Aishwarya Rai ने कान्स में दिखाया देसी अवतार, व्हाइट साड़ी और सिंदूर में दिखीं बेहद खूबसूरत

Aishwarya Rai ने कान्स में दिखाया देसी अवतार, व्हाइट साड़ी और सिंदूर में दिखीं बेहद खूबसूरत

Aishwarya Rai Bachchan Cannes:  ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी उपस्थिति से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा। 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (13 मई से 24 मई 2025) में वह अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फ्रांस के कान शहर पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।

ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) जो दो दशकों से अधिक समय से कान्स की शान रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी लॉरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के रूप में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा हैं। उनके लुक को लेकर फैंस में उत्साह चरम पर है, क्योंकि वह हर साल अपने ग्लैमरस और अनोखे अंदाज से सुर्खियां बटोरती हैं।

ऐश्वर्या का कान्स 2025 लुक

ऐश्वर्या (Aishwarya) ने  21 मई 2025 को कान्स रेड कार्पेट पर वॉक की। इस मौके पर ऐश्वर्या भारतीय लुक में नजर आई। अभिनेत्री ने द हिस्ट्री ऑफ साउंड के प्रीमियर में सफेद साड़ी में शानदार एंट्री की। इसकी के साथ उन्होंने पारंपरिक भारतीय गहनें भी पहने थे।

लॉरियल पेरिस की तरफ से आई ऐश्वर्या

बता दें, ऐश्वर्या लॉरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर रेड कार्पेट पर उतरीं। यह फेस्टिवल में उनका 22वां रेड कार्पेट वॉक है। ग्लोबल सुपरस्टार ने रेड कार्पेट पर अपनी शानदार शुरुआत तब की थी जब 2002 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म देवदास का प्रीमियर हुआ था।

ऐश्वर्या का कान्स इतिहास

ऐश्वर्या राय बच्चन 2002 से लगभग हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेती रही हैं। वह पहली भारतीय अभिनेत्री थीं, जिन्हें 2003 में कान्स की जूरी सदस्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उनके कान्स लुक्स हमेशा चर्चा में रहे हैं, चाहे वह उनकी सादगी भरी साड़ी हो या भव्य गाउन। यहाँ उनके कुछ यादगार लुक्स का जिक्र है, जो 2025 के लुक के लिए संदर्भ प्रदान करते हैं:

  • 2002: ऐश्वर्या ने नीता लूला की डिज़ाइन की मस्टर्ड और गोल्डन साड़ी में डेब्यू किया। भारी हार, कंगन, और झुमकों के साथ उनका यह भारतीय लुक बेहद सराहा गया। यह पहली बार था जब किसी भारतीय अभिनेत्री ने कान्स में साड़ी पहनी थी।
  • 2006: नीले रंग के ऑफ-शोल्डर एली साब गाउन में ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके यूनिक नेकपीस ने इस लुक को और खास बनाया।

  • 2011: ऐश्वर्या ने व्हाइट और ब्लू अरमानी प्राइव आउटफिट और एली साब का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना। उनके बन ने इस लुक को और निखारा।
  • 2017: ब्लू ऑफ-शोल्डर गाउन में वह सिंड्रेला की तरह लग रही थीं। इस गाउन को फिलिपिनो डिज़ाइनर मिशेल सिनको ने बनाया था, और न्यूड मेकअप के साथ डार्क लिपस्टिक ने उनके लुक को यादगार बनाया।
  • 2023: ऐश्वर्या ने सोफी कॉउचर का ब्लैक गाउन सिल्वर हुड के साथ पहना, जो लाइटवेट एल्यूमिनियम से बना था। यह लुक उनके बोल्ड और प्रयोगात्मक अंदाज को दर्शाता था।
  • 2024: पहले दिन ब्लैक-गोल्डन गाउन में वह एलिगेंट लगीं, लेकिन दूसरे दिन के ग्रीन और सिल्वर शिमरी गाउन को कुछ लोगों ने “बर्थडे डेकोरेशन” जैसा कहकर ट्रोल किया। फिर भी, ऐश्वर्या ने इसे “जादुई” बताकर अपने लुक का बचाव किया।

