by aditi | Nov 14, 2025 | बॉलीवुड
De De Pyaar De 2 Review: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ (De De Pyaar De 2) रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म 2019 की हिट रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है, जो 14 नवंबर 2025 को रिलीज हुई है। निर्देशक अंशुल शर्मा ने लव रंजन और तरुण जैन की स्क्रिप्ट पर काम किया है। इसमें ढेर सारी सेल्फ-अवेयर कॉमेडी, मजेदार ड्रामा और ट्विस्ट भरी लव स्टोरीज होती हैं।
इस लव स्टोरी में है ज्यादा उम्र का तड़का
पहली फिल्म की तरह इस मूवी में भी उम्र के अंतर पर फोकस है, लेकिन इस बार ट्विस्ट आयशा के पिता (आर. माधवन) के किरदार से आता है, जो आशीष से उम्र में छोटा है। स्क्रिप्ट मजबूत है – शुरुआत और अंत शानदार हैं, बीच में थोड़ा धीमा पड़ जाता है। ह्यूमर रिलेटेबल है, जैसे फैमिली डिनर की अजीबोगरीब बातें या ‘प्रोग्रेसिव’ पेरेंट्स का ड्रामा। इमोशंस भी बैलेंस्ड हैं, जो हंसाती भी है और रुलाती भी। कुछ जगहें प्रेडिक्टेबल लगती हैं, लेकिन ओवरऑल एक रोलरकोस्टर राइड।
परफॉर्मेंस
- अजय देवगन (आशीष मेहरा): इफॉर्टलेस! उनकी टाइमिंग और मैच्योरिटी कमाल की है। नॉस्टैल्जिया भी जोड़ते हैं, जैसे अपनी रियल लाइफ से रेफरेंस।
- रकुल प्रीत सिंह (आयशा): स्टनिंग और एनर्जेटिक। इमोशनल सीन में चमकती हैं, लेकिन कभी-कभी अंडरयूज्ड लगती हैं।
- आर. माधवन (राजजी): शोस्टॉपर! उनकी फेक-मॉडर्न अटिट्यूड और अजय के साथ केमिस्ट्री हंसाने पर मजबूर कर देती है। ‘शैतान’ के बाद फिर धमाल।
- मीजान जाफरी: सरप्राइज पैकेज, कॉमिक टाइमिंग इम्प्रूव्ड। रकुल के साथ फ्रेश केमिस्ट्री।
- जावेद जाफरी: वन-लाइनर्स से हाउस डाउन।
- गौतमी कपूर: ग्राउंडेड रोल में परफेक्ट।
दे दे प्यार दे 2′ एक क्लीन फैमिली एंटरटेनर है, जो पहली फिल्म से बेहतर लगती है। हंसी, इमोशंस और मैसेज (उम्र से ऊपर प्यार) का परफेक्ट ब्लेंड। अगर आप लाइट-हार्टेड कॉमेडी चाहते हैं, तो थिएटर में जरूर जाएं। वीकेंड के लिए आइडियल। अनुमान है कि यह फिल्म जनवरी 2026 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी।
मेरा रेटिंग: ★★★★☆ (3/5)
by aditi | May 5, 2025 | बॉलीवुड
Raid 2 Box Office Collection Day 5: रेड 2, 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह क्राइम थ्रिलर भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी अमय पटनायक की कहानी है, जिसका उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अपने आखिरी आयकर छापे के बाद राजस्थान के भोज में तबादला हो जाता है। सुपरस्टार अजय देवगन की ये मूवी अब वर्किंग डे में आ पहुंची है। जहां इस मूवी की कमाई का भविष्य तय हो रहा है। तो चलिए आपको बताते है कि पांचवे दिन रेड 2 ने कितनी कमाई की और अब तक का पूरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या है।
रेड 2 का पहला सोमवार
टी-सीरीज के बैनर तले बनी रेड 2 ने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित रेड सीक्वल ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार को 19 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दूसरे दिन क्राइम थ्रिलर ने 12.25 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 18 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

मूवी की कुल कमाई
ऐसे में फिल्म की अब तक की कमाई को जोड़ा जाए तो पहले दिन से लेकर पांचवे दिन के आंकड़े 79 करोड़ रुपये में दर्ज किए गए है। रेड 2 से फिल्म निर्माता राज कुमार गुप्ता छह साल बाद सिनेमाघरों में वापसी कर रहे हैं। गुप्ता ने पिछली बार अर्जुन कपूर की 2019 में रिलीज़ हुई इंडियाज मोस्ट वांटेड का निर्देशन किया था।

फिल्म की कहानी
