Alia Bhatt ने खूबसूरती के मामले में रेखा को भी छोड़ा पीछे, एक्ट्रेस ने शेयर की उमराव जान की स्क्रीनिंग की तस्वीरें

Alia Bhatt ने खूबसूरती के मामले में रेखा को भी छोड़ा पीछे, एक्ट्रेस ने शेयर की उमराव जान की स्क्रीनिंग की तस्वीरें

Alia Bhatt Shares Photos: आलिया भट्ट अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फैशन के लिए भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। फिर चाहे उनका दोस्त की शादी वाला लुक हो या फिर किसी इवेंट् का ही लुक क्यों न हो। आलिया (Alia Bhatt) का फैशन तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। 26 जून को एक्ट्रेस उमराव जान की स्क्रीनिंग (umrao jaan screening) में शामिल हुई। जहां उन्हें देख लोग दीवाना ही हो गए। अब आलिया भट्ट ने भी कुछ फोटोज और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

उमराव जान हुई दोबारा रिलीज

रेखा की फिल्म उमराव जान को 27 जून को दोबारा रिलीज किया गया। फिल्म की री-रिलीज से पहले एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें आलिया भट्ट, फातिमा सना शेख, तब्बू समेत कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी। इवेंट में आलिया ने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया।

पिंक साड़ी में आलिया

इस मौके पर आलिया भट्ट पिंक साड़ी में नजर आई। बता दें, इस खास मौके पर आलिया ने रेखा का लुक ही रीक्रिएट किया था, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं।

रेखा और आलिया एक साथ

इस तस्वीर में आलिया रेखा संग पोज देती नजर आ रही हैं। रेखा से ज्यादा लोगों का ध्यान आलिया पर जा रहा है। आलिया ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-एक लिविंग लेजेंड के लिए… आपके जैसा कोई दूसरा कभी नहीं था, है और न ही कभी होगा, रेमा।

आलिया की सादगी और एलिगेंस 

एक्ट्रेस की साड़ी और स्टाइल ने फैंस का ध्यान खींचा। तस्वीरों में आलिया की सादगी और एलिगेंस साफ झलक रही थी।  वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया आखिरी बार फिल्म जिगरा में नजर आईं थीं। अब वो जल्द ही संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में भी नजर आने वाली हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Cannes Film Festival में आलिया भट्ट के करीबी के साथ घटी दुर्गघटना, जानें कौन है वो

Cannes Film Festival में आलिया भट्ट के करीबी के साथ घटी दुर्गघटना, जानें कौन है वो

Alia Bhatt Cannes Film Festival: अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। इस खास मौके पर अभिनेत्री फ्लोरल गाउन में नजर आई थी, जिसे लोगों के बेहद पसंद किया। एक्ट्रेस के लुक की काफी चर्चा हो रही हैं। इस बीच एक और खबर भी वायरल हो रही है, जिसपर लोगों का ध्यान जा रहा है। दरअसल, एक्ट्रेस के एक करीबी के साथ कान्स में काफी बुरा हुआ। आइए जानें कौन है वो।

हेयर स्टाइलिस्ट का बैग हुआ चोरी

कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival Last Day) के आखिरी दिन यानी 24 मई को हर किसी की निगाहें आलिया भट्ट पर थी। हर किसी ने उनके स्टाइल की तारीफ की। हैरानी की बात ये है कि आलिया के रेड कार्पेट पर आने से पहले उनके हेयर स्टाइलिस्ट अमित ठाकुर के सारे बैग गुम हो गए। जी हां, खुद अमित ने किया खुलासा।

 

किसी और के सामान का किया इस्तेमाल

अमित (Amit Thakur) ने किसी दूसरे हेयरस्टाइलिस्ट से सामान से आलिया को तैयार किया था। आलिया के हेयरस्टाइलिस्ट अमित ठाकुर ने शनिवार 24 मई को इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर अपने बैग गुम होने की जानकारी दी है और खुद के साथ हुई परेशानी की जानकारी भी दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amit Thakur (@amitthakur_hair)

