Shefali Jariwala Marriage: दो शादी से लेकर बीमारी तक, कुछ ऐसे थे शेफाली के जिंदगी के किस्से

Shefali Jariwala Marriage: दो शादी से लेकर बीमारी तक, कुछ ऐसे थे शेफाली के जिंदगी के किस्से

Shefali Jariwala Marriage:  शेफाली जरीवाला, जिन्हें “कांटा लगा गर्ल” के नाम से जाना जाता था, एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल थीं, जिन्होंने 2002 में म्यूजिक वीडियो “कांटा लगा” से रातों-रात प्रसिद्धि हासिल की थी।  बीती रात शेफाली (Shefali Jariwala) की मौत हो गई। वह 42 साल की थीं और दिल का दौरा पड़ने से उनका 28 जून की रात में निधन हो गया। हर कोई उन्हें भावभीनि श्रदांजलि दे रहा है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही है। बता दें, एक्ट्रेस ने दो शादियां की थी। आइए जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में। 

पारस के शो में बीमारी को लेकर किया था खुलासा

शेफाली (Shefali Jariwala) ने पारस के पॉडकास्ट में अपनी बीमारी को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि, 15 साल की उम्र से उन्हें मिर्गी (एपिलेप्सी) की समस्या थी, जिसने उनके स्कूल और सामाजिक जीवन को प्रभावित किया। उन्होंने इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए सख्त जीवनशैली अपनाई, जिसमें ठंडी चीजों और ड्रिंक्स से परहेज करना शामिल था। नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार के जरिए उन्होंने इस बीमारी पर काफी हद तक काबू पा लिया था।

शेफाली ने पहली शादी किसे हुई थी 

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की पहली शादी संगीतकार हरमीत सिंह से हुई थी। इस कपल ने साल 2004 में फेरे लिए थे। धूमधाम से इनका विवाह हुआ लेकिन 2009 में ये अलग हो गए। एक्ट्रेस ने अपने पूर्व पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। कहा था कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। एक्ट्रेस ने हरमीत के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई थी। तलाक के एक साल बाद, 2010 में हरमीत ने सुनैना सिंह से शादी कर ली।

 

दूसरी शादी और पराग त्यागी के साथ जीवन

तलाक के बाद शेफाली की मुलाकात अभिनेता पराग त्यागी (Parag Tyagi) से हुई। दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और 2014 में शादी कर ली। शेफाली और पराग की जोड़ी को एक मजबूत और खुशहाल रिश्ते के लिए जाना जाता था। दोनों ने “नच बलिए” जैसे रियलिटी शोज में साथ हिस्सा लिया। जहां उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शेफाली ने कई इंटरव्यू में पराग के सपोर्टिव नेचर की तारीफ की थी। शेफाली और पराग अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और पल साझा करते थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

त्रियुगीनारायण मंदिर में Arti Singh ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

त्रियुगीनारायण मंदिर में Arti Singh ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Arti Singh Remarry Dipak Chauhan:  टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन  सेलिब्रेट किया था। इस खास दिन को एक्ट्रेस ने अपने पति और परिवार वालों के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया था। सोशल मीडिया पर कई फोटोज और वीडियो भी वायरल हुए थे। वहीं अब सोमवार को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी का वीडियो साझा किया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने दोबारा शादी की है।

आरती सिंह का वेडिंग वीडियो

एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ जमकर इन्जॉय कर रही हैं। पिछले साल 25 अप्रैल 2024 में आरती सिंह ने दीपक चौहान (Arti Singh And Dipak Chauhan) संग शादी की थी। ऐसे में शादी के एक साल पूरे होने पर एक्ट्रेस और उनके पति दीपक ने एक बार फिर शादी राचाई, लेकिन इस बार बिल्कुल सादगी अंदाज में। इस कपल ने उतराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में दोबारा शादी की।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arti singh chauhan (@artisingh5)

यह वहीं मंदिर है जहां भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। वीडियो शेयर करते हुए आरती ने बताया कि ‘पति दीपक चौहान का सपना था कि वो यहां शादी करे और भगवान शिव-पार्वती माँ का आशीर्वाद ले। इसलिए हमारी पहली शादी की सालगिरह पर हमने अपनी वचन दोहराए और वही कपड़े पहने जो हमने अपने पहले फेरों पर पहने थे।’

पहाड़ी दुल्हन बनीं आरती

वीडियो में आरती ने बेहद सुंदर मांग टीका और नाक में पहाड़ी नथ पहनी हुई है। दोनों ने शिव और पार्वती जी का आशीर्वाद लेकर शादी की रस्में शुरू की। इन दिनों ये जगह कपल की शादी का पहला और मशहूर डेस्टिनेशन प्लेस बन चुका है। आरती और दीपक का ये वीडियो देख फैंस काफी खुश हुए। टीवी के कई सेलेब्स ने उन्हे एनिवर्सी की बधाई भी दी।

 

 

हॉस्पिटल के बेड पर Himanshi Khurana ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो

हॉस्पिटल के बेड पर Himanshi Khurana ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो

Bollywood Baithak: बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की हैजिसे देखकर फैंस थोड़ा परेशान हो रहे हैं।

हिमांशी खुराना की हुई तबियत खराब

हिमांशी खुराना इस वक्त हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उन्होंने अस्पताल से अपनी फोटो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बेड पर बैठी नजर आ रही हैं। हिमांशी फोटोज में मेकअप करती दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में हिमांशी ने नाइटसूट पहना है और बालों को खुला रखा है और कैप्शन में लिखा- चाहे कुछ भी हो, शांत नहीं रह सकते क्योंकि ब्रांड लॉन्च होने वाला है।

 

फैंस कर रहे हैं ठीक होने की दुआ

हिमांशी को हॉस्पिटल में देख उनके चाहने वाले काफी परेशान हो गए हैं। तस्वीरों पर फैंस कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या हुआ है। एक फैन ने लिखा- आप बहुत स्ट्रॉन्ग हो। हाई फीवर में भी आप पूरा दिन शूट कर रहे थे। एक यूजर ने लिखा- क्या हुआ मेरी जान को। इसके अलावा कई फैंस ने लिखा है- आप जल्द ठीक हो जाएंगी।

आसिम रियाज संग हुआ था ब्रेकअप

बिग बॉस हाउस में एक्ट्रेस की लव स्टोरी आसिम रियाज के साथ शुरू हुई थी। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों ने काफी साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों की माने तो आसिम ने हिमांशी को अपने धर्म की वजह से छोड़ा।