महीनों पहले ही भगदड़ केस में हुए थे गिरफ्तार हुए थे allu arjun, अब तेलंगाना सरकार देगी ‘पुष्पा’ को अवॉर्ड

महीनों पहले ही भगदड़ केस में हुए थे गिरफ्तार हुए थे allu arjun, अब तेलंगाना सरकार देगी ‘पुष्पा’ को अवॉर्ड

Allu Arjun: साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेता को तेलंगाना फिल्म पुरस्कार 2024 में उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ में शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने वाला है।

यह पुरस्कार तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू किया गया एक नया सम्मान है, जो प्रसिद्ध क्रांतिकारी कवि और गीतकार गद्दार के नाम पर स्थापित किया गया है। यह पुरस्कार समारोह सिनेमा में उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है और इसका पहला संस्करण 14 जून 2025 को हैदराबाद के HITEX में होगा।

अल्लू अर्जुन ने बताई खुशी

अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर जीत की खुशी जाहिर की है। एक्टर ने खास नोट लिखकर तेलंगाना सरकार के प्रति आभार जताया है। अल्लू अर्जुन ने लिखा, “गद्दार तेलंगाना फिल्म अवार्ड्स 2024 में पुष्पा 2 के लिए पहला बेस्ट एक्टर का पुरस्कार पाकर मैं सच में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए तेलंगाना सरकार को तहे दिल से धन्यवाद।”

14 जून 2025 को हैदराबाद में आयोजित होगा

यह पुरस्कार समारोह 14 जून 2025 को हैदराबाद में आयोजित होगा, जहां अल्लू अर्जुन को औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में अन्य उल्लेखनीय विजेताओं में निवेथा थॉमस (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री), श्रेया घोषाल (गायिका), और कल्कि 2898 AD की टीम शामिल है। बता दें, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ 2024 की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन चुकी है।

एक्टर की आने वाली फिल्म

अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 3‘ की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, जिससे उनके प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है. निर्माताओं के अनुसार, ‘पुष्पा 3’ की शूटिंग 2027 में शुरू होगी और यह फिल्म 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

 

 

 

 

Operation Sindoor पर फिल्मी सितारों ने जताई खुशी, पीएम मोदी और भारतीय सेना को किया सलाम

Operation Sindoor पर फिल्मी सितारों ने जताई खुशी, पीएम मोदी और भारतीय सेना को किया सलाम

Operation Sindoor:  22 अप्रैल 2025 को दिन कोई भारतीय नहीं भूल सकता। इस दिन आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम पर पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। ऐसे में अब भारत ने भी अपना बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों पर हमले किया।

इस एयर स्ट्राइक में आतंकियों को काफी नुकसान पहुंचा है। ये हमला मंगलवार देर रात को हुआ। इस कार्रवाई को भारतीय सेना ने अंजाम दिया। अब सोशल मीडिया पर देश भर के अलग अलग कौने से खुशी की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। हर कोई भारतीय सेना को सलाम कर रहा है। इस बीच फिल्मी सितारों ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है।

जूनियर एनटीआर

साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मैं हमारी भारतीय सेना की सुरक्षा और मजबूती के लिए प्रार्थना करता हूं। इसके आगे उन्होंने हैशटैग ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा है।

काजल अग्रवाल

काजल अग्रवाल ने लिखा- ‘भारत माता की जय.. हम भारतीय सेना के साथ अटूट एकजुटता के साथ खड़े हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय में हम भारत के हर नागरिक से एकजुट रहने की अपील करते हैं। हमारे सशस्त्र बलों का समर्थन करें, राष्ट्र के निर्णयों पर भरोसा करें और एकजुट होकर खड़े रहें। ‘एक भारत, हम भारत’ हम भारत हैं और हम मिलकर अपनी मातृभूमि का निर्माण और सुरक्षा करते हैं। भारत माता की जय।

अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन ने X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि- ‘न्याय मिला, जय हिंद।

अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार ने भी एक्स अकाउंट पर लिखा- जय हिंद और भारतीय सेना को सलाम किया।

कंगना रनौत 

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट कर लिखा- – ”जो हमारी रक्षा करते हैं, ईश्वर उनकी रक्षा करता है। हमारी सेना की सुरक्षा और सक्सेस के लिए विश करती हूं। साथ ही एक पोस्ट और किया कि- उन्होंने कहा था मोदी को बता देना और मोदी ने इनको बता दिया।

 

रजनीकांत

सुपरस्टार रजनीकांत ने लिखा- ‘योद्धा की लड़ाई अब शुरू होती है, मिशन पूरा होने तक कोई रुकना नहीं! पूरा देश आपके साथ है।

 

 

 

 

Allu Arjun ने एक बार फिर फैंस के आगे जोड़े हाथ, जानें अब क्या किया नया कांड !

