Arbaaz खान की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा, शूरा खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Arbaaz खान की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का जमावड़ा, शूरा खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Arpita Khan Arbaaz Khan Birthday Party: बॉलीवुड के खान परिवार में देर रात शानदार पार्टी का आयोजन हुआ। दरअसल, देर रात सलमान खान की प्यारी बहन अर्पिता खान और अरबाज खान की बर्थडे पार्टी थी। अर्पिता का जन्मदिन जहां 1 अगस्त को होता है तो वहीं अरबाज का जन्मदिन 4 अगस्त को होता है। ऐसे में दोनों बहन-भाई ने शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई सेलेब्स भी शामिल हुए। ये शानदार पार्टी अर्पिता के फेमस होटल MERCII में शानदार पार्टी हुई, जिसमें उनके भाई सलमान खान, अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान, सोहेल खान, अरहान खान, सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर खान, सोनाली बेंद्रे, बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल सहित कई हस्तियां शामिल हुईं। 

पापा बनने वाले हैं अरबाज खान

इस खास मौके पर बर्थडे बॉय अरबाज खान अपनी दूसरी पत्नी शूरा खान के साथ नजर आए। इस खास मौके पर शूरा अपने बेबी बंप को फ्लॉट किया। उन्होंने मीडिया पर बेबी बंप के साथ खूब पोज भी दिए। इस मौके पर शूरा ऑल ब्लैक लुक अपनाया, जिसमें वह ब्लैक ब्यूटी बनकर छाईं, तो ऑल डेनिम लुक में अरबाज का स्टाइल भी डैशिंग लगा। अरबाज ने पार्टी के लिए कैजुअल लुक अपनाया। वह डेनिम ड्यूल शेड वाली ब्लू शर्ट पहनकर आए। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अरबाज से 22 साल छोटी शूरा ने जैसे ही पति का हाथ थामकर यहां एंट्री ली, तो सूट- बूट में बॉस लेडी बन बेबी बंप फ्लॉन्ट करने वाला उनका अंदाज छा गया। जिसे उन्होंने बड़े ही ग्रेस के साथ कैरी किया। बता दें, अरबाज  57 की उम्र में दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।

शूरा के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

शूरा के चेहरे पर साफ-साफ प्रेग्नेंसी ग्लो देखने को मिला। एक यूजर ने लिखा- ‘प्रेग्नेंसी में शूराग्लो कर रही हैं, छोटा डोरेमोन आने वाला है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इतने टाइट कपड़े पहनने की कोई जरूरत नहीं है।

 

 

Arbaaz Khan फिर बनने वाले हैं पापा ? अभिनेता की दूसरी पत्नी Sshura Khan का दिखा बेबी बंप

Arbaaz Khan फिर बनने वाले हैं पापा ? अभिनेता की दूसरी पत्नी Sshura Khan का दिखा बेबी बंप

Sshura Khan Pregnant Video: बॉलीवुड के खान परिवार में जल्द खुशियां आने वाली है। कहा जा रहा है कि जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। खबरों की माने तो अरबाज खान (Arbaaz Khan) और शूरा खान अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, अभी कपल ने इस बारे में अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन फैंस को ऐसा लग रहा है कि शूरा प्रेग्नेंट हैं।

शूरा खान का नया वीडियो

बीते दिनों शूरा (Sshura) और अरबाज (Arbaaz) का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ये कपल डॉक्टर के पास जाता नजर आ रहा है। वहीं अब शूरा का नया वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस का कहना है कि वह प्रेग्नेंट है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

पत्नी का ख्याल रखते नजर आए अरबाज

रविवार को दोनों को लंच डेट के बाद एक रेस्तरां से बाहर निकलते देखा गया, जहां अरबाज अपनी पत्नी को सीढ़ियों से नीचे ले जा रहे थे। इस  दौरान अभिनेता पूरा ख्याल रखते दिखे। इस मौके पर शूरा ने एक ढीली ड्रेस पहनी थी, जो आमतौर पर सेलेब्स प्रेग्नेंसी के शुरुआती दौर में पहनते हैं। दबंग एक्टर ने अपनी पत्नी से कहा आराम से..। फिर वह उनकी कार के अंदर चली गईं।

शूरा खान का करियर 

शुरा खान (Shura Khan) एक भारतीय मेकअप आर्टिस्ट हैं, जो मुख्य रूप से बॉलीवुड उद्योग में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उनका जन्म 18 जनवरी 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम ज़ाहिद खान (पिता) और मेहजबीन ज़ाहिद खान (मां) है, जो एक अरोमाथेरेपिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट हैं। शूरा और अरबाज की पहली मुलाकात ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी, जिसे अरबाज ने प्रोड्यूस किया था। शूरा रवीना टंडन के मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं।