by aditi | Apr 28, 2025 | बॉलीवुड
Salman Khan’s Bajrangi Bhaijaan 2: बॉलीवुड अभिनेतासलमान खान (Salman Khan) पिछले कुछ सालों से पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में देखे तो सलमान ने एक के बाद एक कई फ्लॉप फिल्में दी है। हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ लोगों का दिल जीतने में नाकाम रही। ऐसे में अब उनके फैंस को उनका फिर से इंतजार है और अब खबर है कि सलमान खान ( Salman Khan) ने साल 2015 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है।
‘बजरंगी भाईजान 2’ लेकर आ रहे सलमान
न्यूज एजेंसी के साथ बातचीत के दौरान विजयेंद्र प्रसाद ने खुलासा किया है कि, उन्होंने ‘बजरंगी भाईजान 2’ (Bajrangi Bhaijaan 2) के लिए सलमान खान के साथ चर्चा की है। उन्होंने कहा, ‘लास्ट ईद पर मैंने सलमान खान से मुलाकात की थी। मैंने उन्हें एक कहानी सुनाई, जो सलमान खान को पसंद आई। इस बारे में ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी, देखते हैं क्या होता है।’

मेकर्स जल्द करेंगे घोषणा
इस खबर के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और उम्मीद है कि मेकर्स इसकी जल्द ही घोषणा करेंगे। बता दें, यह फिल्म पहले भाग की कहानी को आगे बढ़ाएगी और इसमें सलमान खान एक बार फिर पवन कुमार चतुर्वेदी के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, खबर यह भी है कि करीना कपूर की जगह पूजा हेगड़े को लेने की खबरों ने फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी है।

फैंस पुरानी कास्ट को दोबारा देखना चाहते हैं। बता दें, ‘बजरंगी भाईजान’ को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान के साथ करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हर्षाली मल्होत्रा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
by aditi | Mar 2, 2025 | बॉलीवुड
Sonakshi Sinha Post: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून को मुंबई में अपने घर पर ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) संग शादी रचाई थी। शादी के बाद ये कपल लगातार एक-दूसरे के साथ फोटोज और वीडियोज साझा करता रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। शादी के 8 महीने बाद सोनाक्षी ने बताया कि शादी की सरल परिभाषा क्या है।
सोनाक्षी सिन्हा का नया वीडियो
सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। जहां जहीर कार चला रहे हैं, वहीं सोनाक्षी पूरी तरह ‘मस्ती’ के मूड में हैं। वीडियो में एक फैन के मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शामिल है, जिसमें लिखा है, ” शादी का अर्थ यह समझना है कि आप लगातार 8 घंटे गाड़ी चलाएंगे जबकि आपकी पत्नी कॉफी पीती रहेगी, गलत दिशा-निर्देश देगी और सोती रहेगी, भले ही वह गाड़ी चलाने की पेशकश भी करे। इसके साथ ही सोनाक्षी ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग का लिंक भी शेयर किया, जिसका टाइटल है “ऑस्ट्रेलिया की यात्रा – भाग 2 – मेलबर्न से सिडनी.” क्लिप में जहीर और सोनाक्षी मस्ती करते नजर आए।

सोनाक्षी सिन्हा का वर्कफ्रंट
सोनाक्षी सिन्हा के करियर की बात करे तो अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘तू है मेरी किरण’ है, जिसमें उनके साथ पति जहीर भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करण रावल और संजना मल्होत्रा ने किया है। साल 2010 में सलमान खान के साथ ‘दबंग’ फिल्म से अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सोनाक्षी को आखिरी बार 2024 में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘कुकड़ा’ फिल्मों में देखा गया था। इसके अलावा उन्हें बीते साल ‘हीरामंडी’ फिल्म में भी देखा गया था। इस सीरीज में उन्होंने डबल रोल निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था।
by aditi | Dec 22, 2024 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Bollwood Baithak: एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक तरह जहां मूवी सुपरहिट साबित हुई तो वहीं दूसरी तरह हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ मामले में उन्हें कुछ समय से लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं अब अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से एक खास अपील की है।
अल्लू अर्जुन की अपील
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने फैंस से विनती की है कि वो किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा का ऑफलाइन या ऑनलाइन इस्तेमाल न करें। अल्लू अर्जुन ने लिखा, ”मैं अपने सभी फैंस से अपील करता हूं कि वो हमेशा की तरह अपनी भावनाओं को जिम्मेदारी के साथ व्यक्त करें और ऑनलाइन या ऑफलाइन, किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा या व्यवहार का सहारा न लें। खुद को मेरा फैन बताकर फेक आईडी और फेक प्रोफाइल से अगर कोई अपमानजनक पोस्ट करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैं अपने फैंस से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो ऐसी पोस्ट से इंगेज न करें।
https://www.instagram.com/p/DD4FHoHzhI3/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading&img_index=2
क्यों की अल्लू ने फैंस से विनती
4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ हो गई थी. जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसके बेटे को आईसीयू में एडमिट कराना पड़ा। इस हादसे से बाद 21 दिसंबर को अभिनेता ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। ऐसे में पीसी के बाद सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन से जुड़े कई तरह के पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिसके चलते अभिनेता ने ये पोस्ट साझा किया। आपको बता दें, एक्टर के पिता अल्लू अरविंद और पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार दोनों ने पीड़ित बच्चे से मुलाकात की भी की थी।