Allu Arjun ने एक बार फिर फैंस के आगे जोड़े हाथ, जानें अब क्या किया नया कांड !

Bollwood Baithak: एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक तरह जहां मूवी सुपरहिट साबित हुई तो वहीं दूसरी तरह हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ मामले में उन्हें कुछ समय से लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं अब अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से एक खास अपील की है।

अल्लू अर्जुन की अपील

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने फैंस से विनती की है कि वो किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा का ऑफलाइन या ऑनलाइन इस्तेमाल न करें।  अल्लू अर्जुन ने लिखा, ”मैं अपने सभी फैंस से अपील करता हूं कि वो हमेशा की तरह अपनी भावनाओं को जिम्मेदारी के साथ व्यक्त करें और ऑनलाइन या ऑफलाइन, किसी भी तरह की अपमानजनक भाषा या व्यवहार का सहारा न लें। खुद को मेरा फैन बताकर फेक आईडी और फेक प्रोफाइल से अगर कोई अपमानजनक पोस्ट करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैं अपने फैंस से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो ऐसी पोस्ट से इंगेज न करें।

https://www.instagram.com/p/DD4FHoHzhI3/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading&img_index=2

 

क्यों की अल्लू ने फैंस से विनती

4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ हो गई थी. जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसके बेटे को आईसीयू में एडमिट कराना पड़ा। इस हादसे से बाद 21 दिसंबर को अभिनेता ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। ऐसे में पीसी के बाद सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन से जुड़े कई तरह के पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिसके चलते अभिनेता ने ये पोस्ट साझा किया। आपको बता दें, एक्टर के पिता अल्लू अरविंद और पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार दोनों ने पीड़ित बच्चे से मुलाकात की भी की थी।

Allu Arjun Bail: वकील का कौन सा तर्क सुनकर जज ने दे दी अल्लू अर्जुन को जमानत? जानिए इनसाइड स्टोरी

Allu Arjun Bail: वकील का कौन सा तर्क सुनकर जज ने दे दी अल्लू अर्जुन को जमानत? जानिए इनसाइड स्टोरी

Allu Arjun Bail: 13 दिसंबर 2024 का दिन ना तो तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भूलेंगे ना ही उनके डाई हार्ट फैंस। आज के दिन का पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ जहां एकतरफ बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है वहीं दूसरी तरफ इसी फिल्म ने अल्लू को मुश्किलों में डाल दिया। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर भगदड़ केस ने उन्हें कानूनी पचड़े में फंसा दिया। भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद आज अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया। तेलंगाना सरकार ने भी अल्लू केस में अपने हाथ खींच लिए। तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने मामले में दखल देने से इनकार कर दिया और कहा कि “कानून अपना काम करेगा।” उन्होंने जोर दिया कि सभी लोग कानून के सामने समान हैं। अल्लू अर्जुन कानूनी शिकंजे में लगभग फंस ही चुके थे। तभी अल्लू अर्जुन को कानूनी शिकंजे से बचाने दो वकील मैदान में उतर गए। उन्होंने ऐसा तर्क दिए कि हाईकोर्ट ने अंततः अल्लू को जमानत दे दी।

आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं की आज अल्लू अर्जुन के साथ क्या-क्या हुआ?