 

 

Janhvi Kapoor ने कान्स रेड कार्पेट पर मम्मी श्रीदेवी को किया याद, पिंक ड्रेस में बिखेरे जलवे

Janhvi Kapoor ने कान्स रेड कार्पेट पर मम्मी श्रीदेवी को किया याद, पिंक ड्रेस में बिखेरे जलवे

Janhvi Kapoor Cannes Look:  जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी फिल्म होमबाउंड के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए रेड कार्पेट पर शानदार डेब्यू किया। उनके लुक ने न केवल फैशन प्रेमियों का ध्यान खींचा, बल्कि उनकी दिवंगत मां और अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने के लिए भी चर्चा में रही।

जान्हवी कपूर का रेड कार्पेट लुक

जान्हवी ने मशहूर भारतीय डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिज़ाइन किया गया कस्टम-मेड आउटफिट पहना। यह एक स्कर्ट और कॉर्सेट का कॉम्बिनेशन था, जिसे पारंपरिक भारतीय तत्वों के साथ स्टाइल किया गया था। आउटफिट में एक दुपट्टा भी शामिल था, जो इसे एथनिक टच दे रहा था और इसे “घूंघट” स्टाइल में ड्रेप किया गया, जिसे कई लोगों ने श्रीदेवी के आइकॉनिक लुक से प्रेरित माना। यह लुक भारतीय संस्कृति और आधुनिक फैशन का बेहतरीन मिश्रण था।

रॉयल और एलिगेंट

जान्हवी ने अपने लुक को पर्ल ज्वैलरी के साथ निखारा, जो उनके आउटफिट की शोभा बढ़ा रहा था। पर्ल्स ने उनके लुक को रॉयल और एलिगेंट बनाया। कुछ रिपोर्ट्स में उनकी ज्वैलरी को “कहर ढाने वाली” बताया गया।

जान्हवी का मेकअप

उनका मेकअप सटल और ग्लैमरस था। उन्होंने न्यूड टोन्स का इस्तेमाल किया, जिसमें हल्का फाउंडेशन, सॉफ्ट ब्लश, और न्यूड लिप्स शामिल थे। उनकी आंखों को स्मोकी आई मेकअप और विंग्ड आईलाइनर से हाइलाइट किया गया, जो उनके लुक को ड्रामेटिक बनाता था।
जान्हवी ने अपने बालों को स्लीक बन में स्टाइल किया था, जो उनके एलिगेंट और क्लासिक लुक को और निखार रहा था। कुछ तस्वीरों में उनके बालों को हल्की वेव्स के साथ खुला भी देखा गया, जो उनके आउटफिट के साथ परफेक्टली मेल खाता था

फैन्स और सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया

जान्हवी के कान्स लुक को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिली। फैंस ने उनके रेड कार्पेट लुक को “क्वीन” और “शानदार” बताया। कई लोगों ने उनके आउटफिट को श्रीदेवी के लिए एक ट्रिब्यूट माना, खासकर दुपट्टे और घूंघट स्टाइल को। एक यूजर ने लिखा, “जान्हवी ने घूंघट ओढ़कर मां श्रीदेवी को ट्रिब्यूट दिया।” उनके लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंची Janhvi Kapoor, एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी तस्वीरें

कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंची Janhvi Kapoor, एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी तस्वीरें

Janhvi Kapoor Cannes: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने जा रही है, जिसके चलते वह वहां पहुंच चुकी है। इस साल 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल हो रहा है। जो 13 से शुरू होकर 24 मई तक चलेगा। जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के लिए यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि उनकी फिल्म होमबाउंड का वर्ल्ड प्रीमियर इस फेस्टिवल के प्रतिष्ठित ‘अन सर्टेन रिगार्ड’ सेक्शन में 21 मई 2025 को होने वाला है।

