Alia Bhatt ने ‘मूंग दाल हलवा’ केक के साथ मनाया 32वां जन्मदिन

Alia Bhatt ने ‘मूंग दाल हलवा’ केक के साथ मनाया 32वां जन्मदिन

Alia Bhatt Birthday Cake: बॉलीवुड भी A लिस्टर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 15 मार्च को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। हालांकि, एक्ट्रेस का बर्थडे ज्यादा ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट नहीं हो पाया, लेकिन उन्होंने इस खास मौके पर स्पेशल केक कट किया। इस केक की झलक आलिया भट्ट की बड़ी बहन शाहीन भट्ट ने इंस्टा स्टोरी पर साझा की है।

बेहद खास था आलिया का केक

जन्मदिन के मौके पर अक्सर लोग ब्रेड केक ही काटा करते हैं, लेकिन आलिया भट्ट ने अपने जन्मदिन पर ‘मूंग दाल’ से बने हलवे का केक काटा, जो देखने में बेहद स्वादिष्ट लग रहा है। शाहीन भट्ट ने उन्हें ‘मूंग दाल हलवा केक’ बनाकर सरप्राइज दिया। जो अभिनेत्री को अब तक का सबसे अच्छा केक लगा था।

बहन शाहीन का आइडिया था

शाहीन (Shaheen) ने इसे खास तौर पर पेस्ट्री शेफ पूजा ढींगरा से बनवाया था। शाहीन ने इंस्टाग्राम पर Le15 Patisserie की पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा है.., “मैंने पागलों की तरह केक बनाने की मांग की…।

आलिया की आने वाली फिल्म 

आलिया (Alia Bhatt) जल्द ही वाईआरएफ की ‘स्पाई यूनिवर्स’ फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएगी। इसके अलावा, उनके पास संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ फिल्म भी है। इसमें वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ है, जिसमें अब तक प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ का भी शामिल हैं। हालांकि, पिछले दिनों इन दोनों एक्ट्रेस को लेकर खबर थी कि इन्होंने इस मूवी से अलविदा कह दिया है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हाल ही में फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आईं, जिसमें वेदांग रैना उनके साथ मुख्य भूमिका में थे। लोगों को ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई।

 

 

 

 

Deb Mukherjee के अंतिम संस्कार में शामिल हुए Ranbir Kapoor, अभिनेता ने दिया अर्थी को कंधा

Deb Mukherjee के अंतिम संस्कार में शामिल हुए Ranbir Kapoor, अभिनेता ने दिया अर्थी को कंधा

Deb Mukherjee Funeral:क तरफ देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफबॉलीवुड गलियारों में मातम छाया हुआ है। दरअसल, डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji)  के पिता और काजोल (Kajol) के चाचा देब मुखर्जी (Deb Mukherjee) का निधन हो गया है। ऐसे में हर किसी के चेहरे पर मातम छाया हुआ है।

कैसे हुआ देब का निधन

कहा जा रहा है कि अयान (Ayan) के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका काफी समय से इलाज भी चल रहा था। 14 मार्च की सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

 

शाम को हुआ अंतिम संस्कार

अयान मुखर्जी के पिता का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को मुंबई में किया गया। ऐसे में देब के रिश्तेदार और फिल्मी सितारे उनके अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंच।

अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारें

देब मुखर्जी के निधन की खबर सुन एक्ट्रेस काजोल भाई अयान के घर पहुंचीं। बता दें, काजोल अपने चाचा देब के काफी करीब थीं। इसके अवाला अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी पहुंचे। बता दें, गुरुवार को ये कपल अलीबाग पहुंचा था। जहां आलिया का बर्डथे सेलिब्रेट करना था, लेकिन दोस्त अयान मुखर्जी के पिता के निधन की खबर मिलते ही कपल उनके घर हिम्मत बंधाने पहुंचा।  इसके अलावा अनिल कपूर भी अयान मुखर्जी के घर पहुंचे। फिल्म मेकर करण जौहर और आशुतोष गोवारिकर भी देब मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे।

