‘मन्नत’ छोड़ किराए के मकान में रहने लगे Shah Rukh Khan, जानिए कहा है उनका नया ठिकाना

‘मन्नत’ छोड़ किराए के मकान में रहने लगे Shah Rukh Khan, जानिए कहा है उनका नया ठिकाना

ShahRukh Khan New House:  बॉलीवुड में किंग ऑफ रोमांस यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पिछले दो दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे हैं। अभिनेता ने सिनेमा पर खूब राज किया है। लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया हीरो से सुपरहीरो बनाया, जिसके चलते वो और उनका पूरा परिवार लग्जरी लाइफ जीता है। उनके महंगी गाड़ियों से लेकर मन्नत (Mannat) जैसा आलीशान घर भी है।

सालों से शाहरुख यहां अपने परिवार के साथ रह रहे है। यह घर शाहरुख ने साल 2001 में खरीदा था, लेकिन क्या आप जानते बीते कुछ दिनों से खबर है कि अब खान परिवार मन्नत छोड़ चुका है और कई और रहने लगे हैं।

दो साल के लिए छोड़ा मन्नत

शाहरुख खान (ShahRukh Khan) और उनके परिवार ने अपने बंगले ‘मन्नत’ को इसलिए छोड़ा है, क्योंकि इन दिनों वहां रेनोवेशन का काम चल रहा है। खबर है कि खान परिवार दो साल के लिए मन्नत से दूर रहेंगे।

रेंट पर रहने लगे शाहरुख खान

बीते दिनों शाहरुख खान (ShahRukh Khan New Home) ने जो नया घर लिया है वो खरीदा नहीं है। बल्कि दो सालों के लिए रेंट पर लिया है। एक्टर ने ये घर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह के हसबैंड जैकी भगनानी का लिया है। जो मन्नत Mannat) से काफी छोटा है। कहा जा रहा है ये अपार्टमेंट कुछ छोटा है। पैपराजी ने बीते दिनों शाहरुख खान को उनकी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ उनके नए घर में जाते देखा था।

चार मंजिल के लिए यह किराया 24 लाख रुपये प्रति माह

शाहरुख खान का ये अपार्टमेंट करीब 4 मजिंल का है और इसका रेंट 24 लाख रुपये प्रति माहनी है। Zapkey के अनुसार, शाहरुख खान ने 2.9 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से दो ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट किराए पर लिए हैं।

किंग खान का ये घर पूजा कासा बिल्डिंग में स्थित हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बिल्डिंग के मालिक जैकी भगनानी की बहन दीपशिखा देशमुख और उनके पिता और निर्माता वाशु भगनानी हैं। इस बिल्डिंग का नाम वाशु की पत्नी पूजा भगनानी के नाम पर रखा गया है। हालांकि यह इमारत मुंबई के पॉश इलाके में स्थित है, इस अपार्टमेंट का कुल कार्पेट एरिया 10,500 वर्ग फीट है। एक्टर यहां पहली, दूसरी, सातवीं और आठवीं मंजिल पर रहते हैं।

 कौन है शाहरुख खान के नए पड़ोसी

शाहरुख (ShahRukh Khan New House) के नए पड़ोसी सायरा बानो है। जी हां, दिलीप कुमार का बंगला किंग खान के इस नए घर के ठीक सामने स्थित है। हालांकि, पिछले साल खबर आई थी कि इस बंगले का रीडेवलपमेंट किया जा रहा है और इसकी जगह आलीशान अपार्टमेंट बनाए गए हैं। दिलीप कुमार के अलावा संजय दत्त का घर और कपूर परिवार का बंगला भी इसी इलाके में स्थित है।

 

 

बेटे आर्यन खान के करियर को लेकर टेंशन में Shahrukh Khan, फैंस से की ये खास गुजारिश

बेटे आर्यन खान के करियर को लेकर टेंशन में Shahrukh Khan, फैंस से की ये खास गुजारिश

Bollywood baithak:  बॉलीवुड के किंग यानी अभिनेता शाहरुख खान सालों से पर्दे पर राज कर रहे हैं।   अभिनेता की तरह अब उनके बच्चे भी इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। पहले सुहाना खान ने एक्टिंग में अपना डेब्यू किया था और अब उनके बेटे आर्यन खान डायरेक्शन में अपना पहला कदम रख रहे हैं।

इंडस्ट्री में आर्यन खान पहला कदम

सोमवार को नेटफ्लिक्स ने मुंबई में एक खास इवेंट का आयोजन किया, जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन का पहला प्रोजेक्ट अनाउंस हुआ। इस मेगा इवेंट में शाहरुख खान भी नजर आए। इस मौके पर किंग खान ने फैंस से बातचीत भी की। शाहरुख ने बताया कि डायरेक्शन में आर्यन खान पहला कदम रख रहे हैं। उन्होंने उनके पहले प्रोजेक्ट की घोषणा की जिसका टाइटल है- The Ba***ds of Bollywood। बता दें, नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। आर्यन ने पिछले साल मई में अपनी सीरीज की शूटिंग पूरी की और अब यह इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसका टीजर भी आ चुका है।

https://www.instagram.com/p/DFnX0A2TqHv/

शाहरुख खान की गुजारिश

इस दौरान शाहरुख ने अपने चाहने वालों से बेटे के लिए ढेर सारा प्यार भी मांगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे है कि, ‘बाकी सभी लोग इसका इतना ख्याल रखते हैं, मैं सिर्फ नाम का मेकर हूं। मेरी बात बहुत सरल है। ये सभी मेकर्स, निर्देशक, लेखक, प्रोडक्शन सब मुझसे बेहतर हैं। मेरे बेटे डायरेक्शन में कदम रख रहे हैं। दुनिया ने जितना प्यार मुझे दिया है, उसका 50 परसेंट भी इन्हें दे दे तो बहुत ज्यादा है।’

https://www.instagram.com/p/DFnWve9zW5i/

 

क्या है आर्यन की The Ba***ds of Bollywood

आर्यन की ये सीरीज बॉलीवुड पर बेस्ड सीरीज है। इसमें एक बाहरी इंसान के बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने की जर्नी को दिखाया जाएगा है। कहा जा रहा है कि इसके छह-एपिसोड होंगे, जिसमें सलमान खान, शाहरुख, रणबीर कपूर, बादशाह और बॉबी देओल के कैमियो करने की भी खबर है।