Palak Purswani ने पहाड़ों के बीच बॉयफ्रेंड संग की सगाई, कभी Avinash Sachdev से टूटा था रिश्ता

Palak Purswani ने पहाड़ों के बीच बॉयफ्रेंड संग की सगाई, कभी Avinash Sachdev से टूटा था रिश्ता

Palak Purswani Got Engaged: ‘बिग बॉस OTT 2’ में नजर आ चुकी पलक पुरसवानी (Palak Purswani) तो आपको याद ही होगी, जिनका नाम टीवी अभिनेता अविनाश सचदेव से भी जुड़ा था। इस कपल की सगाई भी हो गई थी और शादी करने वाले थे, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ की दोनों ने अपना रिश्ता ही तोड़ दिया। वहीं अब पलक एक बार फिर से सुर्खियों में है। पलक को दोबारा प्यार हो गया है। उन्हें उनके बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना (Rohan Khanna)  ने प्रपोज भी कर दिया है, सोशल मीडिया पर इस कपल का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पलक पुरसवानी ने की सगाई

अभिनेता अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev)  से ब्रेकअप के बाद पलक को नया प्यार मिला और वो है रोहन खन्ना। ये कपल सालों से डेट कर रहे थे और अब अपने रिश्ते को सात बंधन में बांधना चाहते हैं,. जिसकी शुरुआत हो चुकी है। रोहन ने अपनी लेडी लव को तुर्की के कप्पाडोसिया में प्रपोज भी किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। वीडियों में देख सकते है पहाड़ों पर रोहन ने पलक (Palak Purswani Engaged) को शादी के लिए बहुत प्रपोज किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by J P Palak (@palak.purswani)

अविनाश सचदेव को चार साल किया था डेट

पलक पुरसवानी और अभिनेता अविनाश सचदेव  (Palak Purswani and Avinash Sachdev) ने लगभग चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इस दौरान, दोनों ने सगाई (रोका सेरेमनी) भी की थी। यह रिश्ता तब सुर्खियों में आया जब दोनों ने डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में हिस्सा लिया। पलक और अविनाश की सगाई टूट गई थी और इस ब्रेकअप ने काफी ध्यान खींचा।
पलक ने बिग बॉस ओटीटी 2 के दौरान और बाद में दिए इंटरव्यूज़ में खुलासा किया कि अविनाश ने उन्हें दो बार धोखा दिया था। उन्होंने बताया कि एक बार गोवा में अविनाश ने पार्टी के दौरान कुछ लड़कियों के नंबर लिए और दो बहनों को एक साथ मैसेज किए, जिससे पलक को बहुत ठेस पहुंची थी।

पलक पुरसवानी के बारे में अन्य जानकारी

पलक पुरसवानी एक टीवी अभिनेत्री हैं, जिन्हें स्प्लिट्सविला 7, बड़े भैया की दुल्हनिया, मेरी हानिकारक बीवी, और बिग बॉस ओटीटी 2 जैसे शोज में देखा गया है।