Christmas 2024: जानें क्या है लाल ड्रेस और सफेद दाढ़ी वाले सांता क्लॉस की कहानी? कहा है इनका घर

Christmas 2024: जानें क्या है लाल ड्रेस और सफेद दाढ़ी वाले सांता क्लॉस की कहानी? कहा है इनका घर

bollywood baithak: आज यानी 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन लोगों के घरों में बड़े-बड़े क्रिसमस ट्री, लाइट्स, फूल और तोहफों से सजाते हैं। बता दें, यह एक विदेशी त्यौहार है। इस दिन ईसा मसीह के जन्म का हुआ था और ऐसा माना जाता है कि वह ईश्वर के पुत्र व दूत थे। क्रिसमस के मौके पर सबसे खूबसूरत होता है लाल ड्रेस और सफेद दाढ़ी वाले सांता क्लॉज का आना। जो बच्चों की विश को पूरा करता है और उनके लिए तोहफे छोड़कर जाता है। ऐसे में सभी के मन में एक ही सवाल होता है कि आखिर कौन है ये संता। क्या है इसकी कहानी। तो हम आपको सेंटा क्लॉस के बारे में बताते हैं।

असल नाम संत निकोलस

क्रिसमस की रात सांता क्लॉस अपनी बग्गी में सवार होकर सभी को उनके मांगे गिफ्ट्स देकर जाता है। सांता क्लॉज का असली नाम संत निकोलस था। संत निकोलस का जन्म 280 ईस्वी में तुर्कमेनिस्तान के शहर मायरा में हुआ था। वह जीसस क्राइस्ट को बहुत मानते थे। रोजाना उनकी प्रेयर करते थे। इतिहासकारों के अनुसार प्रभु यीशु की मृत्यु के बाद उनका जन्म हुआ था।

 

कहां रहते थे सांता क्लॉस?

 

सांता क्लॉस का गांव बर्फ से ढके फिनलैंड में रोवानिएमी में स्थित है और यह पूरे साल बर्फ से ही ढका रहता है।  क्रिसमस के त्यौहार पर सांता क्लॉज बच्चों को तोहफे देते थे। बता दें, सांता अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद पादरी बन गए थे।