बता दें, रेड 2 में अजय देवगन इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर अमय पटनायक की भूमिका में हैं। तो वहीं वाणी कपूर उनकी पत्नी मालिनी पटनायक की भूमिका में हैं। दूसरे अभिनेता रितेश देशमुख एक भ्रष्ट राजनेता मनोहर धनखड़ उर्फ दादा मनोहर भाई की भूमिका निभा रहे हैं। इस क्राइम ड्रामा में सौरभ शुक्ला और सुप्रिया पाठक भी हैं।
by aditi | May 3, 2025 | बॉलीवुड
Raid 2 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर अभिनीत रेड 2 जो 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। साल 2018 की रेड का सेकंड पार्ट रेड 2 भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। पर्दे पर आते ही ये मूवी छा गई है। फिल्म ने अपने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं अब दूसरे दिन की के भी आकंड़े सामने आ गए हैं। तो चलिए देखते है कि रेड 2 (Box Office Collection Day 2) ने कितने की कमाई की है।
दूसरे दिन की कमाई (Box Office Collection Day 2)
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शानदार शुरुआत की। सैक्निल्क की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, फिल्म के दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने अब भारत में दो दिनों में 31.25 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है। ‘रेड 2’ ने पहले दिन 19. 25 करोड़ और अजय देवगन की फिल्म ने दूसरे दिन 12 करोड़ कमाए हैं।
कमाई में गिरावट के कारण:
-
पहला दिन (1 मई) मजदूर दिवस के छुट्टी के कारण था, जिससे फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली, लेकिन दूसरा दिन (2 मई) एक छुट्टी नहीं थी जिसके कारण दर्शकों की संख्या में कमी आई।
-
रेड 2 का मुकाबला साउथ की दो बड़ी फिल्मों हिट 3 (नानी) और रेट्रो (सूर्या) के साथ-साथ संजय दत्त की द भूतनी और हॉलीवुड की थंडरबोल्ट्स से हो रहा है। खासकर हिट 3 ने पहले दिन 21 करोड़ और रेट्रो ने 19.25 करोड़ की कमाई की, जिससे रेड 2 को स्क्रीन शेयर और दर्शकों के बंटवारे का सामना करना पड़ा।
-
क्रिटिक्स से फिल्म को मिश्रित समीक्षाएँ मिलीं, हालांकि दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। अजय देवगन और रितेश देशमुख की एक्टिंग की तारीफ हुई, लेकिन कहानी को कुछ जगह औसत बताया गया।
फिल्म की कहानी
रेड 2 साल 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म रेड का सीक्वल है, जिसका निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। यह एक क्राइम-थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें अजय देवगन एक बार फिर भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में हैं। फिल्म में वाणी कपूर उनकी सहयोगी और रितेश देशमुख खलनायक दादा मनोहर भाई के किरदार में हैं। कहानी भ्रष्टाचार, सत्ता, और एक ईमानदार अधिकारी के संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है।
by aditi | Apr 28, 2025 | बॉलीवुड
Raid 2 Advance Booking: बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन (Ajay Devgn) बड़े पर्दे पर लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। अभिनेता 8 साल बाद एक बार फिर से अमय पटनायक बनकर लौट रहे हैं। साल 2018 की उनकी सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ तो आपको याद ही होगी। अब इस सीक्वल आ रहा है, जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
‘रेड 2’ को मिला अच्छा रेस्पॉन्स
‘रेड 2’ (Raid 2 Booking) को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे मास सर्किट में पहले दिन के लिए अच्छी-खासी संख्या में टिकटों की बिक्री हो रही है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 अप्रैल को सुबह 1 बजे तक, फिल्म ने 2,099 शोज के लिए 5,447 टिकट बेचे, जिससे 22.51 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई हुई। ब्लॉक सीटों (थिएटर्स द्वारा रिजर्व सीट्स) सहित, पहले दिन की कुल कमाई 1.02 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कुछ चुनिंदा स्थानों पर शुरू हुई बुकिंग में 5,500+ टिकट बिके, जो लगभग 30 लाख रुपये की कमाई को दर्शाता है।
