by aditi | Apr 21, 2025 | बॉलीवुड
Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan Wedding Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री का मोस्ट फेवरेट कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को लेकर पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर रह रहकर खबरें वायरल होती नजर आई की दोनों की शादीशुदा जिदंगी में कई तरह की दिक्कतें चल रही हैं, जिसके चलते ये कपल अलग हो चुका है।
इन खबरों के बाद ये कपल कई इवेंट्स में अलग-अलग भी पहुंचता नजर आया, जिसके चलते फिर से इन खबरों को तेजी से हवा मिली। खैर, इन सबके बीच 20 अप्रैल को ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर पति संग फोटो शेयर की और लोगों का मुंह बंद कर दिया।
ऐश्वर्या- अभिषेक की 18वीं एनिवर्सरी
20 अप्रैल 2025 को इस कपल ने अपनी 18वीं शादी की सालगिरह मनाई। इस मौके पर ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम परअभिषेक बच्चन संग एक फोटो शेयर की है, जिसमें अराध्या बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में व्हाइट कलर का दिल बनाया है। इस दिन को दोनों ने अपनी बेटी आराध्या के साथ सेलिब्रेट किया है।

फैंस कर रहे हैं कमेंट्स
ऐश्वर्या का ये पोस्ट देखते ही इस पर ढेर सारे कमेंट्स आने लगे। एक ने लिखा- ये पोस्ट सभी अफवाहों के लिए एक चांटा है। दूसरे ने लिखा-लो भाई कन्फर्म हो गया कि तलाक नहीं हो रहा है, जाओ सो जाओ सब। तीसरे ने लिखा- फाइनली सब ठीक हो गया.. परिवार से ऊपर कुछ नहीं है। इस फोटो को कई सेलेब्स ने लाइक भी किया है। इस एनिवर्सरी सेलिब्रेशन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका रिश्ता समय के साथ और मजबूत हुआ है।
बता दें, ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी और यह बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। चार साल बाद 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ। दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है और उनकी जोड़ी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है।
by aditi | Apr 7, 2025 | बॉलीवुड
Deepika Padukone New Film: शाहरुख खान (ShahRukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने पहली बार 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ में साथ काम किया था। अब खबर है कि इन दोनों स्टार की जोड़ी फिर से पर्दे पर नजर आने वाली है। ‘ओम शांति ओम’ से शुरू हुआ यह सफर ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों तक पहुंचा। अब यह जोड़ी सिद्धार्थ आनंद की नई एक्शन थ्रिलर में साथ नजर आएगी।
‘किंग’ में हुई दीपिका की एंट्री
‘पीपिंगमून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका इस फिल्म में सुहाना खान (Suhana Khan) की मां का किरदार निभाएंगी। फिल्म में दीपिका का किरदार छोटा होगा, लेकिन बेहद अहम होने वाला है।

शाहरुख-दीपिका की एक साथ छठी फिल्म
बता दें, ‘किंग’ शाहरुख और दीपिका (Shah Rukh And Deepika) अब तक पांच फिल्मों में काम कर चुके हैं। किंग उनकी छठी फिल्म होगी। हर फिल्म में फैंस को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद किया है और अब ‘किंग’ को भी फैंस का प्यार मिलने की पूरी-पूरी उम्मीद है।

कैसी होगी फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘किंग’ (King) की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि यह 2000 की फिल्म ‘बिच्छू’ और फ्रेंच फिल्म ‘लियोन: द प्रोफेशनल’ से प्रेरित हो सकती है। इसमें शाहरुख एक खतरनाक हत्यारे की भूमिका में नजर आ सकते हैं। दर्शकों को इसमें एक्शन, ड्रामा और रोमांस का फुल डोज देखने को मिलेगा। फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन की भूमिका में होंगे, जबकि ‘मुंज्या’ फेम अभय वर्मा भी अहम किरदार निभाएंगे।

कब रिलीज होगी ‘किंग’?
फिल्म का प्री-प्रोडक्शन का काम इन दिनों चल रहा है। अगले महीने से मुंबई में इसकी शूटिंग शुरू होगी। ‘किंग’ 2026 के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसके अलावा दीपिका संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड मूवी लव एंड वॉर में नजर आएंगी। उन्हें रणबीर कपूर के साथ एक 40 मिनट की अहम भूमिका के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि दीपिका ने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है। बताया जा रहा है कि वह इस बोल्ड और चुनौतीपूर्ण रोल पर विचार कर रही हैं और जल्द फैसला ले सकती हैं।
by aditi | Dec 20, 2024 | ट्रेंडिंग, बॉलीवुड
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के रिश्ते को लेकर काफी समय से मीडिया में अलग-अलग तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि ये कपल अब अलग हो चुका है। हालांकि, इतना ही नहीं दोनों ने अलग होने का कारण एक अन्य अभिनेत्री को बताया गया। हालांकि, इन खबरों पर इस कपल ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया। इस बीच ऐश्वर्या और अभिषेक के फैंस को देर रात कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं है।
क्या अलग नहीं हुए अभिषेक और ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन हमेशा की तरह इस साल भी अपनी लाडली आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन में एक साथ पहुंचे। इस दौरान अमिताभ बच्चन भी नजर आए। तीनों ने एक साथ अंबानी स्कूल में एंट्री की और सभी काफी खुश नजर आए। काफी समय बाद इस कपल को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश नजर आए और कहा जा रहा है कि दोनों का तलाक नहीं हुआ है।
https://www.instagram.com/p/DDw_XO6zFjv/?hl=en
ऐश्वर्या और अभिषेक ने किया डांस
ऐश्वर्या और अभिषेक ने इस मौके पर एक साथ डांस भी किया। दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद इस कपल के ‘पैचअप’ की चर्चा हो रही है। दोनों इस वीडियो में काफी खुश भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में आराध्या भी नजर आ रही हैं, जो स्कूल के बाकी बच्चों के साथ स्टेज पर खड़ी हैं और डांस कर रही हैं। इसके अलावा शाहरुख खान भी अपने छोटे बेटे अबराम संग स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
http://<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”in” dir=”ltr”>King <a href=”https://twitter.com/iamsrk?ref_src=twsrc%5Etfw”>@iamsrk</a> grooving on “Deewangi Deewangi” song!! <a href=”https://t.co/a63x3AhDzm”>pic.twitter.com/a63x3AhDzm</a></p>— Nidhi (@SrkianNidhiii) <a href=”https://twitter.com/SrkianNidhiii/status/1869791567344730496?ref_src=twsrc%5Etfw”>December 19, 2024</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>