जया बच्चन भी आईं नजर

इस मौके पर अभिनेत्री जया बच्चन भी अयान के घर इस मुश्किल घड़ी में उनके मिलने पहुंची। उन्होंने कार से उतरते ही काजल को गले लगा लिया। इसके अलावा  अनिल कपूर भी अयान मुखर्जी के घर पहुंचे।

 

 

 

Alia Bhatt इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवा

Alia Bhatt इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवा

Alia Bhatt Cannes Debut:  बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों बर्थडे वीक एन्जॉय कर रही है। 15 मार्च को एक्ट्रेस अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने जा रही है, लेकिन आज यानी 13 मार्च को उन्होंने मुंबई में सभी पैपराजी के साथ अपना बर्थडे केक कट किया, जिसकी कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान आलिया के साथ पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी नजर आए। इस बीच अभिनेत्री को लेकर खबर है कि वह इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल (cannes film festival) में डेब्यू करने वाली हैं।

एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

कान्स फिल्म फेस्टिव (cannes film festival)  की गुड न्यूज खुद आलिया भट्ट ने की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आलिया (Alia Bhatt) अब कान मे डेब्यू करेंगी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने आज गुरुवार 13 मार्च को मुंबई में ‘मीट-एंड-ग्रीट’ सेशन का आयोजन किया था। यहां उन्होंने बताया कि वे इस साल कान में डेब्यू करेंगी। मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान आलिया भट्ट ने कहा, ‘मैं इसका इंतजार कर रही हूं’। उन्होंने कहा, ‘हां, मैं कान में डेब्यू कर रही हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं’।

मई में होगा कान्स फिल्म फेस्टिवल 

हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल (cannes film festival) मई में आयोजित किया जाता है। आलिया एक ब्यूटी ब्रांड के लिए पहली बार कान फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चलेंगी। 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 13 मई से 24 मई, 2025 तक होगा। इसे लेकर आलिया भट्ट ने खुशी जताई। बता दें, आलिया ने करीब दो साल पहले मेट गाला डेब्यू किया था।

 

 

 

 

 

Ranbir Kapoor को लेकर Alia Bhatt  ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- मैं रिकॉर्डिंग करती हूं

Ranbir Kapoor को लेकर Alia Bhatt ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- मैं रिकॉर्डिंग करती हूं

Alia Bhatt On Ranbir Kapoor And Daughter Raha Kapoor: बॉलीवुड  में जब-जब फेवरेट कपल्स की बात होती है तो  आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल होता है। इस जोड़ी ने लाखों दिलों पर राज किया हुआ है। सालों तक डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2022 में शादी ( Wedding) की थी और इसी साल दोनों बेटी राहा (Raha Kapoor) के पेरेंट्स भी बने।

क्या बोलीं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने जय शेट्टी (Jay Shetty) को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि रणबीर (Ranbir Kapoor) हमेशा से बेटा के पिता बनना चाहते थे। इस दौरान आलिया ने ये भी बताया कि राहा के जन्म के बाद रणबीर काफी बदल गए हैं। रणबीर अपनी बेटी राहा से इतना प्यार करते हैं कि जब भी वह उसके साथ होते हैं तो उनकी आंखों में चमक आ जाती है।

आलिया भट्ट ने कहा, “वह अमेजिंग हैं। जब राहा को एंटरटेन करने की बात आती है तो वह बहुत क्रिएटिव हो जाते हैं। वह उसका एंटरटेनमेंट भी करते है, जैसे कि उन दोनों के बीच बहुत स्पेशल फ्रेंडशिप है, मैं कहूंगी उनका बॉन्ड ऐसा नहीं है… जैसा आपको लगेगा कि वे दो दोस्त हैं। या तो दो एडल्ट्स या दो बच्चे, आप जानते हैं, लाइफ में अलग-अलग मोमेंट्स में अलग-अलग होते हैं।