दूसरे दिन
- 28 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक, फिल्म ने 3,956 शोज के लिए 29,580 टिकट बेचे, जिससे 92.19 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई हुई।
- ब्लॉक सीटों सहित, कुल कमाई 2.06 करोड़ रुपये तक पहुंची।
- नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन (PVR, INOX, Cinepolis) में 28 अप्रैल सुबह 10:30 बजे तक 8,700 टिकट बिके। महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, वेस्ट बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा टिकट बुक किए गए। इसके अलावा भोपाल, नागपुर, लखनऊ, और जबलपुर में भी फिल्म को लेकर अच्छा क्रेज देखा जा रहा है।
कहा करें टिकट की बुकिंग
दर्शक BookMyShow, Paytm, और अन्य टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी सिनेमाघरों या MPOnline कियोस्क के जरिए भी टिकट बुक किए जा सकते हैं।
रेड 2 की कास्ट
इस फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट फिल्म में अभिनेत्री वाणी कपूर को कास्ट किया गया है। वहीं इस फिल्म में एक्टर रितेश देशमुख विलेन बने दिखाई देंगें। भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, कृष्ण कुमार और अभिषेक पाठक इस फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।
by aditi | Apr 8, 2025 | ट्रेंडिंग
Raid 2 Trailer: अजय देवगन और रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म रेड 2 (Raid 2) एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है।
यह फिल्म आयकर विभाग के एक ईमानदार अधिकारी की कहानी को आगे बढ़ाती है, जो भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखता है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है, जिन्होंने पहली फिल्म का भी निर्देशन किया था। लंबे समय के इंतजार के बाद मंगलवार को रेड 2 का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया।
रेड 2 का ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत दमदार सीन से होती है, जहां अजय एक हवेली में दस्तक देकर गेट खोलने के लिए कहते हैं, जो रितेश देशमुख का घर है। रितेश की मां पूछती हैं कि ये कौन हैं तो रितेश उन्हें याद दिलाते हैं कि सात साल पहले ताऊ जी (सौरभ शुक्ला) के घर पर जिसने रेड की थी, ये वो ऑफिसर है। ट्रेलर में अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, जहां रितेश एक खलनायक की भूमिका में हैं। बता दें, अभिनेत्री वाणी कपूर अभिनेता अजय देवगन की पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं, जिनकी एक बेटी भी हैं। ट्रेलर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
कलाकार और किरदार
- अजय देवगन: फिल्म के मुख्य नायक अमय पटनायक के रूप में, जो एक दमदार और निष्ठावान IRS अधिकारी है।
- वाणी कपूर: इस बार फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के तौर पर वाणी कपूर नजर आएंगी, जो पहली फिल्म में इलियाना डिक्रूज की जगह लेंगी।
- रितेश देशमुख: फिल्म में खलनायक की भूमिका में हैं, जो एक भ्रष्ट और शक्तिशाली राजनेता का किरदार निभा रहे हैं। यह उनकी पहली बार अजय देवगन के साथ टक्कर होगी।
- सौरभ शुक्ला: रेड में ताऊजी के किरदार में नजर आए सौरभ शुक्ला इस बार भी अहम भूमिका में हो सकते हैं, हालांकि उनकी भूमिका की पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है।
- अन्य सहायक कलाकारों में रजत कपूर और रवि तेजा जैसे नाम भी शामिल हो सकते हैं। फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।