जाह्नवी कपूर की तस्वीर

एक्ट्रेस को उनके रेड कार्पेट लुक को देखने के लिए उनके फैंस बेकरार है। इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ दिलकश फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई। जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

एक्ट्रेस का दिखा ग्लैमरस अंदाज

जाह्नवी कपूर इन फोटो में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस तस्वीरों में कभी कैमरे के सामने तो कभी सड़क पर खड़ी होकर अलग-अलग पोज कर रही हैं।

जाह्नवी का रेड कार्पेट से पहले वाला लुक

जाह्नवी ने इस फोटोशूट में व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग मिनी स्कर्ट पहनी हुई हैं। एक्टेस ने ब्राउन ब्लेजर से अपना लुक स्टाइलिश बनाया है।इस लुक को एक्ट्रेस ने काले चश्मा, लाइट मेकअप, व्हाइट लॉन्ग शूज और अपनी कातिल अदाओं के साथ पूरा किया।

जाह्नवी कपूर की फिल्म

यह फिल्म नीरज घायवान द्वारा निर्देशित है और इसमें जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को करण जौहर, अदर पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमन मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर मार्टिन स्कॉर्सेसी इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।

 

जाह्नवी का करियर और अन्य प्रोजेक्ट्स

जाह्नवी कपूर ने 2018 में धड़क से अपने करियर की शुरुआत की थी और तब से वह गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल (2020), मिली (2022), और देवारा: पार्ट 1 (2024) जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता साबित कर चुकी हैं। वह जल्द ही वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (18 अप्रैल 2025) और राम चरण के साथ आरसी 16 (26 दिसंबर 2025) में नजर आएंगी।
Cannes रेड कार्पेट पर छाई दिल्ली की Nancy Tyagi, खुद से डिजाइन किया पहना गाउन

Cannes रेड कार्पेट पर छाई दिल्ली की Nancy Tyagi, खुद से डिजाइन किया पहना गाउन

Nancy Tyagi At Cannes: हर साल की तरह इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। जो 13 मई से लेकर 24 मई तक होने जा रहा है। इस फैशन शो में दुनिया भर से कई सेलेब्स से लेकर कई फैशन इन्फ्लुएंसर रेड कार्पेट पर पहुंच रहे हैं। इस बीच भारत की नैंसी त्यागी (Nancy Tyagi) भी कान्स में जा पहुंची। 23 साल कीफैशन इन्फ्लुएंसर और सेल्फ-टॉट डिजाइनर साल 2025 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार उपस्थिति से दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं।

दूसरी बार कान्स पहुंची नैंसी

नैंसी त्यागी (Nancy Tyagi Cannes) लगातार दूसरी बार कान्स में पहुंची है। जहां वो अपने खूबसूरत अंदाज में नजर आई।  रेड कार्पेट पर उतरते ही नैंसी का लुक वायरल हो गया। नैंसी के लुक की सबसे खास बात ये है कि नैंसी खुद से डिजाइन की हुई ड्रेस में रेड कार्पेट पर उतरीं।

नैंसी ने पहना खुदका डिजाइन किया गाउन

 इस खास मौके पर नैंसी ने एक मिंट ग्रीन गाउन पहना, जिसे उन्होंने दिल्ली के सीलमपुर के कपड़ों से बनाया। इस गाउन में फ्लोरल ड्रामा और कॉउचर डिटेलिंग का मिश्रण था, जो भारतीय शिल्पकला को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करता था। इस कस्टम क्रिएशन में प्लंजिंग नेकलाइन, चमकदार सेक्विन से सजी कोर्सेटेड चोली और मल्टी-लेयर्ड ट्यूल स्कर्ट शामिल थी।
गाउन के स्ट्रक्चर्ड डिजाइन के साथ नीचे की ओर बने गुलाब के फूल नैंसी के लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। नैंसी के लुक को स्टेटमेंट-मेकिंग ज्वेल पीस, नेल आर्ट और स्लीक सेंटर-पार्टेड ट्विस्टेड बन के साथ पूरा किया गया। उनके मेकअप लुक में सिल्वर स्मोकी आईज, विंग्ड आईलाइनर और ब्राउन लिप शेड शामिल थे।  उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा गांव से ताल्लुक रखने वाली नैंसी ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और जुनून के दम पर एक छोटे से गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर तय किया। 

