by aditi | Apr 25, 2025 | बॉलीवुड
Fawad Khan Post: पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले के बाद देश में सभी के अंदर आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस समय हर किसी के दिल में बदले की भावना है। तो वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार ने पाकिस्तान को लेकर कई कड़े नियम लागू कर दिए हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) पर भी लोग गुस्सा निकाला है। इस आतंकी हमले के बाद से फवाद खान और उनकी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ (Abir Gulaal) निशाने पर आ गई। सोशल मीडिया पर भारत में इस फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है।
अबीर गुलाल के गाने डिलीट
निर्माताओं ने अपने यूट्यूब इंडिया चैनल से फिल्म के गाने भी हटा दिए हैं। बीते दिनों फिल्म के दो दो गाने रिलीज हुए थे। पहला खुदाया इश्क नाम का एक रोमांटिक ट्रैक और अंग्रेजी रंगरसिया नाम का एक पेपी डांस नंबर। हालांकि, दोनों गाने यूट्यूब से हटा दिए गए हैं। बता दें, फिल्म का नया गाना तैन तैन बुधवार को रिलीज होना था जो अब नहीं हुआ है।
फवाद खान ने का पोस्ट
फवाद खान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की दुख जाहिर किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के पीड़ितों के साथ हैं और हम इस कठिन समय में उनके परिवारों के लिए स्ट्रेंथ और हीलिंग की प्रार्थना करते हैं।

भारत में बैन हुई फिल्म
पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर फिल्म अबीर गुलाल की रिलीज को रोकने के लिए आवाज उठाई गई। गुरुवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अभिनीत फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।
by aditi | Apr 23, 2025 | बॉलीवुड
Abir Gulaal Boycott: 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam Attack) में आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 से 27 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग बुरी तरह से घायल हुए है, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस हमले के बाद एक बार देशभर में शोक की लहर है। ऐसे में सोशल मीडिया पर फिल्म अबीर गुलाल को लेकर भी काफी बहिष्कार किया जा रहा है।
क्यों हो रहा है ‘अबीर गुलाल’ का बहिष्कार
दरअसल, फिल्म ‘अबीर गुलाल’ (Abir Gulaal) का बीते दिनों टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस वाणी कपूर और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान नजर आ रहे हैं। एक बार हिंदी फिल्मों में पाक कलाकारों की एंट्री होती नजर आ रही है, जिसके चलते अब लोग बहिष्कार कर रहेर है कि बॉलीवुड सिनेमा में पाकिस्तानी कलाकार नहीं चाहिए।
फिल्म के बहिष्कार की मांग
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा ‘भारत के किसी भी सिनेमा में अबीर गुलाल की रिलीज की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ‘क्या हम अभी भी पाकिस्तानी अभिनेता वाली फिल्म अबीर गुलाल के रिलीज की इजाजत देने वाले हैं?’ एक और यूजर ने लिखा है ‘क्या भारतीय सिनेमा अभी भी पाकिस्तानी अभिनेताओं के पक्ष में है?’ राजनीतिक पार्टी ‘महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना’ इस फिल्म के महाराष्ट्र में रिलीज होने के खिलाफ है।
अगले महीने रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का निर्देशन आरती एस बागड़ी कर रही हैं। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
by aditi | Apr 1, 2025 | ट्रेंडिंग
Abir Gulaal Teaser: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) की फैन फॉलोइंग इंडिया में बहुत ज्यादा है। करीब 8 साल पहले उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था और तब से इंडिया वाले भी उनके फैन बनकर रह गए। सालों तक वह इंडियन पर्दे पर नजर नहीं आए, जिसका कारण सभी जानते हैं दो देशों की आपसी लड़ाई। हालांकि, एक्टर को लेकर इंडिया में प्यार कभी कम नहीं हुआ। सालों के इंतजार के बाद अब एक बार फिर फवाद खान (Fawad Khan Bollywood) बॉलीवुड में नजर आने वाले हैं। जी हां, मंगलवार को ये गुड न्यूज उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है।
आठ साल बाद कर रहे हैं वापसी
फवाद खान (Fawad Khan) की इस फिल्म का नाम है ‘अबीर गुलाल’ (Abir Gulaal Teaser) , जिसका टाइटल का 2024 में एलान किया गया था। आज ‘अबीर गुलाल’ का टीजर रिलीज किया गया है। इस मूवी में पाकिस्तानी स्टार रोमांटिक और कॉमेडी अंदाज में नजर आने वाले हैं। फवाद के साथ इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर नजर आएंगी।

शानदार है टीजर
फिल्म के टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत फवाद और वाणी के गाड़ी में बैठे रहने से होती है और गाड़ी के बाहर तेज बारिश होती नजर आती है। दोनों लंदन की बारिश के बीच ट्रैफिक में फंसे दिखाई देते हैं। इस दौरान अबीर यानी फवाद गाड़ी में अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाते है। टीजर के अंत में वाणी फवाद से पूछती हैं कि क्या वह उनके साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। इसके जवाब में एक्टर कहते हैं, ‘क्या तुम चाहती हो कि मैं ऐसा करूं।’

https://www.instagram.com/p/DH5KNa8yYGc/?hl=en
लंदन में हुई शूटिंग
बता दें, इस फिल्म की शूटिंग 29 सितंबर को लंदन में शुरू हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन आरती एस बागरी कर रहे हैं। वहीं, इसे विवेक अग्रवाल, अवंतिका हरि और राकेश सिप्पी प्रोड्यूस करेंगे। बता दें, इस मूवी में फवाद और वाणी के अलावा सपोर्टिंग कास्ट में भारत और यूके के कई बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे।

फवाद की बॉलीवुड फिल्में
फवाद की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2016 में रिलीज हुई रणबीर कपूर स्टारर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ थी। इससे पहले भी वह 2016 में रिलीज हुई ‘कपूर एंड संस’ और 2014 में रिलीज हुई ‘खूबसूरत’ में काम कर चुके हैं।