
Alekha Advani ने पहना सुर्ख लाल रंग का लहंगा, कपूर परिवार की बेटियों पर भारी पड़ी दुल्हन
Bollywood Baithak: आदर जैन (Adar Jain) और अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) ने 21 फरवरी को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी के कई वीडियोज वायरल हुए।
ताज महल पैलेस में हुई शादी
इस कपल ने 21 फरवरी को मुंबई के ताज महल पैलेस में शादी रचाई। इस शादी में कपूर परिवार से लेकर तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी नजर आई।
अलेखा आडवाणी का वेडिंग लुक
आदर (Adar Jain) संग सात फेरे लेने के बाद इस कपल ने मीडिया में पोज दिए। इस मौके पर अलेखा ने सुर्ख लाल जोड़ा पहना था। अपना ब्राइडल लुक उन्होंने हैवी ज्वेलरी, हाथों में मेंहदी, लाल चूड़ा और माथे पर टीका लगाकर पूरा किया था।
आदर जैन का लुक
आदर जैन (Adar Jain) के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसके साथ उनके सिर पर मैचिंग साफा और गले में पन्ना का हार नज़र आ रहा है।
क्रिश्चियन वेडिंग कर चुका है ये कपल
सितंबर 2023 में आदर ने समुद्र के किनारे अलेखा को शादी के लिए प्रपोज किया था। नवंबर 2023 में इन दोनों ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया था। इसके बाद दोनों ने गोवा में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ शादी की है।
शादी में लगा सेलेब्स का तांता
आदर और अलेखा की शादी में करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, भरत साहनी, समारा कपूर, रणधीर कपूर, बबिता, करण कपूर, कुणाल कपूर, ज़हान कपूर, सायरा कपूर, निखिल नंदा, अगस्त्य नंदा आदि शामिल हुए। इसके अलावा अनिल कपूर, बोनी कपूर, आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी, अनिल अंबानी, टीना अंबानी जैसे कई अन्य सेलेब्स ने भी शादी में पहुंचकर कपल को बधाई दी।
शादी से पहले टाइमपास कर रहे थे आदर
मेहंदी के दौरान आदर जैन ने अलेखा के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा था कि, “मैंने हमेशा उससे प्यार किया है और मैं हमेशा उसके साथ रहना चाहता हूं। तो उसने मुझे टाइम-पास के जरिए 20 साल के इस लंबे सफर पर भेज दिया। यह इंतजार के लायक था क्योंकि मुझे इस सुंदर, खूबसूरत महिला से शादी करनी है, जो एक सपने की तरह दिखती है। मैं तुमसे प्यार करता हूं और यह इंतजार के लायक था। यह एक रहस्य है, मैंने हमेशा उससे प्यार किया है। मैंने अपनी जिंदगी के चार साल टाइम पास किए हैं, लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ हूं, बेबी।