Kangana Ranaut ने अपने होने वाले दूल्हे के लिए रखी डिमांड, आप भी जानें क्या है वो

Kangana Ranaut ने अपने होने वाले दूल्हे के लिए रखी डिमांड, आप भी जानें क्या है वो

Kangana Ranaut Wedding:  बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब दिल्ली के सरकारी आवास में रही है। एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद हैं, अब वह दिल्ली के सरकारी आवास में शिफ्ट हो गई हैं। एक्ट्रेस को फिल्मों में अब कम ही देखा जा रहा है। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने सपनों के राजकुमार के बारे में बता रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस बातचीत में कुछ ऐसा बता दिया कि वहां बैठे लोग हंस-हंसके पागल होने लगे।

कंगना रनौत का राजकुमार

कंगना रनौत की ये वीडियो पुरानी है, जब वो कपिल शर्मा शो में नजर आई थी। उस दौरान उनसे सवाल पूछा गया था कि उन्हें कैसे लड़के पसंद हैं, जिस पर कंगना ने बताया कि उन्हें कम बोलने वाले लड़के पसंद हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्हें ज्यादा बोलने वाले लोग पसंद नहीं हैं क्योंकि वो खुद ही बहुत बोलती हैं। वो चाहती हैं कि सामने वाला उनको ही सुने। कंगना (Kangana) को झूठे और बनावटी लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।4

वो चाहती हैं कि लड़का सीधा और ईमानदार हो। कंगना (Kangana Ranaut) ने कहा कि लड़का ऐसा हो जो महिलाओं को बराबरी की नजर से देखे और उनकी रिस्पेक्ट करे। उनसे आगे पूछा गया कि लड़का कंजूस होना चाहिए या फिर खर्चीला, जिस पर वो कहती हैं कि लड़का कंजूस होना चाहिए क्योंकि खर्चा मुझे करना है। कंगना का फनी अंदाज में ये जवाब सुनकर वहां पर मौजूद सभी लोग हंस रहे थे, साथ में एक्ट्रेस खुद भी हंस रही थीं।

कंगना आखिरी बार किस फिल्म में आई नजर

वर्कफ्रंट की बात करें, तो इनकी हाल ही में फिल्म इमरजेंसी आई थी। यह फिल्म 17 जनवरी 2025 को रिलीज की गई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, जिसमें वो भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आईं थीं।

इसके अलावा अभनेत्री की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह आर माधवन के साथ अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसके टाइटल की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

Hera Pheri 3 से बाहर होने पर परेश रावल ने दी अपनी प्रतिक्रिया, अक्षय संग रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी

Hera Pheri 3 से बाहर होने पर परेश रावल ने दी अपनी प्रतिक्रिया, अक्षय संग रिश्ते पर भी तोड़ी चुप्पी

Hera Pheri 3 Paresh Rawal:  भारतीय सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेतानिर्माता और पूर्व राजनेता जिसका नाम रेश रावल है। एक्टर लगातार पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। सालों से अभिनेता पर्दे पर कम ही नजर आ रहे हैं। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से खबर थी कि वह हेरा फेरी 3′ (Hera Pheri 3) में नजर आएंगे, लेकिन अब एक्टर को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है कि वो हेरा फेरी 3′ (Hera Pheri 3) से बाहर हो गए। इसकी जानकारी खुद परेश रावल ने हाल ही में दी है।

‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने की खबर और उनकी प्रतिक्रिया

परेश रावल (Hera Pheri 3 Paresh Rawal) की सबसे चर्चित खबरों में से एक है उनकी आगामी फिल्म हेरा फेरी 3 से बाहर होने की घोषणा। इस फिल्म में उनकी प्रतिष्ठित भूमिका ‘बाबूराव गणपत राव आप्टे’ को प्रशंसकों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। मई 2025 में खबर आई कि परेश रावल ने मेकर्स के साथ कथित “क्रिएटिव डिफरेंस” के कारण इस प्रोजेक्ट से हटने का फैसला किया।  