उन्होंने लिखा है, ‘आठ घंटे की देरी वाली फ्लाइट से लेकर मेरे सारे बैग और हेयर किट खोने तक, हम कान फिल्म फेस्टिवल तक पहुंच गए’। आगे बताया कि उनकी हेयर किट भी खो गई, लेकिन उन्होंने कान्स में मौजूद एक साथी हेयर और मेकअप आर्टिस्ट क्रिस्टोफ पुजोल से सामान लेकर आलिया के बालों को स्टाइल किया। टूल्स खोने और जबरदस्त स्ट्रेस में होने के बावजूद आलिया की हेयर स्टाइल को अमित ने जिस तरह से फ्लॉलेसल एंड ब्यूटीफुल रूप दिया, वो तारीफ के काबिल है।

अंबानी परिवार के साथ काम कर चुके हैं अमित

बता दें, अमित (Amit Thakur And Alia Bhatt) ने आलिया के अलावा बॉलीवुड और दूसरी इंडस्ट्रीज से जुड़े कई बड़े नामों के साथ भी काम किया है। इस लिस्ट में नीता अंबानी से लेकर प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ जैसी हस्तियों शामिल हैं।

 

 

 

 

Alia Bhatt ने किया कान्स में डेब्यू, रेड कार्पेट पर प्रिंसेज लुक में दिखीं राहा की मम्मी

Alia Bhatt ने किया कान्स में डेब्यू, रेड कार्पेट पर प्रिंसेज लुक में दिखीं राहा की मम्मी

Alia Bhatt Cannes 2025: आलिया भट्ट ने 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने डेब्यू लुक से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने 23 मई को रेड कार्पेट पर पहली बार कदम रखा और अपने ग्लैमरस और एलिगेंट अंदाज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। नीचे उनके कान्स लुक का विस्तृत विवरण दिया गया है:

 शिआपरेली का आइवरी-न्यूड फ्लोरल गाउन

आलिया ने अपने पहले रेड कार्पेट लुक के लिए इटैलियन डिजाइनर एल्सा शिआपरेली (Schiaparelli) द्वारा डिजाइन किया गया आइवरी-न्यूड ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन गाउन पहना। इस गाउन में सफेद फूलों की कढ़ाई थी, जो इसे एक विंटेज और रॉयल टच दे रही थी। गाउन के नीचे की ओर फ्रिल वर्क था, जिसने इसे और भी आकर्षक बनाया। यह गाउन एक्रू चैंटिली लेस और ऑर्गेना व इनैमल फूलों से सजा था, जो इसे क्लासिक और सटल लुक दे रहा था।

खास था एक्ट्रेस का हेयरस्टाइल

आलिया ने अपने बालों को स्लीक लो बन में स्टाइल किया, जिसमें माथे पर ढीली लटें थीं। यह हेयरस्टाइल उनके लुक को रेट्रो बॉलीवुड ग्लैमर के साथ और निखार रही थी।

आलिया का मेकअप मिनिमल

उनका मेकअप मिनिमल और ग्लोसी था, जिसमें न्यूड शेड लिपस्टिक और हल्का ब्लश शामिल था। उन्होंने कोई बोल्ड मेकअप नहीं चुना, जिससे उनका लुक नैचुरल और प्रिंसेस जैसा दिखा।

आलिया ने मिनिमल जूलरी चुनी। उन्होंने केवल स्टडेड पर्ल इयररिंग्स पहने, जो उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे। इसके अलावा, कोई हेवी जूलरी नहीं थी, जिससे उनका आउटफिट हाइलाइट हुआ।

नजर का टीका 

आलिया ने भारतीय परंपरा को ध्यान में रखते हुए कान के पीछे काला टीका लगाया, जो बुरी नजर से बचाने का देसी तरीका था। यह छोटी सी डिटेल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही और फैंस ने उनकी इस सादगी की तारीफ की।

