क्या फिर साथ आए Malaika Arora और Arjun Kapoor, एक्टर ने सोशल मीडिया पर दिया हिंट

क्या फिर साथ आए Malaika Arora और Arjun Kapoor, एक्टर ने सोशल मीडिया पर दिया हिंट

Malaika Arora Arjun Kapoor Relationship Status:  बॉलीवुड का एक्स कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक दूसरे को सालों तक डेट किया। इस एक्स कपल के चर्चे बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक थे। हालांकि, साल 2024 में दोनों ने ब्रेकअप भी कर लिया।  दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते या ब्रेकअप की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अब एक छोटी सी सोशल मीडिया एक्टिविटी ने फैंस को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है।

मलाइका अरोड़ा संडे पोस्ट

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने संडे की सुबह अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की, जिनमें वो आरामदायक पायजामा में नजर आईं। इसी के साथ एक दिल छू लेने वाला रूमी का कोट भी लिखा था कि ‘मैं तुम्हें अपने दिल और दिमाग से नहीं, अपनी आत्मा से प्यार करती हूं। इस पोस्ट को मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन ने भी लाइक किया है।

अर्जुन का लाइक करना सबको चौंका दिया

ये देखकर फैंस ने इस पर झट से रिएक्ट करना शुरू कर दिया, क्योंकि ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक-दूसरे की पोस्ट पर ज्यादा रिएक्ट या बातचीत नहीं की थी, ऐसे में अर्जुन का लाइक करना सबको चौंका गया। एक यूजर्स ने लिखा- अर्जुन वापस आ गया है। दूसरे एक यूजर ने लिखा- आज फादर्स डे है सेल्फ डे नहीं। तो वहीं एक ने लिखा- ये तुम्हारा नुक्सान है अर्जुन,तुम वापस से उसके पास चले जाओ।

 

 

6 साल तक चली थी डेटिंग

अर्जुन और मलाइका करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट करते रहे। वो अक्सर पार्टीज, डिनर और वेकेशन में साथ नजर आते थे। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर हमेशा प्राइवेट रहने की कोशिश की लेकिन सोशल मीडिया और पब्लिक अपीयरेंस से बातें साफ हो जाती थीं।

बता दें, मलाइका ने पहले एक्टर-फिल्म मेकर अरबाज खान से शादी की थी। वे 1998-2017 तक शादीशुदा थे। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान खान है।

 

 

 

 

 

Malaika और Arjun का ब्रेकअप के बाद हुआ ऐसा आमना सामना, एक्टर बोले- ‘मेरी बोलती बंद है’

Malaika और Arjun का ब्रेकअप के बाद हुआ ऐसा आमना सामना, एक्टर बोले- ‘मेरी बोलती बंद है’

Bollywood Baithak:  टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ VS ‘सुपर डांसर’  (India’s Best Dancer vs Super Dancer) फेमस डांस रियलिटी शो को लेकर अब मेकर्स ने एक नया प्रोमो वीडियो साझा किया है। जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने का कारण है? मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor) । सोनी टीवी ने ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ के एक्टर अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ एक नया प्रोमो साझा किया किया है, जिसमें एक बार फिर मलाइका और अर्जुन एक साथ नजर आ रहे हैं।

 मलाइका ने अर्जुन के सामने किया डांस

 अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (Mere Husband Ki Biwi) का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं और इस बार वह इस शो का भी हिस्सा बनें। इस खास मौके पर शो की जज यानी  मलाइका अरोड़ा ने अपने कंटेस्टेंट्स के साथ एक खास परफॉर्मेंस भी दी।

https://www.instagram.com/p/DF-jQfvPD6P/?hl=en

मलाइका को देखते रह गए अर्जुन कपूर

 मलाइका अरोड़ा को डांस करता देख अर्जुन ने तारीफ की और कहा, ‘मेरी बोलती बंद हो चुकी है सालों से, मैं अभी भी चुप रहना चाहता हूं, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि मुझे अपने सभी पसंदीदा गाने सुनने का मौका मिला है जो उनके करियर के बेस्ट हैं। ‘अर्जुन यहीं नहीं रूके उन्होंने मलाइका को लेकर ये भी कहा कि, ‘जिस तरह का म्यूजिक, जिस तरह की परफॉर्मेंस है, हम किसी ऐसी औरत को डेडिकेशन दे रहे हैं जो अभी भी इतना कमाल का काम कर रही है  इसलिए बधाई मलाइका। आप जानती हैं कि मुझे ये सभी गाने कितने पसंद हैं। आपको इस तरह डांस करते देख अच्छा लगा। मलाइका ने जवाब दिया, बहुत-बहुत थैंक्यू।’

 

बीते साल अलग हुआ ये कपल

बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का बीते साल ब्रेकअप हो गया। अर्जुन कपूर ने अपने ब्रेकअप खुद ही कन्फर्म किया था। जब वह सिंघम अगेन (Singham Again) की कास्ट के साथ पार्टी में पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि वह अभी सिंगल हैं। भले ही दोनों का प्यार वाला रिश्ता खत्म हो गया हो, लेकिन आज भी वह दोस्त है। दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी दोस्ती पूरी तरह से निभाते नजर आते हैं।

 

 

 

 

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद दूल्हा बनने को तैयार अर्जुन कपूर, बोले- ‘मेरी शादी होगी…’

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद दूल्हा बनने को तैयार अर्जुन कपूर, बोले- ‘मेरी शादी होगी…’

Bollywood baithak: अभिनेताअर्जुन कपूर फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते साल उनका मलाइका अरोड़ा से करीब 6 साल का रिश्ता टूटा था। मलाइका से ब्रेकअप के बाद अभिनेता धीरे-धीरे अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं और अब फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं। इन दिनों उनकी आने वाली मूवी ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ चर्चा में हैं, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है।  इस मूवी में अर्जुन कपूर के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक्‍टर ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी।

 

क्या शादी करने जा रहे हैं अर्जुन कपूर

इस मौके पर जब एक पत्रकार ने अर्जुन कपूर से पूछा कि फिल्‍म में तो आपकी एक्‍स-वाइफ है, करंट वाइफ है, असल जिंदगी में शादी की क्‍या तैयारी है? इस पर उन्होंने कहा, ‘जब मेरी शादी होगी तब आप सबको बता दूंगा। आज तो फिल्म पर चर्चा करने और इसका जश्न मनाने का मौका है। तो चलिए फिल्म के बारे में बात करते हैं।’  इतना ही नहीं अर्जुन ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अब पर्याप्त बातचीत कर ली है। इसलिए अब फिल्‍म की बात करते हैं।’ बता दें, एक्टर के इस जवाब से साफ मालूम हो रहा है कि वह भी शादी करने के लिए तैयार है, लेकिन किससे करेंगे इसके बारे में कहना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/DFhs48xsMHQ/?hl=en

 

क्यों टूटा था मलाइका संग रिश्ता

बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी। काफी समय तक दोनों लिविन में भी रहे थे। सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर अपने प्यार का इजहार भी करते रहते थे, लेकिन साल 2024 के शुरुआत से दोनों के रिश्ते को लेकर खबर आने लगी की दोनों का ब्रेकअप हो गया। रिश्ता क्यों टूटा इसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया है।