Aishwarya Rai ने कान्स में दिखाया देसी अवतार, व्हाइट साड़ी और सिंदूर में दिखीं बेहद खूबसूरत

Aishwarya Rai ने कान्स में दिखाया देसी अवतार, व्हाइट साड़ी और सिंदूर में दिखीं बेहद खूबसूरत

Aishwarya Rai Bachchan Cannes:  ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपनी उपस्थिति से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा। 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (13 मई से 24 मई 2025) में वह अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फ्रांस के कान शहर पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।

ऐश्वर्या (Aishwarya Rai) जो दो दशकों से अधिक समय से कान्स की शान रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी लॉरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर के रूप में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा हैं। उनके लुक को लेकर फैंस में उत्साह चरम पर है, क्योंकि वह हर साल अपने ग्लैमरस और अनोखे अंदाज से सुर्खियां बटोरती हैं।

ऐश्वर्या का कान्स 2025 लुक

ऐश्वर्या (Aishwarya) ने  21 मई 2025 को कान्स रेड कार्पेट पर वॉक की। इस मौके पर ऐश्वर्या भारतीय लुक में नजर आई। अभिनेत्री ने द हिस्ट्री ऑफ साउंड के प्रीमियर में सफेद साड़ी में शानदार एंट्री की। इसकी के साथ उन्होंने पारंपरिक भारतीय गहनें भी पहने थे।

लॉरियल पेरिस की तरफ से आई ऐश्वर्या

बता दें, ऐश्वर्या लॉरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर रेड कार्पेट पर उतरीं। यह फेस्टिवल में उनका 22वां रेड कार्पेट वॉक है। ग्लोबल सुपरस्टार ने रेड कार्पेट पर अपनी शानदार शुरुआत तब की थी जब 2002 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म देवदास का प्रीमियर हुआ था।

ऐश्वर्या का कान्स इतिहास

ऐश्वर्या राय बच्चन 2002 से लगभग हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेती रही हैं। वह पहली भारतीय अभिनेत्री थीं, जिन्हें 2003 में कान्स की जूरी सदस्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उनके कान्स लुक्स हमेशा चर्चा में रहे हैं, चाहे वह उनकी सादगी भरी साड़ी हो या भव्य गाउन। यहाँ उनके कुछ यादगार लुक्स का जिक्र है, जो 2025 के लुक के लिए संदर्भ प्रदान करते हैं:

  • 2002: ऐश्वर्या ने नीता लूला की डिज़ाइन की मस्टर्ड और गोल्डन साड़ी में डेब्यू किया। भारी हार, कंगन, और झुमकों के साथ उनका यह भारतीय लुक बेहद सराहा गया। यह पहली बार था जब किसी भारतीय अभिनेत्री ने कान्स में साड़ी पहनी थी।
  • 2006: नीले रंग के ऑफ-शोल्डर एली साब गाउन में ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके यूनिक नेकपीस ने इस लुक को और खास बनाया।

  • 2011: ऐश्वर्या ने व्हाइट और ब्लू अरमानी प्राइव आउटफिट और एली साब का ऑफ-शोल्डर गाउन पहना। उनके बन ने इस लुक को और निखारा।
  • 2017: ब्लू ऑफ-शोल्डर गाउन में वह सिंड्रेला की तरह लग रही थीं। इस गाउन को फिलिपिनो डिज़ाइनर मिशेल सिनको ने बनाया था, और न्यूड मेकअप के साथ डार्क लिपस्टिक ने उनके लुक को यादगार बनाया।
  • 2023: ऐश्वर्या ने सोफी कॉउचर का ब्लैक गाउन सिल्वर हुड के साथ पहना, जो लाइटवेट एल्यूमिनियम से बना था। यह लुक उनके बोल्ड और प्रयोगात्मक अंदाज को दर्शाता था।
  • 2024: पहले दिन ब्लैक-गोल्डन गाउन में वह एलिगेंट लगीं, लेकिन दूसरे दिन के ग्रीन और सिल्वर शिमरी गाउन को कुछ लोगों ने “बर्थडे डेकोरेशन” जैसा कहकर ट्रोल किया। फिर भी, ऐश्वर्या ने इसे “जादुई” बताकर अपने लुक का बचाव किया।

 

 

तलाक की खबरों के बीच Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan ने मनाई अपनी 18वीं वेडिंग एनिवर्सरी

तलाक की खबरों के बीच Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan ने मनाई अपनी 18वीं वेडिंग एनिवर्सरी

Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan Wedding Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री का मोस्ट फेवरेट कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को लेकर पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर रह रहकर खबरें वायरल होती नजर आई की दोनों की शादीशुदा जिदंगी में कई तरह की दिक्कतें चल रही हैं, जिसके चलते ये कपल अलग हो चुका है।

इन खबरों के बाद ये कपल कई इवेंट्स में अलग-अलग भी पहुंचता नजर आया, जिसके चलते फिर से इन खबरों को तेजी से हवा मिली। खैर, इन सबके बीच 20 अप्रैल को ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर पति संग फोटो शेयर की और लोगों का मुंह बंद कर दिया।

ऐश्वर्या- अभिषेक की 18वीं एनिवर्सरी

20 अप्रैल 2025 को इस कपल ने अपनी 18वीं शादी की सालगिरह मनाई। इस मौके पर ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम परअभिषेक बच्चन संग एक फोटो शेयर की है, जिसमें अराध्या बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में व्हाइट कलर का दिल बनाया है। इस दिन को दोनों ने अपनी बेटी आराध्या के साथ सेलिब्रेट किया है।

 

 

फैंस कर रहे हैं कमेंट्स 

ऐश्वर्या का ये पोस्ट देखते ही इस पर ढेर सारे कमेंट्स आने लगे। एक ने लिखा- ये पोस्ट सभी अफवाहों के लिए एक चांटा है। दूसरे ने लिखा-लो भाई कन्फर्म हो गया कि तलाक नहीं हो रहा है, जाओ सो जाओ सब। तीसरे ने लिखा- फाइनली सब ठीक हो गया.. परिवार से ऊपर कुछ नहीं है। इस फोटो को कई सेलेब्स ने लाइक भी किया है। इस एनिवर्सरी सेलिब्रेशन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका रिश्ता समय के साथ और मजबूत हुआ है।

बता दें, ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी और यह बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। चार साल बाद 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ। दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है और उनकी जोड़ी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है।