से हुए रूबरू, बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से दी मुबारकबाद

Salman Khan Greets Fans:  दुनियाभर में धूमधाम से ईद (Eid) का त्योहार मनाया गया, लेकिन जब बात मुंबई वालों की आती है तो ये त्योहार उनके लिए डबल खुशी लेकर आता है। ईद के मौके पर यहां फैंस अपने -अपने सुपरस्टार का दीदार करते हैं। फिर चाहे वो शाहरुख खान (ShahRukh Khan) हो या सलमान खान (Salman Khan)। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। ईद (Eid 2025) की शाम सलमान खान ने अपने फैंस से मुलाकात की।

सलमान खान का वीडियो

सलमान खान ने एक्स अकाउंट पर ईद का खास वीडियो शेयर किया है। इसमें वे उनके घर के बाहर खड़ी लाखों फैंस की भीड़ को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का स्वागत किया और सलाम भी किया। इस मौके पर एक्टर के भांजा और भांजीस भी नजर आए। वीडियो के कैप्शन में लिखा-धन्यवाद,धन्यवाद और सभी को ईद मुबारक!

 

परिवार के साथ भाईजान ने मनाई ईद 

हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान ने अपने पूरे परिवार के साथ ईद का जश्न सेलिब्रेट किया। बता दें, पूरा खान परिवार ईद के मौके पर गैलेक्सी अपार्टमेंट में इकट्ठा होता है। इस साल सलमान ने अपने घर की सुरक्षा बढ़ा दी। स्थानीय लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी की सुरक्षा के लिए नए बुलेटप्रूफ ग्लास से देखते नजर आए। बता दें, ऐसा इसलिए किया क्योंकि पिछले साल उन्हें लॉरेंस बिश्नोई की तरह से मारने की धमकी दी गई थी।  जिस बालकनी से सलमान अपने फैंस को हाथ हिलाते हैं, वह अब पूरी तरह से बुलेटप्रूफ ग्लास से ढकी हुई है।

सिकंदर लेकर आए भाईजान

सलमान 2023 के बाद पहली बार सिकंदर के साथ बड़े पर्दे पर लौटे हैं, जिसे एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी भी अहम भूमिका में हैं। सिकंदर दो साल में सलमान की पहली ईद रिलीज हुई है।

 

 

 

 

Eid 2025:  भारत में कब मनाएगी जाएगी ईद-उल-फितर, जानें कब दिखेगा चांद

Eid 2025: भारत में कब मनाएगी जाएगी ईद-उल-फितर, जानें कब दिखेगा चांद

Eid 2025:  इन दिनों दुनिया भर में रमजान का महीना चल रहाहै और सभी को ईद  (Eid) का बेसब्री से इंतजार भी होरहा है। रमजान का ये महीने महज कुछ दिनों में खत्म होने जा रहा है। ऐसे में अब हरकोई ईद की तैयारियों में लग चुका है। रमजान के महीने की ईद को मीठी ईद या ईद-उल-फितर  (Eid Al-Fitr) भी कहा जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं। ईदगाह में नमाज अदा की जाती है और मीठी सेवाईंयों के साथ ही तरह-तरह के पकवानबनाए जाते हैं। हालांकि, इस बार ईद को लेकर थोड़ी सी कन्फ्यूजन है कि आखिरकार इस बार ईद भारत में किस दिन मनाई जाएगी।

कैसे मनाई जाती है ईद 

आपको बता दें, मुस्लिम धर्म से जुड़े अधिकतर त्योहार चंद्रमा पर आधारित होते हैं। चांद नजर आने के बाद ही पक्की तारीख तय की जाती है। इसी तरह रमजान महीने के आखिरी दिन भी ईद का चांद नजर आने के बाद ही शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाने की परंपरा है। चांद दिखने के बाद इस्लामी विद्वान और धार्मिक संस्थाओं द्वारा आधिकारिक तौर पर ईद की तारीख की घोषणा की जाती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस बार भारत में ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 को होने वाली है।

 

31 मार्च या 1 अप्रैल

मुस्लिम विद्वानों की माने तो, चांद 10 डिग्री में नजर आ जाता है। हालांकि यह चांद बहुत बारीक और छोटा होता है। रविवार 30 मार्च 2025 को भारत में चांद की ऊंचाई 14 डिग्री बताई जा रही है। ऐसे में अधिक संभावना है कि 31 मार्च 2025 को भारत में ईद का त्योहार मनाया जा सकता है। अगर किसी कारणवश इस दिन ईद नहीं मनाई गई तो 30 रोजा पूरा होने के बाद 1 अप्रैल को मुसलमान ईद मनाएंगे।