Aditya Roy Kapur की कौन है नई गर्लफ्रेंड, एक्टर ने अनजाने में शेयर कर डाली हसीना की फोटो

Aditya Roy Kapur की कौन है नई गर्लफ्रेंड, एक्टर ने अनजाने में शेयर कर डाली हसीना की फोटो

Aditya Roy Kapur Mystery Girl: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) इन दिनों अपनी फिल्म मेट्रो इन दिनों को लेकर चर्चा में हैं। जो 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लोगों को ये फिल्म पसंद आ रही है। एक तरफ जहां फिल्म छाई हुई है तो वहीं दूसरी तरफ एक्टर की नई मिस्ट्री गर्ल की भी चर्चा हो रही है। दरअसल, हाल ही में आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर एयरबीएनबी में बिताए अपनी मजेदार वेकेशन की कुछ खूबसूरत और रिलैक्सेशन भरी पिक्चर्स शेयर की, लेकिन इन तस्वीरों के बीच एक पिक ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं जिसमें एक मिस्ट्री गर्ल की झलक नजर आई।

आदित्य के पोस्ट में नजर आईं ‘मिस्ट्री गर्ल’

आदित्य ने इंस्टाग्राम पर कई फोटो शेयर की है। एक फोटो में शांत, हरियाली से भरे नेचर में आराम फरमाते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी फोटो में गार्डन में खिले फूलों के बीच तो कभी घर के पीछे के शांत जगह पर बैठे, तो कभी कॉमिक बुक्स पढ़ते हुए नजर आ रहे है, लेकिन असली ट्विस्ट तब आया जब एक पिक्चर में न तो आदित्य दिखे और न ही कोई क्लियर चेहरा, बस एक हाथ नजर आया जिसमें आधा खाया हुआ लड्डू था और व्हाइट कलर की नेल पॉलिश लगी हुई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @adityaroykapur

 

इन पिक्चर्स को शेयर करते हुए आदित्य कैप्शन में लिखते हैं- ‘एक कॉस्मिक ब्रम्हांडीय उपहार. शुक्रिया अच्छे सीन के लिए. मुझे सिंक चाहिए। फोटोज पर फैंस ने कमेंट बॉक्स में तहलका मचा दिया। फैंस ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। किसी ने कहा ‘सॉफ्ट लॉन्च’, तो वहीं दूसरे फैन ने पूछा ‘किसी ने वो हाथ देखा।

अनन्या के बाद किसे डेट कर रहे आदित्य?

बता दें, साल भर पहले आदित्य और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) का ब्रेकअप हुआ था। दोनों ने लगभग एक साल तक डेटिंग की थी, लेकिन अचानक ब्रेकअप की खबर ने सबको हैरान कर दिया था।