उन्होंने लिखा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3 Film) से अलग होने का मेरा फैसला किसी भी तरह के क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से नहीं था। मैं दोहराता हूं कि मेरे और फिल्म के निर्माता या निर्देशक प्रियदर्शन के बीच कोई असहमति नहीं है। मैं प्रियदर्शन जी के प्रति बेहद सम्मान, प्यार और भरोसा रखता हूं।” इसके साथ ही, परेश रावल ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह ‘बाबूराव’ के किरदार को बार-बार निभाकर थक चुके हैं, क्योंकि इसमें कुछ नया करने की गुंजाइश नहीं बची है। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि लोग उन्हें केवल इस एक किरदार से पहचानें।

अक्षय कुमार के साथ रिश्ते पर टिप्पणी

परेश रावल और अक्षय कुमार की जोड़ी ने हेरा फेरी, वेलकम, और ओह माय गॉड जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में परेश ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कोई किसी का दोस्त नहीं होता, बल्कि सभी केवल प्रोफेशनल सहकर्मी होते हैं। उन्होंने अक्षय कुमार को अपना दोस्त न बताकर “प्रोफेशनल साथी” कहा, जिससे कुछ विवाद हुआ। हालांकि, बाद में X पर उनके प्रशंसकों और कुछ यूजर्स ने इस बयान को आधारहीन विवाद बताया और कहा कि परेश और अक्षय के बीच कोई अनबन नहीं है।

एक्टर की आने वाली फिल्म 

यह प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें परेश रावल अक्षय कुमार और तब्बू के साथ दिखाई देंगे। यह वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें परेश रावल, अक्षय कुमार, और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। परेश ने इस फिल्म को लेकर उत्साह के साथ-साथ दर्शकों की उम्मीदों को पूरा करने की चिंता भी जताई है।

 

 

IND-PAK Conflict: आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने दो देशों की जंग के बीच उठाया ये कदम, जानें क्यों

IND-PAK Conflict: आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने दो देशों की जंग के बीच उठाया ये कदम, जानें क्यों

IND-PAK Conflict: इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर जंग छिड़ी हुई है। दोनों देशों के बीच रात भर हमले हो रहे हैं। हालांकि, इसकी शुरुआत हमेशा की तरह पाकिस्तान ने की है और भारत इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है, जिसका नाम ऑपरेशन सिंदूररखा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग शांति की मांग कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी शांति की अपील की है और इससे जुड़ी एक पिटीशन साइन भी की है।

सोनी राजदान ने क्या कदम उठाया?

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को रोकें। वहीं एक्ट्रेस ने कैप्शन के जरिए बताया कि यह शांति स्थापित के लिए है, जिस पिटीशन पर हस्ताक्षर करें, जिसका लिंक बायो में है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

क्या है इस पिटीशन का उद्देश्य

याचिका का मुख्य उद्देश्य है दोनों देशों के बीच तनाव को रोकना, जिसके लिए कई याचिकाकर्ता हस्ताक्षर कर चुके हैं। अभी तक इस पर 4431 हस्ताक्षर आ चुके हैं। हालांकि, इस पोस्ट पर लोग कमेंट नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि एक्ट्रेस ने कमेंट सेक्शन बंद किए हुए हैं।

सोनी राजदान का करियर 

उन्होंने 1981 में फिल्म ’36 चौरंगी लेन’ से डेब्यू किया, जो अपने समय की चर्चित फिल्मों में से एक रही थी। इसके बाद उन्होंने सारांश (1984), मंडी, मंडी मर्डर केस, राज, नाम और नजर जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया।

 

 

संजय दत्त की फिल्म The Bhootnii की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, जानें अब कब होगा रिलीज

संजय दत्त की फिल्म The Bhootnii की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, जानें अब कब होगा रिलीज

The Bhootnii New Release Date:  फिल्म ‘द भूतनी’ एक आगामी हिंदी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन सिद्धांत सचदेव ने किया है। इस फिल्म में संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी, सनी सिंह और आसिफ खान मुख्य भूमिकाओं में  नजर आने वाले हैं। मंगलवार को फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक नया अपडेट आया है, जिसमें मेकर्स ने कुछ बदलाव किए है।