बता दें, यह लुक उन्होंने ‘द मास्टरमाइंड’ की स्क्रीनिंग के लिए चुना था। वह लॉरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर फेस्टिवल में शामिल हुईं, जो इसका ऑफिशियल ब्यूटी पार्टनर है।

 

 

 

IND-PAK Conflict: आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने दो देशों की जंग के बीच उठाया ये कदम, जानें क्यों

IND-PAK Conflict: आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने दो देशों की जंग के बीच उठाया ये कदम, जानें क्यों

IND-PAK Conflict: इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर जंग छिड़ी हुई है। दोनों देशों के बीच रात भर हमले हो रहे हैं। हालांकि, इसकी शुरुआत हमेशा की तरह पाकिस्तान ने की है और भारत इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है, जिसका नाम ऑपरेशन सिंदूररखा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग शांति की मांग कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री सोनी राजदान ने भी शांति की अपील की है और इससे जुड़ी एक पिटीशन साइन भी की है।

सोनी राजदान ने क्या कदम उठाया?

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को रोकें। वहीं एक्ट्रेस ने कैप्शन के जरिए बताया कि यह शांति स्थापित के लिए है, जिस पिटीशन पर हस्ताक्षर करें, जिसका लिंक बायो में है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)

क्या है इस पिटीशन का उद्देश्य

याचिका का मुख्य उद्देश्य है दोनों देशों के बीच तनाव को रोकना, जिसके लिए कई याचिकाकर्ता हस्ताक्षर कर चुके हैं। अभी तक इस पर 4431 हस्ताक्षर आ चुके हैं। हालांकि, इस पोस्ट पर लोग कमेंट नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि एक्ट्रेस ने कमेंट सेक्शन बंद किए हुए हैं।

सोनी राजदान का करियर 

उन्होंने 1981 में फिल्म ’36 चौरंगी लेन’ से डेब्यू किया, जो अपने समय की चर्चित फिल्मों में से एक रही थी। इसके बाद उन्होंने सारांश (1984), मंडी, मंडी मर्डर केस, राज, नाम और नजर जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया।

 

 

Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट ने सीक्रेटली मनाई तीसरी एनिवर्सरी, पति की गोद में दिखी एक्ट्रेस

Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट ने सीक्रेटली मनाई तीसरी एनिवर्सरी, पति की गोद में दिखी एक्ट्रेस

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Third Anniversary: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 14 अप्रैल को अपनी शादी की तीसरी  एनिवर्सरी (3rd Wedding Anniversary) सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस कपल साल 2022 में शादी की थी। अब आखिरकार उनके एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने पति संग एक फोटो शेयर की है।

आलिया और रणबीर ने बेहद प्राइवेट तरीके से शादी की थी। दोनों ने बिना ताम-झाम के अपने आवास वास्तु में सात फेरे लिए थे। शादी के कुछ महीनों बाद कपल एक बेटी का माता-पिता बना, जिसका नाम राहा (Raha Kapoor) है। सोमवार को कपल की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी थी, जिसे दोनों ने बहुत सीक्रेटली सेलिब्रेट किया।

आलिया-रणबीर की तीसरी एनिवर्सरी

जिगरा एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की फोटोज सामने आई हैं, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग और प्यार साफ झलक रहा था। तस्वीर के साथ आलिया ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते की खूबसूरती और साथ बिताए पलों को याद किया।

आलिया ने कैप्शन भी लिखा, हमेशा घर पर, हैप्पी 3। ये कपल समुद्र किनारे लुभावने नजारे का आनंद लेता नजर आ रहा है।

रणबीर-आलिया का वर्क फ्रंट

रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायण (Ramayana) की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास एनिमल पार्क (Animal Park) भी है। वहीं, आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर (Love And War) में भी दिखाई देंगे।  आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। यह फिल्म साल 2025 में दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।