by aditi | Apr 10, 2025 | टीवी
Gauahar Khan Second Pregnancy: एक्ट्रेस गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) ने साल 2020 में शादी की थी। शादी के करीब तीन साल बाद ये कपल बेटे के पेरेंट्स बने। वहीं अब एक बार ये कपल मम्मी-पापा बनने जा रहे हैं। जी हां, गौहर खान (Gauahar Khan Pregnancy) ने गुरुवार 10 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का एलान किया है।
गौहर खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
गौहर (Gauahar) ने अपने पति जैद दरबार (Zaid Darbar) के साथ मिलकर इस खूबसूरत पल की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की है। इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली वीडियो पोस्ट साझा किया, जिसमें दोनों एक गाने पर साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ गौहर ने कैप्शन में लिखा, “बिस्मिल्लाह…आपके प्यार और प्रेयर की जरूरत है। दूसरा बेबी आ रहा है।”
पांच से पहले की थी शादी
गौहर खान (Gauahar Khan) और जैद दरबार (Zaid Darbar) की लव स्टोरी सुपर मार्केट में शॉपिंग करते शुरू हुई थी। जैद ने एक्ट्रेस को पहली बार वहीं देखा था, लेकिन गौहर ने जैद को नहीं देखा था। जैद पहली नजर में ही उन्हें दिल दे बैठे थे।

इसके बाद जैद ने गौहर को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और दोनों की बातें शुरू हो गईं। धीरे-धीरे दोस्ती हुई और वह प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने दिसंबर 2020 में शादी की। इस कपल की शादी को पांच साल हो गए है। बता दें, जैद दरबार एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। गौहर और उनके पति ज़ैद दरबार को 10 मई, 2023 को उनके पहले बच्चे का आशीर्वाद मिला।
गौहर खान का वर्क
गौहर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह फौजी 2 और लवली लोला में भी नजर आई थीं। वहीं फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट साल 2021 में फिल्म 14 फेरे में नजर आई थीं। अभी गौहर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है।
by aditi | Apr 2, 2025 | बॉलीवुड
Sikandar Collection Day 4: बॉलीवुड पर्दे पर इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) छाई हुई है, जिसे रिलीज हुए चार दिन बीत चुके हैं। सालों बाद भाईजान ने अपने फैंस को ईद पर ईदी के तौर पर ये फिल्म दी, लेकिन अब लगता है कि फैंस को उनकी सिकंदर (Sikandar Collection Day 4) के रूप में ईदी कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। यही वजह है कि रोजाना फिल्म की कमाई में गिरावट ही हो रही है।
निकलता जा रहा है सिकंदर का दम
सिकंदर (Sikandar) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Sikandar Collection Day 4) की बात करें तो रविवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। दूसरे दिन सोमवार को सिकंदर ने 29 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं तीसरे दिन मंगलवार को सिकंदर की कमाई महज 19 करोड़ रुपये रह गई और आज चौथे दिन यानी बुधवार 2 अप्रैल को सिकंदर ने महज 6.52 करोड़ रुपये ही कमाए। ऐसे में कुल मिलाकर सिकंदर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 81.02 करोड़ रुपये ही कमाए है। फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं, जिनमें बदलाव होने की संभावना है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी नहीं है खास
वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें सिकंदर का टोटल कलेक्शन 141.15 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, देखा जाए तो यहां भी सलमान खान काफी पिछे हैं। बता दें, इस वक्त भाईजान का सीधा मुकाबला मोहनलाल की मलयालम फिल्म L2 एम्पुरान (L2 Empuraan) से है।

‘सिकंदर’ की कहानी
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘सिकंदर’ के डायररेक्शन की कमान एआर मुर्गदास ने संभाली है। फिल्म में रश्मिका मंदाना बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दी हैं। इसके अलावा सत्यराज विलेन अवतार में नजर आए हैं। वहीं प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और अंजिनी धवन भी अहम किरदार निभाते दिखे हैं। बता दें, सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज से पहले ही पायरेसी का शिकार हो गई थी। ऐसे में मेकर्स ने इस फिल्म के सभी गैरकानूनी लिंक्स को इंटरनेट से हटावा।
by aditi | Mar 31, 2025 | बॉलीवुड
Celebs Wish On Eid ul Fitar 2025: सोमवार 31 मार्च को देशभर में ईद-उल-फितर (Eid ul Fitar 2025) मनाई जा रही हैं। इस ईद को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। यह एक महत्वपूर्ण इस्लामी त्यौहार है। सुबह से ही सोशल मीडिया पर ईद-उल-फितर (Eid ul Fitar 2025) की रौनक देखने को मिल रही है।
सोशल मीडिया पर आमजन से लेकर सेलेब्स अपने रिश्तेदार और दोस्तों को मुबारकबाद दे रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा से लेकर बॉलीवुड हस्तियों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। आइए एक नजर डालते हैं।
सेलेब्स मना रहे हैं ईद का जश्न
इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं और सेवइंयों से मुंह मीठा कर रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत में भी इस त्योहार की धूम देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा है, “ सभ को ईद मुबारक हो. आपकी जिंदगी में लव और लाइट भेज रही हूं”।

सुष्मिता सेन का पोस्ट
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी फैंस को ईद की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर अपन पोस्ट में लिखा है,” चांद मुबारक, प्यार और दुआ.”

