Dharmendra Health Updates: आमिर खान भी पहुंचे धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल, आंखों में दिखी मायूसी

Dharmendra Health Updates: आमिर खान भी पहुंचे धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल, आंखों में दिखी मायूसी

Dharmendra Health Live Updates: हिंदी सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता, निर्माता और पूर्व राजनीतिज्ञ धर्मेंद्र (Dharmendra Health) पिछले कुछ दिनों से अस्‍पताल में भर्ती हैं। जहां इनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 89 साल की उम्र में उन्‍हें सांस लेने की तकलीफ के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। मंलगवार की सुबह कई मीडिया चैनल ने धर्मेंद्र  के निधन की खबरें चलाई, इस बीच परिवार ने हेल्‍थ अपडेट जारी करते हुए अफवाहों पर ध्‍यान नहीं देने की अपील की है।

पाजी के 72 घंटे हैं क्रिटिकल

धर्मेंद्र (Dharmendra Deol) के लिए अगले 72 घंटे बहुत ही क्रिटिकल बताए जा रहे हैं। एक्टर की हालत गंभीर होने की खबर मिलते ही बॉलीवुड के कई सितारे उनसे मिलने अस्पताल पहुंच गए थे। धर्मेंद्र की दोनों बेटियों को भी विदेश से पहले ही बुलवा लिया गया था। बॉबी देओल को जब पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली, तो वह फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग कर रहे थे और उसे छोड़कर वह तुरंत अस्पताल पहुंचे थे।

अस्पताल पहुंचा पूरा बॉलीवुड 

पिछले दो दिनों से पूरे देओल परिवार (Deol Family) के साथ-साथ बॉलीवुड भी धर्मेंद्र को देखने अस्पताल पहुंच रहा है। सलमान खान ने लेकर शाह रुख खान, गोविंदा, अमीषा पटेल, ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी भी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में देखा गया।

आमिर खान भी पहुंचे अस्पताल

मंगलवार को अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग ब्रीच कैंडी अस्‍पताल पहुंचे। इस दौरान अभिनेता के आंखों में मायूसी नजर आई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

 

धर्मेंद्र के घर के बाहर जुटे फैंस

धर्मेंद्र के घर के बाहर फैंस की भीड़ जुटी हुई है। फैंस के साथ-साथ फिल्म निर्माता और अभिनेता अकबर खान सोमवार को अभिनेता धर्मेंद्र के जुहू स्थित घर पहुंचे। 89 साल के दिग्‍गज अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में उनका अभी भी इलाज चल रहा है। करोड़ों फैंस उनकी सलामती के लिए प्रार्थन कर रहे हैं। इसके अलावा जुहू पुलिस स्टेशन की ओर से अभिनेता के घर के बाहर बैरिकेड्स लगाकर सड़क का कुछ हिस्सा बंद किया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके।

हेमा मालिनी दिखीं परेशान

हेमा मालिनी अपने पति व एक्टर धर्मेंद्र का हाल लेने अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल से बाहर आते हुए उनके चेहरे पर मायूसी नजर आई। कार में उनके साथ बेटी ईशा देओल और भतीजे अभय भी नजर आए।

 

 

 

 

 

 

 

अब Saif Ali Khan के साथ काम करेंगे Priyadarshan, पर्दे पर ये जोड़ी करेंगी धमाल

अब Saif Ali Khan के साथ काम करेंगे Priyadarshan, पर्दे पर ये जोड़ी करेंगी धमाल

Saif Ali Khan And Priyadarshan:  सैफ अली खान और निर्देशक प्रियदर्शन के बीच हाल ही में एक रोमांचक सहयोग की घोषणा हुई है, जिसमें सैफ एक थ्रिलर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म प्रियदर्शन (Priyadarshan) के विशिष्ट निर्देशन शैली और सैफ की अभिनय क्षमता का एक अनूठा मिश्रण होने की उम्मीद है। यह पहली बार होगा जब सैफ अली खान निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम करेंगे।

फिल्म को लेकर बोले सैफ अली खान

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने एक इंटरव्यू में इस खबर की पुष्टि की, उन्होंने कहा है कि,  ‘हां, मैं प्रियदर्शन (Priyadarshan And Saif Ali Khan) के साथ अगली फिल्म कर रहा हूं। मैं एक अंधे व्यक्ति की भूमिका निभा रहा हूं। बहुत रोमांचक है।’  सैफ ने खुद इस भूमिका को लेकर उत्साह व्यक्त किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह किरदार कई बड़ी चुनौतियों से जूझता है और प्रियदर्शन के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात है।

 

कॉमेडी फिल्मों के लिए फेमस है प्रियदर्शन

प्रियदर्शन मुख्य रूप से अपनी कॉमेडी फिल्मों जैसे हेरा फेरी (2000), हलचल (2004), और भूल भुलैया (2007) के लिए जाने जाते हैं। इस थ्रिलर में प्रियदर्शन की कहानी कहने की क्षमता और सैफ की अभिनय शैली का तालमेल दर्शकों के लिए एक नया अनुभव ला सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी उल्लेख किया गया है कि मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हो सकते हैं, जिससे इस फिल्म की अपील और व्यापक होगी।

 

सैफ अली खान की आने वाली फिल्में

सैफ हाल ही में देवरा: पार्ट 1 (2024) में नजर आए और उनकी आगामी फिल्म ज्वेल थीफ में नजर आएंगे। जो 25 अप्रैल को रिलीज होगी। इसके अलावा वह जल्द  ‘रेस 4’ में भी काम करने वाले हैं, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आएंगे।