क्यों बदले रणबीर कपूर

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि,  “जब वह राहा (Raha Kapoor) को देखते है तो उनकी आंखों में स्टार्स चमक उठते हैं। जब मैं इसे देखती हूं, क्योंकि मैं रणबीर को पहले से जानती हूं और अब भी जानती हूं, तो मुझे अंतर नजर आता है।

 रिकॉर्डिंग करती हैं आलिया भट्ट


अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह रणबीर (Ranbir Kapoor) और राहा (Raha Kapoor) की बातचीत को चुपके से रिकॉर्ड करती हैं।  “आप जानते हैं, मैं ऐसे ही चुपचाप उनके कई खूबसूरत पलों की रिकॉर्ड कर लेती हूं और उन्हें पता भी नहीं चलता कि मैं यह कर रही हूं। बस अपने पार्टनर को तरह से प्यार जाहिर करते हुए देखना बहुत दिलचस्प है।

 

 

 

 

 

Kareena Kapoor से लेकर Alia Bhatt ने साड़ी में लूटी लाइमलाइट, करिश्मा ने भी धांसू अंदाज में मारी एंट्री

Kareena Kapoor से लेकर Alia Bhatt ने साड़ी में लूटी लाइमलाइट, करिश्मा ने भी धांसू अंदाज में मारी एंट्री

Bollywood Baithak: बॉलीवुड के कपूर परिवार में आज जश्न का माहौल है। दरअसल, करीना कपूर (Kareena Kapoor) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की बुआ रीमा जैन के छोटे बेटे आदर जैन शादी (Aadar Jain Wedding) के बंधन में बंध चुके हैं। अभिनेता आदर जैन अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी  (Alekha Advani Wedding) से शादी रचाई है। दोनों ने पहले गोवा में क्रिश्चयन वेडिंग की थी। वहीं आज मुंबई में पूरे परिवार और रिश्तेदारो के सात फेरे लिए हैं। इस खास मौके पर पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आ रहा है। करीना कपूर से लेकर करिश्मा और आलिया भट्ट समेत हर कोई साड़ी में लाइमलाइट लूट रहा है। आईए एक नजर डालते है किसने क्या पहना है।

करीना कपूर

सबसे पहले बात करते हैं आदर जैन की कजिन बहन और बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान की। जो इस मौके पर रेड कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। करीना कपूर इस मौके पर पति सैफ अली खान के साथ पहुंची। दोनों ने मीडिया में पोज दिए। बता दें, करीना ने ऋतु कुमार की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी।  तो सैफ काले बंदगले के साथ सफेद पजामा पहने हैंडसम दिखे। इस साड़ी की कीमत इंटरनेट पर 1,50,000 रुपये दी गई है।

 

करिश्मा कपूर

आदर जैन की दूसरी बहन और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी इस मौके पर साड़ी लुक में नजर आईं।  करिश्मा कपूर इस मौके पर गोल्डन सिल्क साड़ी पहने नजर आई। उन्होंने इस साड़ी को काफी स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया हुआ था।

https://www.instagram.com/p/DGVgp3UsCbc/?hl=en

आलिया भट्ट

आदर जैन की भाभी और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस शादी की सारी लाइमलाइट लूटी। आलिया ने करीना और करिश्मा को भी अपने लुक से काफी पीछे छोड़ा। राहा की मम्मी इस मौके पर लाइट पिंक कलर की शिमरी साड़ी में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपना लुक बालों में स्टाइलिश बन, ग्लोसी मेकअप और डायमंड सेट पहनकर पूरा किया।

 

नीतू कपूर

आलिया भट्ट की सास यानी नीतू कपूर बेटे की शादी में येलो कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। उन्होंने येलो कलर का हैवी वर्क वाला लहंगा कैरी किया।

रिद्धिमा कपूर

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी इस शादी में शामिल हुई। उन्होंने बेटी के साथ शादी में एंट्री की। इस खास मौके पर दोनों मां और बेटी लहंगे में नजर आईं।