हीरामंडी की आलमजेब बनीं मां, संजय लीला भंसाली की भांजी Sharmin Segal ने बेटे को दिया जन्म

हीरामंडी की आलमजेब बनीं मां, संजय लीला भंसाली की भांजी Sharmin Segal ने बेटे को दिया जन्म

Sharmin Segal Delivers Baby Boy:  नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में आलमजेब के किरदार में नजर आ चुकी एक्ट्रेस शर्मिन सहगल (Sharmin Segal) मां बनी हैं। उन्होंने अपने पति अमन मेहता के साथ मिलकर एक बेटे का स्वागत किया है।

2023 में हुई थी शादी

एक्ट्रेस ने नवंबर 2023 में टोरेंट फार्मास्युटिकल्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन मेहता (Aman Mehta) से शादी की थी। दोनों एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद वो पति के साथ अहमदाबाद ही शिफ्ट हो गई थीं, हालांकि पिछले कुछ दिनों से वो मुंबई में ही थीं।

जर्नलिस्ट विक्की लालवाणी के मुताबिक संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल ने एक बेटे को जन्म दिया है। फिलहाल शर्मिन सहगल या उनकी फैमिली में से किसी ने इस गुड न्यूज को कंफर्म नहीं किया है। पिंकविला और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शर्मिन ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को लेकर उनके प्रशंसकों और बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

शर्मिन सहगल का करियर

शर्मिन ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली के साथ सहायक निर्देशक के रूप में की थी। उन्होंने ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (2013), ‘मैरी कॉम’ (2014), ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015) और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (2022) जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।

एक्टिंग में उनकी शुरुआत 2019 में फिल्म ‘मलाल’ से हुई, जिसमें उन्होंने मीजान जाफरी के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन भी मिला था। वहीं ‘हीरामंडी’ में उनकी भूमिका ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई, हालांकि आलमजेब के किरदार के लिए उन्हें मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। कुछ दर्शकों ने उनके प्रदर्शन की सराहना की, जबकि कुछ ने उनकी एक्टिंग को लेकर आलोचना भी की। फिर भी शर्मिन ने इस शो के वैश्विक स्तर पर मिले प्यार के लिए आभार व्यक्त किया था।