by aditi | May 9, 2025 | टीवी
Aly Goni Family Face Terror Attack On Jammu: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से हालत अच्छे नहीं चल रहे हैं। बीते तीन दिनों से पाक हमारे देश पर हमला करता नजर आ रहा है, जिसका भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। देर रात पाक ने जम्मू, जैसलमेर, पठानकोट और भारत के कई शहरों पर मिसाइल से हमला किया गया। हालांकि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को नाकाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बीच कई लोगों को अपने घरों से सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ रहा है। इस बीच टीवी एक्टर अली गोनी (Aly Goni Family) का परिवार भी इस हमले में फंसा हुआ है। इसका जिक्र अली ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
अली का परिवार हमले से सहमा
अली गोनी (Aly Goni) ने अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘मुझे बिल्कुल नींद नहीं आई, बहुत टूटा हुआ हूं। इस वक्त भारत से बाहर फंसा हुआ हूं और जम्मू में मेरा परिवार कल रात से हमले को झेल रहा है। मेरा पूरा परिवार, बच्चे और माता-पिता ड्रोन और अशांति के आतंक का सामना कर रहे हैं, फिर भी कुछ लोग अपने घरों में आराम से बैठकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस युद्ध का महिमामंडन कर रहे हैं। अली ने आगे लिखा, ‘जो लोग सीमा के पास रहते हैं उनके लिए ये इतना आसान नहीं है। हमारी IAF और भारतीय सेना को धन्यवाद.. सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।
यूजर्स कर रहे हैं दुआ
अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भगवान सभी लोगों को और भारतीय सेना को सुरक्षित रखे।” दूसरे यूजर ने लिखा, “कृप्या भारतीय सेना और बॉर्डर के पास मौजूद लोगों के लिए प्रार्थना करें।”
by aditi | May 7, 2025 | टीवी
Aly Goni:टीवी के मशहूर अभिनेता अली गोनी सालों से छोटे पर्दे पर नजर आ रहे हैं। उन्होंने कई फेमस शोज में काम कर अपनी पहचान बनाई। सालों से वह सपनों की नगरी मुंबई में रह रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि अभिनेता के लिए मुंबई जैसे बड़े शहर में रहना आसान नहीं रहा। उन्हें यहां कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ा, जिस पर अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
मुस्लिम होने पर नहीं मिल रहा था घर
अली गोनी, जो ‘बिग बॉस 14’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ जैसे रियलिटी शो के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में बताया मुंबई में उनके साथ वो सब हुआ, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। धर्म को लेकर उनके कई भेदभाव हुए। उन्होंने कहा कि, मुस्लिम होने के कारण मुंबई के कई मकान मालिकों ने उन्हें किराए पर घर देने से इनकार कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि लगभग 50 से अधिक इमारतों और मकान मालिकों से संपर्क किया था। हालांकि, बार-बार उन्हें उनके धर्म के आधार पर मना कर दिया गया। कई मकान मालिकों ने स्पष्ट रूप से कहा, “हम मुस्लिमों को घर नहीं देते। खासकर बुजुर्ग मकान मालिकों ने उनसे ऐसा कहा।

aly goni
गर्लफ्रेंड के साथ रह रहे हैं अली
बता दें, अली गोनी और उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन अब मुंबई में एक साथ रह रहे हैं। ये कपल जल्द शादी करने वाले हैं, जिसके चलते इस कपल ने शादी से पहले एक साथ रहने का फैसला किया। खबरों की माने तो इस साल के आखिर में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपनी शादी पर कोई खुलासा नहीं किया है।

एकता ने दिया अली का साथ
अली ने इस दौरान अपने करियर के संघर्ष के बारे में भी बात की। अली ने कहा कि इंडस्ट्री में ऑडिशन से लेकर कास्टिंग तक कई चुनौतियां आती हैं। हालांकि, एकता कपूर ने उनका बहुत साथ दिया और उन्हें अपने कई शोज में मौका दिया।
by aditi | Apr 3, 2025 | टीवी
Jasmine Bhasin And Ali Goni Wedding News: जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) और अली गोनी (Ali Goni) टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमल कपल्स में से एक हैं, जिन्हें फैंस प्यार से “जैसली” (JasLy) कहते हैं। दोनों की मुलाकात 2018 में रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी 9” के दौरान हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई।
बाद में “बिग बॉस 14” (Bigg Boss 14) में साथ हिस्सा लेने के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया। आए दिन दोनों की शादी को लेकर मीडिया में खबर वायरल होती रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। इस कपल के एक करीबी दोस्त ने दोनों की शादी को लेकर हिंट दिया है।
अली और जैस्मिन कब कर रहे हैं शादी?
कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) ने इस कपल की शादी को लेकर खुलासा किया है। जो अली की बेस्ट खास दोस्त में से हैं। उन्होंने कहा है कि, “इस साल हो रही है या फिर अगले साल हो रही है उनकी शादी, दोस्तों. इस साल हो रही है, एंड तक हो जायेगी। फिलहाल, जैस्मिन और अली ने खुद कोई स्पष्ट तारीख नहीं बताई है, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि शादी कब होगी।

बता दें, साल 2024 में अली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे दोनों शादी के लिए तैयार हैं और उनकी मां भी इस रिश्ते का समर्थन करती हैं। वहीं मार्च 2025 में जैस्मिन ने एक पोस्ट में अली को अपना “हमसफर” बताया और धर्म के आधार पर उनके रिश्ते को जज करने वालों को जवाब दिया।
जैस्मिन-अली गोनी वर्क फ्रंट
अक्सर ये स्टार कपल सोशल मीडिया पर एक-दूजे संग फोटोज शेयर करता है. जिसमें वो खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार भी करते हुए नजर आते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जैस्मिन एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने “ताश-ए-इश्क”, “नागिन 4” और “दिल से दिल तक” जैसे सीरियल्स में काम किया है। वहीं, अली गोनी “ये है मोहब्बतें” और “नागिन 3” जैसे शोज के लिए मशहूर हैं।