Chaitra Navratri 2025: न सिर्फ पूजा-पाठ से देवी मां होगी प्रसन्न, इन खास चीजों का भी नवरात्रि में करें पालन

Chaitra Navratri 2025: न सिर्फ पूजा-पाठ से देवी मां होगी प्रसन्न, इन खास चीजों का भी नवरात्रि में करें पालन

Chaitra Navratri 2025:   एक तरफ जहां 30 मार्च को रमजान का महीना खत्म हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ देश भर में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत हो रही है। नवरात्र हिंदू का एक ऐसा त्योहार है जो पूरे नौ दिनों तक चलता है। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है जिससे देवी मां प्रसन्न होती हैं। तो चलिए अगर आपको भी मां को इस नवरात्रि में खुश करना है तो पूजा- पाठ के साथ-साथ एक और खास चीज है जिसका ध्यान रखना होगा। आइए जानते है वो क्या है।

नवरात्रि में रखें रंगों का पूरा ध्यान

नवरात्र (Navratri 2025) में हर दिन का एक अलग रंग होता है, जिसे खासतौर से पूजा और पहनावे में इस्तेमाल किया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों तक किस-किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए। पहला दिन माता शैलपुत्री का होता है। माता को पीला और सफेद रंग बहुत पसंद है। ऐसे में आपको पीले और सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

दूसरा दिन- सफेद और सिल्वर

दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का होता है। इन्‍हें सफेद रंग बेहद पसंद हैं। ऐसे में नवरात्र के दूसरे दिन सफेद रंग पहना चाहिए।

तीसरा द‍िन- लाल रंग

तीसरे द‍िन मां चंद्रघण्‍टा का होता है, जिन्हें लाल रंग बेहद प्र‍िय है। ऐसे में आप तीसरे दिन लाल रंग की साड़ी या सूट पहन सकती है।

 

चौथा द‍िन- रॉयल ब्‍लू

चौथे दिन कूष्‍मांडा देवी का होता है और माता को नीला रंग पसंद है। इस द‍िन आप नीले रंग का सूट सा साड़ी पहन सकती हैं।

पांचवा द‍िन- पीला

पांचवे द‍िन देवी स्‍कंदमाता की पूजा की जाती है। माता को पीला रंग बेहद पसंद आता है। इससे आप पर माता की कृपा बनी रहेगी।

छठवां द‍िन- ग्रीन

ये द‍िन माता कात्यायनी देवी का होता है। इस द‍िन हरे रंग के वस्‍त्र पहनकर मां दुर्गा की पूजा करती हैं।

सातवां द‍िन- ग्रे

सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। इस दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनने चाह‍िए।

आठवां द‍िन- सफेद और बैंगनी

आठवें दिन महागौरी माता की पूजा की जाती है। माता का पसंदीदा रंग सफेद और बैंगनी है।

नवाँ द‍िन- गाढ़ा हरा

नवां और आखिरी दिन मां सिद्धिदात्री का होता है। इस दिन गाढ़े रंग का हरा कपड़ा पहना जाता है।