गिरफ्तारी: अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को हुई भगदड़ के मामले में 13 दिसंबर की सुबह गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उन्हें उनके बंगले से चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ की। यहां से मेडिकल टेस्ट के लिए उस्मानिया अस्पताल भेजा गया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां निचली अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हाईकोर्ट: मामला जब हाईकोर्ट पहुंचा, तो उनके वकीलों निरंजन रेड्डी और अशोक रेड्डी ने पूरे घटनाक्रम को एक अलग नजरिए से पेश किया। उन्होंने दलील दी कि भगदड़ के दौरान अल्लू अर्जुन घटना स्थल पर नहीं थे और उनका इस हादसे से कोई सीधा संबंध नहीं था।

वकीलों का तर्क: वकीलों ने 2017 के शाहरुख खान केस का हवाला दिया, जब रईस के प्रमोशन के दौरान वडोदरा स्टेशन पर भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उस मामले में शाहरुख खान को बरी कर दिया गया था, क्योंकि उन्होंने जानबूझकर भगदड़ नहीं करवाई थी।

घटनास्थल की स्थिति: वकीलों ने बताया कि अल्लू अर्जुन पहली मंजिल पर थे, जबकि भगदड़ ग्राउंड फ्लोर पर मची। उनका सीधा संपर्क पीड़ित महिला या घटना से नहीं था।

पुलिस की जिम्मेदारी: वकीलों ने यह भी तर्क दिया कि थिएटर प्रबंधन ने पुलिस को अल्लू अर्जुन की मौजूदगी की सूचना दी थी। ऐसे में सुरक्षा इंतजाम पुलिस की जिम्मेदारी थी, जिसे ठीक से निभाया नहीं गया।

कानूनी तर्क: वकीलों ने धारा 118 (खतरनाक हथियारों के इस्तेमाल) और धारा 304A (लापरवाही से मौत) को हटाने की मांग की। उन्होंने दलील दी कि इन धाराओं के तहत गिरफ्तारी अवैध है, क्योंकि घटना में अल्लू की सीधी भूमिका नहीं थी।

क्या था पूरा मामला?
4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। अल्लू अर्जुन के अचानक पहुंचने की खबर पर फैंस की भारी भीड़ जुट गई। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया, लेकिन भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में रेवती नाम की 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, और उनका बेटा घायल हो गया।

‘पुष्पा 2’ ने Allu Arjun को पहुंचाया जेल, अंदर की बात आई सामने!

‘पुष्पा 2’ ने Allu Arjun को पहुंचाया जेल, अंदर की बात आई सामने!

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) एक तरफ अपनी फिल्म को लेकर दुनियाभर में चर्चा में रहे। तो वहीं आज यानी 13 दिसंबर को फिल्म ‘पुष्पा 2′ मुसीबत का कारण बनकर सामने आई है। इस फिल्म के चलते अभिनेता को जेल हो गई है। जी हां, अल्लू अर्जुन को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

चिक्कड़पल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

 

शुक्रवार 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को चिक्कड़पल्ली पुलिस ने उनके घर से अभिनेता को हिरासत में लिया। अल्लू अर्जुन के खिलाफ BNS की धाराओं- 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद एक्टर को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी सुनवाई हुई और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

https://www.instagram.com/p/DDgsD5OzAVz/?hl=en

 

क्या है पूरा मामला

 

एक तरफ जहां अल्लू अर्जुन के फैंस पुष्पा 2′ को लेकर जश्न में डूबे हुए थे तो वहीं अब सबसे चेहरों पर गम नजर आ रहा है। 5 दिसंबर को देशभर के कई सिनेमाघरों में पुष्पा 2′ रिलीज हुई, लेकिन रिलीज से पहले यानी 4 दिसंबर को उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां वह संध्या थिएटर में बिन बताए पहुंच गए थे। इसके चलते वहां भगदड़ मच गई। अभिनेता की एक झलक पाने के चलते फैंस थिएटर में घुसने की कोशिश करने लगे और हादसे में 39 साल की महिला रेवती और उसका बेटा दब गए। सांस घुटने से दोनों बेहोश हो गए। पुलिस जब रेवती और उसके बेटे को अस्पताल ले गई, तो डॉक्टरों ने रेवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे की हालत नाजुक बताई।

 

रेवती के परिवार ने दर्ज करवाया केस

 

इस घटना के बाद रेवती के पति और परिवार ने अभिनेता अल्लू अर्जुन को इस हादसे का दोषी बताया और उनके खिलाफ चिक्कड़पल्ली स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में थिएटर के मालिक, मैनेजर और बालकनी के सुपरवाइजर की पहले ही गिरफ्तारी हुई थी। अभिनेता समेत तीनों न्यायिक हिरासत में हैं।