नैंसी त्यागी का कान्स 2024 में डेब्यू

नैंसी ने 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (14 मई से 25 मई, 2024) में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की, जहां उन्होंने ब्रुट इंडिया स्क्वॉड के हिस्से के रूप में रेड कार्पेट पर कदम रखा। उनकी यह उपलब्धि तब और खास हो गई, जब उन्होंने अपने द्वारा डिज़ाइन और सिले गए परिधानों को पहनकर सभी का ध्यान खींचा। 

शुरू हुआ 78वां Cannes Film Festival, रेड कार्पेट पर पहुंच रहे हैं सितारें

शुरू हुआ 78वां Cannes Film Festival, रेड कार्पेट पर पहुंच रहे हैं सितारें

Cannes 2025:  दुनिया की सबसे बड़ी फैशन नाइट मेट गाला 2024 के बाद अब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 पर सबकी नजरें हैं। जो 13 मई से शुरू हो रहा है। इस साल 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल होगा। हर साल ये फेस्टिवल मई में शुरू होता है और करीब 11 दिनों तक चलता है। आइए जानते हैं कान्स फिल्म फेस्टिवल में अब तक कौन-कौन पहुंचा है।

रेड कार्पेट पर पहुंच रहे हैं सितारें

कान्स में इस साल कई भारतीय फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल होने वाली हैं।  सितारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे। उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज दिए। फेस्टिवल में पहुंचकर सबसे पहली तस्वीरें उन्हीं की क्लिक हुईं।  बता दें,  अभिनेता और निर्माता रॉबर्ट डी नीरो को 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में पाल्मे डी’ओर से सम्मानित किया जाएगा।

जूरी बनीं पायल कपाड़िया

एक्ट्रेस पायल कपाड़िया इस साल कान्स में बतौर जूरी हिस्सा ले रही हैं, जिसके चलते वह रेड कार्पेट पर पहुंच चुकी हैं। इस दौरान वे जूलियट बिनोचे, जेरेमी स्ट्रॉन्ग, हैले बेरी, अल्बा रोहरवाचेर, डियूडो हमादी, कार्लोस रेगडास जैसे सितारों के साथ पोज देती नजर आईं।

आलिया भट्ट भी करेंगी डेब्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा  इस साल भारत की ओर से 5 फिल्में दिखाई जाएंगी जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिंदी सिनेमा की विविधता को दर्शाने जा रही हैं। ये फिल्में हैं ‘होमबाउंड’, ‘अरनयेर दिन रात्रि’ (1970), ‘चरक’ ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘ए डॉल मेड अप ऑफ क्ले’।

alia bhatt

alia bhatt

कैसे हुई थी कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत

इसकी शुरुआत साल 1946 में हुई थी। इस समारोह में साल की सबसे बेहतरीन फिल्म का का चयन किया जाता है। ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ (Cannes Film Festival 2025) को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि आखिर इतने बड़े इवेंट में क्या होता है। कई लोग इसके वाकिफ है और कई लोगों को नहीं मालूम है। ये इवेंट अपने शानदार आयोजनों के लिए फेमस है। यहां हर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और अभिनेता अपनी फिल्म और फैशन का प्रदर्शन करते हैं। यहां फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाती है।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में क्या अवॉर्ड मिलता है?

बता दें, इस फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म को पाम डिओर (Palm D’or) अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। साल 1955 में फिल्म कमेटी ने पाम डिओर अवॉर्ड लॉन्च किया था और 1964 को इसे ग्रैंड प्रिक्स ने रिप्लेस कर दिया था। हालांकि, 1975 से फिर पाम डिओर अवॉर्ड दिया जाने लगा था और यह अवॉर्ड 18 कैरेट गोल्ड और एमराल्ड कट डायमंड से तैयार होता है।