‘द भूतनी’ की नई रिलीज डेट

हाल ही में मेकर्स ने रिलीज डेट में बदलाव की घोषणा की है। अब यह फिल्म 1 मई 2025 में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर 29 मार्च 2025 को मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया था। इसे सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ (30 मार्च 2025 को रिलीज) के साथ सिनेमाघरों में दिखाया गया, जिसने दर्शकों में उत्साह बढ़ाया।

क्यों बदली रिलीज डेट

बता दें, मेकर्स ने रिलीज डेट का बदलाव इसलिए किया है, क्योंकि 18 अप्रैल को अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ से रिलीज हो रही है। ऐसे में संजय दत्त पर्दे पर अक्षय कुमार के साथ नहीं भिड़ने वाले। ऐसे में इस मूवी की रिलीज डेट को बदला गया है।

क्या है फिल्म की कहानी

यह एक प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें हॉरर और हास्य का मिश्रण है। मौनी रॉय एक भूतनी की भूमिका में हैं, जबकि संजय दत्त भूतों से लड़ने वाले किरदार में नजर आएंगे। पलक तिवारी का किरदार ‘प्यार की रक्षक’ के रूप में पेश किया गया है।  फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट और संजय दत्त ने किया है, जबकि मान्यता दत्त और हुनर मुकुट सह-निर्माता हैं। बता दें, ‘द भूतनी’ के मेकर्स इसे एक यादगार हॉरर-कॉमेडी अनुभव बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

 

Raveena Tandon ने पैपराजी के साथ की ऐसी हरकरत, बेटी Rasha Thadani  भी देखती रह गई

Raveena Tandon ने पैपराजी के साथ की ऐसी हरकरत, बेटी Rasha Thadani भी देखती रह गई

Raveena Tandon Video:  अक्सर देखा जाता है कि बॉलीवुड स्टार की दोस्ती पैपराजी से काफी अच्छी होती है। एयरपोर्ट पर पैप्स रोजाना सेलेब्स से मुलाकात करते ही रहते हैं और हाल चाल भी पहुंचते है। 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) का पैप्स से काफी अच्छा रिश्ता है। वह हमेशा एयरपोर्ट के फोटोग्राफर (Photographer) पर अपनी दरियादिली दिखाती नजर आती है। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ, जिसे देख फैंस के साथ-साथ उनकी बेटी भी एक पल के लिए हैरान रह गई।

रवीना ने जीता लोगों का दिल

रवीना टंडन ने एक बार फिर अपनी दरियादिली से लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, एक्ट्रेस बेटी राशा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची। जहां उन्हें हमेशा की तरह पैपराजी नजर आए और इस बार उन्हें एक फोटोग्राफर (Photographer) को अपने सोने के झुमके गिफ्ट किए।

रवीना का वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर (Photographer) विरल भियानी ने शेयर किया है। इसमें देख सकते है रवीना अपने झुमके उतारती हैं और मुस्कुराते हुए उन्हें एक फोटोग्राफर को दे देती हैं जबकि उनकी बेटी राशा थडानी उन्हें देखती रह जाती है।

https://www.instagram.com/p/DG1FzEoN2YU/?hl=hi

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब रवीना (Raveena Tandon) ने किसी को सोने का तोहफा दिया हो। इससे पहले भी उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुईं थी। जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़े को अपनी पसंदीदा शादी की चूड़ियां गिफ्ट में देती दिख रही हैं। लोगों ने रवीना की दिल खोलकर तारीफ की थी।

रवीना टंडन की आने वाली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करे तो रवीना को आखिरी बार संजय दत्त की फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ में देखा गया था।  इसके बाद, वह अनीस बज्मी की वेलकम फ्रैंचाइज़ी के तीसरे पार्ट ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, दिशा पटानी, परेश रावल, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, फरीदा जलाल और जॉनी लीवर जैसे सितारे नजर आएंगे।