
माफी वीडियो के बाद जाम छलकाती नजर आईं Apoorva Mukhija, वायरल हो रहा है ये वीडियो
Apoorva Mukhija New Video: कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) इंडियाज गॉट लेटेंट पर हुए विवाद को लेकर सुर्खियों में आई। इस विवाद के बाद कुछ समय तक एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर नहीं आई और 1 अप्रैल 2025 को उन्होंने इंस्टाग्राम पर सभी पोस्ट डिलीट कर दिए थे।
इसके उन्होंने सोशल मीडिया पर वापसी की और नेटिजन्स से मिली जान से मारने और बलात्कार की धमकियों के स्क्रीनशॉट शेयर किए। अपूर्वा यहीं नहीं रूकी उन्होंने इसके बाद अपने यूट्यूब (YouTube) पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें इंडियाज गॉट लेटेंट कैसे मिला। विवाद के बाद उनके साथ क्या हुआ और अब वो कैसे इससे उबर रही हैं। इसी बीच उनकी एक नई वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देख यूजर्स फिर से अपूर्वा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
अपूर्वा मखीजा का हैरान करने वाला वीडियो
कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) की अभी पुरानी वीडियो लोगों तक पहुंच ही रही थी कि गुरुवार को उनकी एक नई वीडियो एक्स अकाउंट पर वायरल हो रही है, जिसमें वह गाड़ी में बैठी शराब पीती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अपूर्वा किसी से कहती नजर आ रही है कि ‘बहुत उल्टी आ रही है भाई। इसके बाद वह शराब की बोलत हाथ में लेती है और पीना शुरू करती है। इसके बाद वह एक और ड्रींक लेती है और पीने लगती है।
Inspirational, sophisticated, a modern day Jhansi Ki Rani. Rebel Kid for you.🔥 pic.twitter.com/uT7bG3unpb
— 𝐉𝐨𝐝 𝐈𝐧𝐬𝐚𝐧𝐞 (@jod_insane) April 10, 2025
इस वीडियो में अपूर्वा के अलावा एक शख्स की भी आवाज सुनाई दे रही है। जो उन्हें शराब पीने के लिए बोलता है और ठीक वैसे ही वह करती नजर आ रही हैं। हालांकि, ये वीडियो अभी का है या पुराना है इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। इस वीडियो को 𝐉𝐨𝐝 𝐈𝐧𝐬𝐚𝐧𝐞 नाम के शख्स ने साझा किया है।
साल 2023 में किया था एक्टिंग में डेब्यू
अपूर्वा मॉडल ने साल 2023 में आए वेब शो Who’s Your Gynac से एक्टिंग में डेब्यू किया था। साल 2024 में उन्होंने डिजाइनर तरुण तहिलियानी के साथ रैंप वॉक भरी किया था। अपूर्वा की मानें तो वह एक पुराने ब्रेकअप की वजह से कंटेंट क्रिएटर बनीं. वह इतना पैसा कमाना चाहती थीं कि मुंबई में अपना घर बना सकें।