दीपिका कक्कड़
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने देर रात अपने नया पोस्ट शेयर किया और ईद की मेहंदी लगवाती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को ईद की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने इंस्टा पर शेयर की गई अपनी वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “ सभी को हमारी तरफ से चांद मुबारक.”

शूरा खान
सलमान खान की भाभी और अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट कर फैंस को ईद की बधाई दी है. शूरा ने पोस्ट मे लिखा है, “ ईद मुबारक.”।

सुनील शेट्टी
अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने फैंस को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

by aditi | Mar 6, 2025 | ट्रेंडिंग
Raveena Tandon Video: अक्सर देखा जाता है कि बॉलीवुड स्टार की दोस्ती पैपराजी से काफी अच्छी होती है। एयरपोर्ट पर पैप्स रोजाना सेलेब्स से मुलाकात करते ही रहते हैं और हाल चाल भी पहुंचते है। 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) का पैप्स से काफी अच्छा रिश्ता है। वह हमेशा एयरपोर्ट के फोटोग्राफर (Photographer) पर अपनी दरियादिली दिखाती नजर आती है। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ, जिसे देख फैंस के साथ-साथ उनकी बेटी भी एक पल के लिए हैरान रह गई।
रवीना ने जीता लोगों का दिल
रवीना टंडन ने एक बार फिर अपनी दरियादिली से लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, एक्ट्रेस बेटी राशा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची। जहां उन्हें हमेशा की तरह पैपराजी नजर आए और इस बार उन्हें एक फोटोग्राफर (Photographer) को अपने सोने के झुमके गिफ्ट किए।

रवीना का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर (Photographer) विरल भियानी ने शेयर किया है। इसमें देख सकते है रवीना अपने झुमके उतारती हैं और मुस्कुराते हुए उन्हें एक फोटोग्राफर को दे देती हैं जबकि उनकी बेटी राशा थडानी उन्हें देखती रह जाती है।
https://www.instagram.com/p/DG1FzEoN2YU/?hl=hi
बता दें, यह पहली बार नहीं है जब रवीना (Raveena Tandon) ने किसी को सोने का तोहफा दिया हो। इससे पहले भी उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुईं थी। जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़े को अपनी पसंदीदा शादी की चूड़ियां गिफ्ट में देती दिख रही हैं। लोगों ने रवीना की दिल खोलकर तारीफ की थी।
रवीना टंडन की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करे तो रवीना को आखिरी बार संजय दत्त की फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ में देखा गया था। इसके बाद, वह अनीस बज्मी की वेलकम फ्रैंचाइज़ी के तीसरे पार्ट ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, दिशा पटानी, परेश रावल, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, फरीदा जलाल और जॉनी लीवर जैसे सितारे नजर आएंगे।
by aditi | Mar 2, 2025 | बॉलीवुड
Sonakshi Sinha Post: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून को मुंबई में अपने घर पर ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग शादी रचाई थी। शादी के बाद ये कपल लगातार एक-दूसरे के साथ फोटोज और वीडियोज साझा करता रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। शादी के 8 महीने बाद सोनाक्षी ने बताया कि शादी की सरल परिभाषा क्या है।
सोनाक्षी सिन्हा का नया वीडियो
सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। जहां जहीर कार चला रहे हैं, वहीं सोनाक्षी पूरी तरह ‘मस्ती’ के मूड में हैं। वीडियो में एक फैन के मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शामिल है, जिसमें लिखा है, ” शादी का अर्थ यह समझना है कि आप लगातार 8 घंटे गाड़ी चलाएंगे जबकि आपकी पत्नी कॉफी पीती रहेगी, गलत दिशा-निर्देश देगी और सोती रहेगी, भले ही वह गाड़ी चलाने की पेशकश भी करे। इसके साथ ही सोनाक्षी ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग का लिंक भी शेयर किया, जिसका टाइटल है “ऑस्ट्रेलिया की यात्रा – भाग 2 – मेलबर्न से सिडनी.” क्लिप में जहीर और सोनाक्षी मस्ती करते नजर आए।

सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट
सोनाक्षी सिन्हा के करियर की बात करे तो अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘तू है मेरी किरण’ है, जिसमें उनके साथ पति जहीर भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करण रावल और संजना मल्होत्रा ने किया है। साल 2010 में सलमान खान के साथ ‘दबंग’ फिल्म से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सोनाक्षी को आखिरी बार 2024 में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘कुकड़ा’ फिल्मों में देखा गया था। इसके अलावा उन्हें बीते साल ‘हीरामंडी’ फिल्म में भी देखा गया था। इस सीरीज में उन्होंने डबल रोल निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था।